
Exercise for Tight Breast at Home in Hindi: टाइट और सुडौल स्तन महिलाओं की खूबसूरती और पर्सनालिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, जिन महिलाओं के स्तर ढीले और लटके हुए नजर आते हैं, उनका लुक पूरा बिगड़ जाता है। साथ ही इसका असर उनकी पर्सनालिटी पर भी पड़ता है। इसलिए सभी महिलाएं टाइट, सुडौल और बड़े स्तनों की चाहत रखती हैं। इसके लिए अकसर महिलाएं तरह-तरह के सप्लीमेंट्स, प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं। साथ ही कुछ महिलाएं अपने स्तनों में कसाव लाने के लिए इंजेक्शन और सर्जरी तक का सहारा लेती हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ एक्सरसाइज की मदद से भी अपने स्तनों को सुडौल, टाइट बना सकती हैं। स्तनों में कसावट ला सकती हैं और अपनी पर्सनालिटी को एन्हॉन्स कर सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर कौन सी एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट टाइट होते हैं? या फिर ब्रेस्ट टाइटनिंग के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? (Breast Tightening Exercises in Hindi)
ब्रेस्ट टाइटनिंग के लिए एक्सरसाइज- Exercise for Breast Tightening in Hindi
कोबरा पोज
ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप कोबरा पोज कर सकते हैं। कोबरा पोज को ब्रेस्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि कोबरा पोज करने से सीने की मसल्स गेन होती है। सीने की मसल्स एक्टिव होती है। इससे स्किन में कसाव लाने में मदद मिल सकती है।
कोबरा पोज करने के लिए सबसे पहले आप एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के पास जमीन पर रखें। पैरों की उंगुलियों को जमीन से छुएं। इसके बाद अपनी हथेलियों पर जोर डालते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। आप अपने शरीर के आगे के हिस्से को सीने तक उठा सकते हैं। 30-50 सैकेंड तक रुकें और इसे पोज को 5-10 बार तक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Bodybuilding Tips: चेस्ट बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
पुशअप्स
अपने स्तनों को टाइट और सुडौल बनाने के लिए आप पुशअप्स का भी सहारा ले सकते हैं। पुशअप्स करने से पूरी बॉडी स्ट्रेच होती है। इससे छाती की मसल्स गेन होने में मदद मिलती है। पुशअप्स करने से स्तनों में कसाव आ सकता है। पुशअप्स करने के लिए आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने हाथों को कंधों से थोड़ा दूरी पर रखें। इसके बाद अपनी कोहनियों को मोड़ें और फिर धीरे-धीरे नीचे जाएं और सीने को जमीन के पास लाने की कोशिश करें। इसके बाद आप हथेलियों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं। आप पुशअप्स 5-10 मिनट तक आसानी से कर सकते हैं।
डंबल चेस्ट प्रेस
ब्रेस्ट टाइटिंग के लिए आप डंबल प्रेस् एक्सरसाइज कर सकते हैं। डंबल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करने से आपको अपने स्तनों को टाइट और सुडौल बनाने में मदद मिल सकती है। डंबल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले अपने दोनों हाथों पर डंबल पकड़ लें। इसके बाद किसी बैंच के कोने पर बैठ जाएं। इस स्थिति में अपनी पीठ को बैंच पर रखें। घुटनों को मोड़ें और फिर पैरों को भी जमीन पर टच कर लें। अपने हाथों को ऊपर उठाएं और इसके बाद कोहनी को मोड़े हुए बैंच को छुएं। इस स्थिति में आपकी छाती की मसल्स मजबूत बनेंगी। आप इस एक्सरसाइज को 5-8 मिनट तक लगातार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
अगर आप भी ब्रेस्ट टाइटनिंग करना चाहते हैं, तो कोबरा पोज, पुशअप्स और डंबल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन स्तनों को सुडौल बनाने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें।