Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

क्या वाकई वाइब्रेशन मशीन से वजन घटता है, खरीदने से पहले एक्‍सपर्ट से जानें ये है क‍ितनी असरदार?

वाइब्रेशन मशीन एनर्जी को बॉडी में ट्रांसफर करती है ज‍िससे मसल्‍स कॉन्‍ट्रेक्‍ट और र‍िलैक्‍स होती हैं। कई लोग इस मशीन का इस्‍तेमाल वेट लॉस के ल‍िए करते हैं। एक्‍सपर्ट से जानते हैं, क्‍या यह वाकई वेट लॉस में असरदार है या नहीं?

इस पेज पर:-


वाइब्रेशन मशीन के नाम से ही आपको समझ आ रहा होगा क‍ि ऐसी मशीन जो वाइब्रेशन पैदा करती है। इस मशीन को शेक‍िंग मशीन या पॉवर प्‍लेट के नाम से भी जाना जाता है। ज‍िम में अक्‍सर आपने इस मशीन को देखा होगा। अब लोग इसे घर पर एक्‍सरसाइज के ल‍िए भी खरीदने लगे हैं। हालांक‍ि, वाइब्रेशन मशीन को अक्‍सर वेट लॉस मशीन समझा जाता है। लोगों को लगता है क‍ि इसके कंपन पैदा करने से शरीर का फैट प‍िघलता है या वजन कम होता है। क्‍या वाकई ऐसा है या यह केवल एक मार्केंट‍िंग ट्र‍िक है? अगर आप भी यह मशीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले जान लें क‍ि वाकई वेट लॉस में असरदार है या नहीं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

वेट लॉस के ल‍िए क‍ितनी असरदार है वाइब्रेशन मशीन?

does-vibration-machine-helps-in-weight-loss

Fitness Coach Payal Asthana ने कहा ''वाइब्रेशन मशीन को वेट लॉस के ल‍िए कुछ खास असरदार नहीं माना जाता है। हालांक‍ि, इसके इस्‍तेमाल से थोड़ी बहुत कैलोरी बर्न होती है, लेक‍िन ये ट्रेडम‍िल ज‍ितनी असरदार नहीं है। वाइब्रेशन मशीन फ‍िटनेस को सपोर्ट जरूर करती है, लेक‍िन यह फैट लॉस के ल‍िए उतनी असरदार नहीं मानी जाती है। वाइब्रेशन मशीन का इस्‍तेमाल हेल्दी डाइट, स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग और कार्डि‍यो के साथ क‍िया जाना चाह‍िए।''

यह भी पढ़ें- फैट लॉस के लिए कार्डियो या वॉकिंग, क्या ज्यादा बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

क्‍या वाइब्रेशन मशीन फ‍िटनेस को सपोर्ट करती है?

हां वाइब्रेशन मशीन की मदद से फ‍िटनेस को सपोर्ट म‍िलता है और मसल को टोन करने में थोड़ी मदद म‍िलती है। इसे स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग और कार्डि‍यो के साथ करना ज्‍यादा असरदार माना जाता है। हालांक‍ि, इसे रेगुलर एक्‍सरसाइज की जगह इस्‍तेमाल नहीं क‍िया जा सकता। Mayo Clinic में प्रकाश‍ित एक लेख के मुताब‍िक, वाइब्रेशन मशीन के इस्‍तेमाल से बैक पेन कम करने, स्‍ट्रेंथ को बढ़ाने और बोन लॉस को कम करने में मदद म‍िल सकती है। वाइब्रेशन मशीन से एक्‍सरसाइज के बाद मांसपेश‍ियों के दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- बिना कार्डियो किए सिर्फ वेट ट्रेनिंग से घट सकता है वजन? जानें फिटनेस एक्सपर्ट की राय

क्‍या कहती हैं स्‍टडीज?

साल 2024 में Journal Of Clinical Medicine में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी र‍िव्‍यू के मुताबि‍क, वाइब्रेशन मशीन को इस्‍तेमाल करने के फायदे मेटाबोल‍िक ड‍िजीज में देखे गए हैं। साथ ही मोटापा, टाइप 2 डायब‍िटीज में भी इसे फायदेमंद माना गया है। हालांक‍ि, इस र‍िसर्च की रेंज सीम‍ित है और सीम‍ित फायदे ही बताए गए हैं। मोटापा कम करने से संबंध‍ित बहुत सीमि‍त फायदे स्‍टडी में बताए गए हैं।

साल 2020 में Journal Of Vascular Surgery में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, वाइब्रेशन थेरेपी की मदद से मोब‍िल‍िटी और फंक्‍शनल परफॉर्मेंस में सुधार देखने को म‍िला। स्‍टडी में मरीज के चलने-फ‍िरने की क्षमता में 12 प्रत‍िशत सुधार देखा गया।

यह भी पढ़ें- रोजाना 30 मिनट दौड़ने से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

वाइब्रेशन मशीन को इस्‍तेमाल करने का सही तरीका क्‍या है?

  • वाइब्रेशन मशीन को 10 से 20 म‍िनट इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • हफ्ते में 3 से 5 बार इसे यूज करें।
  • लो इंटेंस‍िटी के साथ इसे शुरू करना चाह‍िए।
  • घुटनों को हल्‍का मोड़ लें।
  • बॉडी पॉश्चर बनाए रखें।
  • वाइब्रेशन मशीन को यूज करने के साथ-साथ स्क्वाट्स, लंजेस और कार्फ रेज को भी शाम‍िल करें।
  • वाइब्रेशन मशीन के इस्‍तेमाल के साथ हेल्‍दी डाइट लें और एक्‍सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें- बीमारी के दौरान वजन क्यों घटने लगता है? डॉक्टर से जानें कारण

वाइब्रेशन मशीन से क‍ितनी कैलाेरी बर्न होती है?

