Nutmeg Oil Benefits For Health: जायफल हर किचन में पाए जाने वाला मसाला है। इसकी खूशबू काफी शानदार होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इसका इस्तेमाल स्वाद को मीठा करने के लिए भी किया जाता हैं। इसका प्रयोग आमतौर पर दाल, पुलाव, हलवा, बर्फी, लड्डू, बिरयानी और सूप बनाने में किया जाता है। जायफल के साथ इसका तेल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तेल पतला और हल्के पीले रंग का होता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसके तेल के इस्तेमाल से शरीर का दर्द दूर होने के साथ यौन शक्ति भी बढ़ती है। इस तेल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी। यह स्वाद में तीखा होने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। यह तेल शरीर को डिटॉक्स करके विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता हैं। इस तेल को कई चीजों में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं जायफल तेल के अन्य फायदों के बारे में। फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
भूख बढ़ाएं
जायफल का तेल भूख को बढ़ाता है। कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है। इस समस्या के कारण कई बार वह ठीक से खाना नहीं खा पाते। ऐसे में जायफल का तेल भूख को बढ़ाता है। इसमें मौजूद तत्व भूख को बढ़ाने के साथ पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं।
सांसों की दुर्गंध दूर करें
जायफल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो सांसों की बदबू को दूर करने के साथ बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह तेल मसूड़ों की सूजन से राहत देता है और दांतों को हेल्दी रखता हैं। जायफल का तेल दांत में होने वाले दर्द को भी आसानी से दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सल्फर की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, शरीर रहेगा हेल्दी
स्किन के लिए फायदेमंद
जायफल का तेल स्किन में होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुँहासे, दाग- धब्बे, असमान त्वचा टोन, ड्राई स्किन और त्वचा को चमकदार बनाता हैं। यह स्किन को पोषण देकर नेचुरल तौर पर स्किन की समस्याओं को ठीक करता हैं।
यौन शक्ति बढ़ाएं
जायफल की खूशबू बहुत तेज होने के साथ यह महिला और पुरुष दोनों में यौन शक्ति को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इस तेल की 3 से 4 बूंद को पानी में मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से तनाव कम होगा, शांति मिलेगी और यौन शक्ति बढ़ेगी।
दर्द निवारक
जायफल के तेल में दर्द निवाकर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने के साथ ऐंठन को भी दूर करता है। इस तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की थकान को भी दूर करते है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर इसे लगाएं। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा।
जायफल तेल से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik