Doctor Verified

Breast Tightening Tips: 40 की उम्र के बाद लटके स्तनों को कैसे टाइट करें? अपनाएं ये 4 उपाय

Breast Tightening Tips After Age 40 In Hindi: 40 की उम्र के बाद स्तनों का लटका नेचुरल होता है। हालांकि, आप कुछ उपायों की मदद से इन्हें सुडौल बना सकते हैं। जानें 40 के बाद लटके हुए ब्रैस्ट को टाइट कैसे करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Breast Tightening Tips: 40 की उम्र के बाद लटके स्तनों को कैसे टाइट करें? अपनाएं ये 4 उपाय


Breast Tightening Tips After Age 40 In Hindi: 40 की उम्र के बाद से ही महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसा इसलिए, इस उम्र में कई महिलाएं मेनोपॉज की प्रक्रिया में होती हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन एक ऐसा हार्मोनल है, जो स्किन की इलास्टिसिटी मेंटेन करता है और हेयर लॉस को रोकता है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। बहरहाल, आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि 40 के बाद महिलाओं के स्तन ढीले होकर लटक जाते हैं। लटके और ढीले स्तन किसी को पसंद नहीं आते हैं। इससे पर्सनालिटी भी आकर्षक नहीं लगती हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल कई बार उठता है कि आखिर लटके हुए ब्रेस्ट को टाइट कैसे कर सकते हैं? क्या ब्रेस्ट टाइट करने के घरेलू उपाय मौजूद हैं? या ब्रेस्ट टाइट करने के लिए क्या किया जा सकता है। Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानें, ब्रेस्ट टाइट करने के कुछ घरेलू उपाय। (40 Ke Bad Breast Size Kaise Badhaye)

40 की उम्र के बाद लटके स्तनों को कैसे टाइट करें- Breast Tightening Tips After Age 40 In Hindi

breast tightening tips after age 40 01 (9)

ब्रेस्ट टाइटनेस के लिए एक्सरसाइज करें

40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के न सिर्फ स्तन लटक जाते हैं, स्किन पर लटकी हुई नजर आती है। अपने लटके हुए ब्रेस्ट की टाइटनेस के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। यहां तक कि ब्रेस्ट टाइटनेस में योग की मदद भी ली जा सकती है। असल में, जब आप ऐसे एक्सरसाइज या योग करते हैं, जिससे चेस्ट पर असर पड़ता है, तो इससे स्तनों को कसावट मिलती है।

इसे भी पढ़ें- इन 6 कारणों से नहीं बढ़ता है स्तनों का आकार (ब्रेस्ट साइज), जानें कुछ महिलाओं में क्यों होती है ये समस्या

ब्रेस्ट टाइटनेस के लिए मसाज करें

कुछ एक्सपर्ट्स का मनना है कि ढीले और लटके हुए स्तनों में कसावट लाने के लिए यानी ब्रेस्ट टाइटनेस के लिए आप जैतून का तले, नारियल तेल, बादाम तेल आदि से मसाज कर सकते हैं। मसाज करने से ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन में कसावट आती है। मसाज करने के लिए आप अपनी हथेली में तेल की कुछ बूंदें लें। इन्हें दोनों हथेलियों से मलें और अब ब्रेस्ट की मसाज करें।

ब्रेस्ट टाइटनेस के लिए डाइट का रखें ध्यान

ब्रेस्ट की टाइटनेस के लिए डाइट भी बहुत मायने रखती है। अगर आप अनहेल्दी चीजें खाती हैं, तो ऐसे में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस का स्तर बढ़ जाता है। इससे स्किन ढीली हो जाती है। इसका बुरा असर ब्रेस्ट पर पड़ता है, जिससे ब्रेस्ट लटक कर ढीले हो जाते हैं। असल में, हेल्दी डाइट से आपका न वेट संतुलित रहता है, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है और स्किन हाइड्रेट रहती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, धीरे-धीरे होने लगेगी ग्रोथ

ब्रेस्ट टाइटनेस के लिए सपोर्टिव ब्रा पहनें

कई महिलाएं अपने कप साइज के अनुसार ब्रा नहीं चुनती हैं। कोई बहुत ढीली ब्रा पहनता है, तो कोई बहुत टाइट। अपने ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के लिए सही साइज और सपोर्टिव ब्रा पहनना बहुत जरूरी है। इससे ब्रेस्ट सुडौल बनते हैं और पर्सनालिटी भी अट्रैक्टिव बनती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ढीले स्तनों से छुटकारा पाने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    स्तनों के आकार में बदलाव महिला के वेट और हाइट पर निर्भर करता है। इसके अलावा, डाइट, एक्सरसाइज और मसाज के जरिए भी स्तन के आकार में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन, ढीले स्तनों से छुटकारा पाने का कोई स्थाई घरेलू उपाय नहीं होता है। हां, सर्जीकल प्रोसेस से ढीले स्तनों से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में सही जानकारी के लिए डॉक्टर की राय लेनी चाहिए।
  • क्या ढीले स्तन वापिस सामान्य हो सकते हैं?

    ढीले स्तन पुरी तरह सामान्य हो जाएं, ऐसा होना संभव नहीं। ध्यान रखें कि बढ़ती उम्र के साथ स्तनों का लटकना सामान्य प्रक्रिया होती है। उम्र, वेट के हिसाब से स्तनों में बदलाव होता है। हां, आप एक्सरसाइज या योग की मदद से स्तनों में थोड़ी सी कसावट ला सकते हैं।
  • स्तनों को ढीला करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

    स्तनों के आकार को सुधारने के लिए आप जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे मालिश करने से स्तन की बनावट और रंगत बेहतर होती है।

 

 

 

Read Next

क्या एंडोमेट्रियोसिस सेक्सुअल रिलेशन को प्रभावित करता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version