Expert

पैरों को टोन करने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें फायदे

लोग मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं लेकिन पैरों को टोन करने के लिए कुछ नहीं करते। यहां जानिए, पैरों को टोन करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों को टोन करने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें फायदे


वर्तमान समय में बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग बढ़ते हुए वजन और मोटापे से परेशान रहते हैं। इसके बाद मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं लेकिन एक्सरसाइज के साथ ऐसी गलतियां कर देते हैं कि पेट की चर्बी तो कम होती है, मगर पैरों पर जमी चर्बी कम नहीं होती। जिसके कारण शरीर बैडोल सा नजर आने लगता है। अगर आप अपने शरीर से चर्बी कम करना चाहते हैं तो अपने एक्सरसाइज रूटीन में उन-उन एक्सरसाइज को शामिल करें, जिनका असर पूरे शरीर पर पड़े। इस लेख में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स साइंस एसोसिएशन से प्रमाणित फिटनेस कोच संदीप कुमार 5 ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो पैरों को टोन करने में मदद करती हैं। इन एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से पैरों की स्ट्रेंथ भी अच्छी होती है।

पैरों को टोन करने के लिए एक्सरसाइज - Exercises For Toned Legs In Hindi

1. साइड लेग रेज - Side Leg Raise

एक्सरसाइज रूटीन में साइड लेग रेज को जरूर शामिल करें। साइड लेग रेज करने से टांगों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे पैरों को मजबूती मिलती है। साइड लेग रेज का नियमित अभ्यास आपके पैरों को टोन करता है, जिससे ये देखने में सुडौल लगते हैं। साइड लेग रेज जोड़ों को हेल्दी बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। साइड लेग रेज को दोनों तरफ से 10-10 बार दोहराएं।

2 स्क्वाट - Squat

पैरों को टोन करने के लिए स्क्वाट एक अच्छी एक्सरसाइज होती है, जो कि पैरों के साथ-साथ पेट और कूल्हों के शेप को भी बेहतर कर सकती है। स्क्वाट का नियमित अभ्यास पैर, पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके माध्यम से, आप शारीरिक संतुलन और स्थिरता में सुधार कर सकते हैं। स्क्वाट के अभ्यास से आपका कोर स्ट्रेंथ बढ़ता है और बॉडी पॉश्चर में भी सुधार होता है। रोजाना स्क्वाट के 20 सेट करें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें ये 6 बातें, सेहत पर पड़ सकती हैं भारी

3. लंजेज - Lunges

एक्सरसाइज रूटीन में लंजेज को शामिल करें। इसका अभ्यास करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आपके पैरों में स्थिरता और स्ट्रेंथ बढ़ती है और पैर टोन नजर आते हैं। पैरों को टोन करने के लिए लंजेज एक और बेहतरीन व्यायाम है। लंजेज के अभ्यास से सेल्यूलाइट की समस्या भी कम हो सकती है। Exercise

इसे भी पढ़ें: पीठ के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

4. काल्फ रेज - Calf Raises

अगर आप काफ रेज का बार-बार अभ्यास करते हैं तो यह आपके पैरों के काल्फ मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इससे आपके पैरों के स्ट्रेंथ बढ़ती है और पैर सुडौल नजर आते हैं। रोजाना 10-10 बार काल्फ रेज का अभ्यास जरूर करें। काल्फ रेज करने से, आपके पैरों के काल्फ मांसपेशियों के साथ शारीरिक संतुलन बना रहता है, जिससे शरीर के संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है।

5. ग्लूट ब्रिज - Glute Bridge

ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज घुटने और पीठ के लिए बहुत ही प्रभावी है। यह पैरों को मजबूत बनाता है और कमर की समस्याओं को भी दूर करता है। ग्लूट ब्रिज का नियमित अभ्यास आपके पैरों को टोन करने में सहायक हो सकता है। ध्यान रखें कि ग्लूट ब्रिज के अभ्यास का फायदा तब ही होगा जब आप इसके साथ बाकी एक्सरसाइज का अभ्यास करेंगे।

हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने के साथ ये सभी एक्सरसाइज पैरों को टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इनका अभ्यास किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

59 वर्षीय महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बिना रुके किया 4.5 घंटे तक प्लैंक

Disclaimer