Doctor Verified

एंड्रोलॉजी समस्याओं में दिखते हैं ये लक्षण

पुरुष स्वास्थ्य की समस्या के कारण एंड्रोलॉजी में व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
एंड्रोलॉजी समस्याओं में दिखते हैं ये लक्षण


Common Andrology Or Male Reproductive Organs Related Diseases Symptoms In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार पुरुषों को प्रजनन अंग यानी एंड्रोलॉजी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है, जिसके कारण लोगों को शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। इन समस्याओं में फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए नोएडा के मेट्रो अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के डॉ. आशुतोष सिंह (Dr. Ashutosh Singh, Sr. Consultant - Urology, Metro Hospital, Noida) से जानें एंड्रोलॉजी समस्याओं में पुरुषों को क्या लक्षण दिखते हैं?

एंड्रोलॉजी की समस्याओं के लक्षण - Symptoms Of Andrology Problems In Hindi

डॉ. आशुतोष सिंह के अनुसार, पुरुषों को एंड्रोलॉजी से जुड़ी समस्या होने पर इससे जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इसके कारण पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

पेशाब या स्खलन के दौरान दर्द होना

एंड्रोलॉजी की समस्या में व्यक्ति को पेशाब या स्खलन (ejaculation) के दौरान दर्द होने या जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कई बार हल्का दर्द भी होता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के हार्मोन बैलेंस के लिए ये हैं बेस्ट योगासन, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाएं और थकान करें गायब

common andrology or male reproductive organs related diseases symptoms doctor tells in hindi  1

वीर्य में ब्लड आना

कई बार पुरुषों को वीर्य में ब्लड आने की समस्या होती है। ऐसा पुरुषों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), यौन संचारित इंफेक्‍शन (STI), जननांग क्षेत्र में चोट लगने या एंड्रोलॉजी संबंधी किसी समस्या के कारण हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

अंडकोष में सूजन या दर्द

पुरुषों को एंड्रोलॉजी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने पर कई बार अंडकोष में सूजन आने या दर्द होने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति को कामेच्छा में कमी आने की समस्या भी होती है।

पतला वीर्य

पुरुषों को एंड्रोलॉजी से जुड़ी समस्याओं में वीर्य के पतला होने की संभावना बढ़ जाती है। ये समस्या पुरुषों में स्पर्म काउंट के कम होने, इंफेक्शन होने या हार्मोन्स के असंतुलित होने जैसे परेशानियों का संकेत हो सकता है। इसके कारण पुरुषों की फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है।

एसटीडी से संबंध

एसटीडी यानी यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Diseases) का इतिहास होने पर भी व्यक्ति को एंड्रोलॉजी की समस्या हो सकती है। ऐसे में एसटीडी भी एंड्रोलॉजी के लक्षणों में से एक हो सकता है।

निष्कर्ष

पुरुषों में एंड्रोलॉजी की समस्या होने पर इनको पेशाब करने के दौरान दर्द या जलन की समस्या होने, वीर्य में ब्लड आने, पतला वीर्य होने, एसटीडी की समस्या होने और अंडकोष में सूजन आने और दर्द होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनके कारण पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है, जो गंभीर स्थिति है। ऐसे में इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पुरुषों को प्रोस्टेट इंफेक्शन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 27, 2025 17:19 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS