दिमाग को तेज करने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें सही तरीका

दिमाग स्वस्थ रह सके इसके लिए रोजाना कुछ खास एक्टिविटी करना जरूरी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दिमाग को तेज करने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें सही तरीका


Brain Exercises to Strengthen Your Mind : एक कहावत है कि दिमाग स्वस्थ तो पूरा शरीर स्वस्थ, क्योंकि छोटा सा दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि हमारा दिमाग स्मृति, बुद्धि और कई सारी क्रिएटिविटी का स्टोर रूम है। हालांकि जीवन की भागदौड़, काम का टेंशन, पारिवारिक मामलों और कई कारणों से इंसान टेंशन में आ जाता है। टेंशन यानी की तनाव की वजह से दिमाग की स्मरण शक्ति या यूं की सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है। दिमाग हमेशा सही तरीके से काम कर सके इसके लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यहां हम शारीरिक एक्सरसाइज की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बात हो रही है दिमागी एक्सरसाइज की।

दिमागी एक्सरसाइज करने से न सिर्फ तनाव के स्तर को कम किया जा सकता है बल्कि ये सोचने और याद करने की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं दिमाग के लिए कौन सी एक्सरसाइज है बेस्ट।

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को रोज पिलाएं गाजर का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

दिमाग को तेज करने वाली एक्सरसाइज- Brain Exercises to Strengthen Your Mind

1. क्रॉसवर्ड पजल सुलझाना -  Crossword or Puzzle

बचपन में अक्सर पेरेंट्स बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए पहेलियां सुलझाने के लिए देते हैं। क्रॉसवर्ड पज़ल्स एक फेमस गतिविधि है जो दिमागी कसरत करवाती है। प्रतिदिन 10 से 15 मिनट क्रॉसवर्ड पजल सुलझाने से दिमाग को तेज करने में मदद मिलती है। 

Brain Exercises to Strengthen Your Mind

2. ध्यान - Meditation

ध्यान लगाने से दिमाग को शांत, नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रतिदिन सुबह आधे घंटे ध्यान करने से दिमाग और शरीर दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र के साथ जिन लोगों की सोचने की क्षमता कम हो जाती है उन्हें रोजाना ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है।

3. शतरंज खेलना - Chess

शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है। इस खेल में मंत्री से लेकर राजा तक की चाल अलग होती है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि शतरंज खेलने दिमाग की समझ को तेज बनाने में मदद मिलती है। खाली समय में की जा सकने वाली ये एक्सरसाइज़ आपकी मेमोरी में सुधार लाती हैं और साथ ही मिली हुई सूचनाओं को शरीर के हर हिस्से तक तेजी से पहुंचाने में भी मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ेंः कोल्ड या ओमिक्रॉन BF.7 वायरस, कैसे पहचाने आपको है कौन सी बीमारी?

4. अपनी हॉबी को फॉलो करना

अपनी पसंदीदा चीजें करने से भी दिमाग को एकाग्र और तेज बनाने में मदद मिलती है। अपनी हॉबी को फॉलो करना दिमाग की एक सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप हॉबी में कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ नया चुनें। आप बुनाई, कढ़ाई, खाना पकाना, पेटिंग, डांस, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। ये सारी एक्टिविटी दिमाग से टेंशन को रिलीज करती और मन को शांत करने में मदद मिलती है।

5. एक्सरसाइज करें

रेगुलर फिजिकल एक्टिविटीज दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद रहती हैं। फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और दिमाग को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

चेहरे के स्किन का ढीलापन दूर करना है? रोज करें ये 5 फेस टाइटनिंग एक्‍सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS