Foods to Boost Glutathione Level: हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग रहे। लेकिन धूप और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से स्किन हेल्थ को नुकसान होता है। इसके अलावा, जंक फूड ज्यादा खाने और स्किन केयर अवॉइड करने से भी त्वचा की रंगत खराब होने लगती है। स्किन टोन बनाए रखने के लिए काफी महिलाएं कई स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं, सप्लीमेंट लेते हैं, स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। कई लोग स्किन टोन इम्प्रूव करने और फेयर कॉम्प्लेक्शन पाने के लिए ग्लूटाथियोन के सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्लूटाथियोन को हेल्दी डाइट के लिए भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल करते हैं, तो आपको नैचुरली ग्लूटाथियोन बढ़ाने में मदद मिल पाएगी। क्या आप जानते हैं नैचुरली ग्लूटाथियोन बढ़ाने वाले ये फूड्स कौन-से हैं? आइये लेख में डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानें इस बारे में।
रसीले फल खाएं- Fruits
शरीर में प्राकृतिक रूप से ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए आप कुछ फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप एवोकाडो खा सकते हैं। ये नैचुरली ग्लूटाथियोन प्रड्यूज करने में मदद करता है। कच्चे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ग्लूटाथियोन भी पाया जाता है। अनानास में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो बॉडी में ग्लूटाथियोन प्रड्यूज करने में मदद क्यो हैं।
खट्टे फलों का सेवन करें- Citrus Fruits
ग्लूटाथियोन कई फलों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। खासकर हर तरह के खट्टे फल बॉडी में ग्लूटाथियोन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो नैचुरली ग्लूटाथियोन प्रड्यूज करने में मदद करता है। इसके लिए आप खट्टे फैल जैसे संतरा, मौसमी, आंवला और कीवी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या ग्लूटाथियोन की गोलियां त्वचा को गोरा कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें
ताजी सब्जियां खाएं- Vegetables
ग्लूटाथियोन प्रड्यूज करने के लिए आप पालक खा सकते हैं। इसमें ग्लूटाथियोन को साथ कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी बॉडी में ग्लूटाथियोन नैचुरली प्रड्यूज करने में मदद करते हैं। इसके लिए ब्रोकली भी फायदेमंद मानी जाती है। ये बॉडी को ग्लूटाथियोन बनाने में मदद करती है।
नट्स और सीड्स खाएं- Nuts and Seeds
बॉडी में ग्लूटाथियोन लेवल बढ़ाने के लिए कई तरह के नट्स और सीड्स भी फायदेमंद है। इसके लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो ग्लूटाथियोन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीजों को भी ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए खाया जा सकता है। इसमें विटामिन ई और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो ग्लूटाथियोन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Glutathione Side Effects: स्किन व्हाइटनिंग के लिए ले रहे हैं ग्लूटाथिओन इंजेक्शन, जान लें इसके नुकसान
दालों का सेवन करें- Pulses
कई तरह की दालों में ग्लूटाथियोन मौजूद होता है, तो कई दालें ग्लूटाथियोन प्रड्यूज होने में मदद करती हैं। मूंग की दाल में सल्फर मौजूद होता है, जो नैचुरली ग्लूटाथियोन बढ़ाने में मदद करता है।