  • वाइब्रेशन मशीन पर 30 म‍िनट खड़े रहने से करीब 50 से 100 कैलोरी बर्न होती हैं।
  • अगर एक्‍सरसाइज के साथ वाइब्रेशन मशीन का इस्‍तेमाल करेंगे, तो 100 से 200 कैलोरी बर्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या तेजी से वजन का घटना या बढ़ना बिगाड़ सकता है फर्टिलिटी हेल्थ? बता रहे हैं डॉक्टर

ट्रेडम‍िल से क‍ितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं?

  • ट्रेडम‍िल पर वॉक करके 150 से 250 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
  • फैट लॉस और कार्ड‍ियोवैस्‍कुलर हेल्‍थ के ल‍िए ट्रेडम‍िल ज्‍यादा बेहतर मानी जाती है।
  • वहीं रन‍िंग की बात करें, तो 400 से 600 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्‍या झाड़ू-पोंछा जैसे घरेलू काम करके भी बर्न कर सकते हैं जिम जितनी कैलोरीज? एक्‍सपर्ट से जानें

वाइब्रेशन मशीन के साइड इफेक्‍ट्स क्‍या हैं?

  • यह बहुत कम कैलोरी बर्न करती है इसल‍िए इसे वेट लॉस के ल‍िए असरदार नहीं क‍हा जा सकता।
  • ज्‍यादा स्‍पीड पर इस्‍तेमाल करने से चक्‍कर आ सकता है।
  • वाइब्रेशन मशीन पर सही बॉडी पॉश्चर बनाना मुश्‍क‍िल होता है ज‍िससे जोड़ों पर जोर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- घंटों जिम का टाइम नहीं तो घर पर करें ये स्मार्ट एक्सरसाइज, कम टाइम में सेहत रहेगी दुरुस्त

वाइब्रेशन मशीन को खरीदना चाह‍िए या नहीं?

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि वाइब्रेशन मशीन महंगी आती है और व‍िज्ञापन में इसके अध‍िक फायदे बताए जाते हैं इसल‍िए इसे होम वर्कआउट के ल‍िए खरीदना वेस्‍ट है। हालांक‍ि, अगर आप ज‍िम जाते हैं और वहां वाइब्रेशन मशीन है, तो इसे फ‍िटनेस रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वजन कम नहीं हो रहा? इसके पीछे छिपे हो सकते हैं ये 5 मेडिकल कारण

वेट लॉस करने के ल‍िए क्‍या करें?

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि वजन घटाने के ल‍िए फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी और हेल्‍दी डाइट को रूटीन में शाम‍िल करना चाह‍िए। अगर आप वाइब्रेशन मशीन का इस्‍तेमाल करते हैं या घर पर वाइब्रेशन मशीन है, तो उसे फ‍िटनेस के ल‍िए यूज करें, लेक‍िन केवल वाइब्रेशन मशीन पर न‍िर्भर न रहें। एरोब‍िक एक्‍सरसाइज और स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग को भी वेट लॉस प्रोग्राम में शाम‍िल करें।

यह भी पढ़ें- क्या वेटलिफ्टिंग करके घटा सकते हैं पेट की चर्बी? एक्‍सपर्ट से समझें

डॉक्‍टर से सलाह कब लें?

फुल बॉडी वाइब्रेशन कई बार हान‍िकारक हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो वाइब्रेशन मशीन का इस्‍तेमाल न करें और क‍िसी मेड‍िकल कंडीशन की स्‍थ‍ित‍ि में भी इसके इस्‍तेमाल से बचें। ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस या हड्ड‍ियों की अन्‍य बीमारी में भी वाइब्रेशन मशीन को डॉक्‍टर की सलाह के साथ ही इस्‍तेमाल करें। मिर्गी या दौरे की स्‍थ‍िति‍ में भी डॉक्‍टर से सलाह लेना न भूलें।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए वाइब्रेशन मशीन कुछ खास असरदार नहीं देखी गई है। स्‍टडीज में भी इसके सीमि‍त फायदे बताए गए हैं। हालांक‍ि,यह मशीन फ‍िटनेस को सपोर्ट करती है इसल‍िए अगर आप ज‍िम जाते हैं, तो इस मशीन को स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग, एरोब‍िक्‍स, लंजेस या कार्डि‍यो के साथ इस्‍तेमाल करें। केवल वेट लॉस के ल‍िए इस मशीन को खरीदना उतना जरूरी नहीं है क्‍योंक‍ि इससे कम कैलोरी ही बर्न होती है।

FAQ

  • क्‍या वाइब्रेशन मशीन शरीर के ल‍िए सुरक्ष‍ित है?

    कम समय और स्‍पीड ल‍िम‍िट के अंदर वाइब्रेशन मशीन का इस्‍तेमाल शरीर के ल‍िए सुरक्ष‍ित है, लेक‍िन लंबे समय तक इसका इस्‍तेमाल तेज स्‍पीड पर करने से नर्व डैमेज या स्‍पाइन से संबंध‍ित समस्‍या हो सकती है।
  • क्‍या वाइब्रेशन मशीन से बेली फैट घटता है?

    वाइब्रेशन मशीन से केवल बेली फैट नहीं घटता। इससे फुल बॉडी कैलोरी घटाने में मदद म‍िलती है। हालांक‍ि, फायदे बढ़ाने के ल‍िए इसे स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग और एरोब‍िक्‍स के साथ जोड़ें। 

Read Next

Jumping Benefits: कूदना है बेहतरीन एक्सरसाइज, जानें इसके 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 17, 2026 10:50 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jul 17, 2026 10:50 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content