Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

स‍िर्फ इम्‍यून‍िटी नहीं वेट लॉस में भी बेम‍िसाल है व‍िटाम‍िन सी, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

क्‍या आप भी व‍िटाम‍िन सी को केवल इम्‍यून‍िटी बढ़ाने की दवा समझते हैं? व‍िटाम‍िन सी वेट लॉस में अहम भूम‍िका न‍िभाता है। व‍िटाम‍िन सी से मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर होता है, शरीर ड‍िटॉक्‍स होता है, स्‍ट्रेस घटता है और वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

वि‍टाम‍िन सी (Vitamin C) को एस्‍कॉर्बि‍क एस‍िड (Ascorbic Acid) भी कहते हैं। यह एक शक्‍त‍िशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है जो फ्री रेड‍िकल्‍स से होने वाले नुकसान को कम करता है। व‍िटाम‍िन सी के फायदे आपने ज्‍यादातर लोगों से सुने होंगे जो इसे त्‍वचा और बालों के ल‍िए फायदेमंद बताते हैं, लेक‍िन इसकी मदद से वेट लॉस (Weight Loss) में भी मदद म‍िलती है। एक्‍सपर्ट्स ऐसा मानते हैं क‍ि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्‍हें व‍िटाम‍िन सी का सेवन भी करना चाह‍िए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, ज‍िन लोगों ने व‍िटाम‍िन सी का सेवन क‍िया, उनमें बीएमआई और कमर का साइज कम देखा गया। वहीं व‍िटाम‍िन सी सप्‍लीमेंट का भी वेट लॉस पर अच्‍छा असर देखा गया। इस लेख में जानेंगे वेट लॉस के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. मेटाबॉल‍िज्‍म और एनर्जी लेवल बढ़ता है- It Increases Metabolism And Energy Level

वजन घटाने के ल‍िए मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाना जरूरी है। मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाने के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही व‍िटाम‍िन सी (Vitamin C) का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और व्‍यक्‍त‍ि ज्‍यादा कैलोरी बर्न कर पाता है।

यह भी पढ़ें- विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर

2. व‍िटाम‍िन सी से स्‍ट्रेस घटता है- Vitamin C Reduces Stress

  • अगर शरीर में स्‍ट्रेस हार्मोन कोर्टि‍सोल ज्‍यादा होगा, तो फैट स्‍टोरेज बढ़ सकता है खासकर पेट के ह‍िस्‍से के आसपास।
  • कोर्ट‍िसोल को कंंट्रोल करने के लि‍ए वि‍टाम‍िन सी का सेवन फायदेमंद माना जाता है खासकर फ‍िज‍िकल या इमोशनल स्‍ट्रेस के दौरान।

3. एक्‍सरसाइज के दौरान ज्‍यादा फैट बर्न कर पाएंगे- Vitamin C Helps To Burn More Fat In Exercise

vitamin-C-for-weight-loss

अगर शरीर में व‍िटाम‍िन सी की कमी होगी, तो शरीर को स्‍टोर क‍िए हए फैट को एनर्जी में बदलने में परेशानी आएगी। स्‍टोर क‍िया हुआ फैट जब बेहतर ढंग से एनर्जी में बदल पाएगा, तो आप ज्‍यादा अच्‍छे ढंंग से एक्‍सरसाइज कर पाएंगे और वजन घटेगा इसल‍िए वेट लॉस (Weight Loss) के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- संतरे से भी ज्यादा विटामिन C देती है ये सब्जी, इम्यूनिटी के लिए है सुपरफूड

4. व‍िटामि‍न सी का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है- It Controls Appetite

संतरा, स्‍ट्रॉबेरी, अमरूद वगैरह में व‍िटाम‍िन सी (Vitamin C) होता है ज‍िसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्‍यादा होता है। इन फूड्स को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटि‍ंग दूर होती है।

5. व‍िटाम‍िन सी का सेवन करने से बॉडी ड‍ि‍टॉक्‍स होती है- It Helps In Body Detox

व‍िटाम‍िन सी एक मजबूत एंटीऑक्‍सीडेंट है ज‍ि‍ससे ल‍िवर फंक्‍शन बेहतर होता है और शरीर से व‍िषैले तत्‍वों को न‍िकालने में मदद म‍िलती है। जब शरीर की ड‍िटॉक्‍स प्रक्र‍िया सही ढंग से होगी, तो पाचन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलेगी और वजन घटेगा।

न‍िष्‍कर्ष:

व‍िटाम‍िन सी का सेवन करने से बॉडी ड‍िटॉक्‍स होती है, भूख कंट्रोल होती है, ज्‍यादा फैट बर्न होता है, स्‍ट्रेस घटता है, मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर होता है, एनर्जी लेवल सुधरता है। इन सभी फायदों से वजन घटाने में मदद म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

वेट लॉस के ल‍िए एक्‍सरसाइज से ज्‍यादा जरूरी हैं ये 5 चीजें, वरना मेहनत जाएगी बेकार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2026 15:04 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 06, 2026 15:04 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 06, 2026 15:04 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content