स्किन को अंदर से निखारने में मदद करता है ग्लूटाथियोन, जानें इसे बढ़ाने के 5 टिप्स

Glutathione Increasing Tips: स्किन को अंदर से निखारने के लिए ग्लूटाथियोन का बैलेंस में होना जरूरी होता है। इसे बढ़ाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन को अंदर से निखारने में मदद करता है ग्लूटाथियोन, जानें इसे बढ़ाने के 5 टिप्स


Glutathione Increasing Tips in Hindi: ग्लूटाथियोन शरीर में एक महत्वपूर्ण और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह एक ऐसा पदार्थ है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। आपको बता दें ग्लूटाथियोन शरीर के द्वारा ही निर्मित होता है। ग्लूटाथियोन 3 अमीनो एसिड से बना होता है- इसमें ग्लूटामाइन, ग्लाइसिन और सिस्टीन शामिल है। लेकिन कुछ स्थितियों जैसे खराब खान-पान, क्रोनिक बीमारी और इंफेक्शन की वजह से शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में अकसर लोग ग्लूटाथियोन को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं या फिर दवाइयां लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ टिप्स की मदद से भी ग्लूटाथियोन को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं शरीर में ग्लूटाथियोन को कैसे बढ़ाएं?

ग्लूटाथियोन को बढ़ाने के लिए उपाय- Tips to Increase Glutathione in Body Naturally in Hindi

सल्फर रिच डाइट

सल्फर रिच डाइट लेने से ग्लूटाथियोन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, ग्लूटाथियोन को अवशोषित करने के लिए सल्फर की जरूरत होती है। आपको बता दें कि सल्फर मछली, पोल्ट्री आदि से प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा ग्लूटाथियोन ब्रोकली, फूलगोभी, केल, स्प्राउट्स और सरसों के साग में भी मिलता है। इसलिए अगर आपके शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर कम हो गया है या फिर स्किन का निखार कम हो गया है, तो आप सल्फर रिच डाइट का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्किन पर निखार लाने के लिए ग्लूटाथिओन का प्रयोग कैसे है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

vitamin c to increase glutathione

विटामिन सी

विटामिन सी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है। स्ट्रॉबेरी, पपीता, कीवी जैसे फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी ग्लूटाथियोन की पूर्ति करने में काफी मददगार साबित होता है। विटामिन सी लेने से शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को भी नष्ट करने में मदद मिलती है। विटामिन सी की पूर्ति के लिए आपको नियमित रूप से विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप विटामिन सी सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। रोजाना विटामिन सी लेने से ग्लूटाथियोन की मात्रा को कम होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा आप पालक, एवोकाडो, शतावरी और भिंडी के सेवन से भी ग्लूताथियोन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। विटामिन सी मेलेनिन को भी कम कर सकता है।

व्हे प्रोटीन 

ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए आप व्हे प्रोटीन का भी सेवन कर सकते हैं। ग्लूताथियोन का उत्पादन अमीनो एसिड पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि सिस्टीन नामक अमीनो एसिड शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, यह ग्लूटाथियोन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। आप मार्केट में मिलने वाले व्हे प्रोटीन को भी ले सकते हैं। 

पूरी नींद लें

ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, नींद की कमी होने पर हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। जब हार्मोन असंतुलित होते हैं, तो ग्लूटाथियोन का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ाने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें- Black Freckles Causes: काली झाइयां क्यों होती है? जानें, कारण और बचाव के उपाय

रेगुलर एक्सरसाइज करें

आप रोजाना एक्सरसाइज करके भी ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। एक्सरसाइज और योग एंटीऑक्सीडेंट्स और ग्लूटाथियोन के स्तर को बनाए रखने में काफी मदद करता है। इसलिए आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए।

Read Next

मेलेनिन को कैसे कम करें? जानें 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version