बरसात में स्किन और बालों की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। इस मौसम में उमस की वजह से स्किन पर चक्कते और लाल दाने निकल आते हैं तो स्कैल्प इंफेक्शन व डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बालों की जड़ों में नमी बनी रहती है जिससे बालों का झड़ना तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बालों का झड़ना कंट्रोल करें और इसके लिए हेयर केयर के साथ कुछ चीजों को डाइट में शामिल करें जैसे कि नोनी। दरअसल, नोनी में कुछ ऐसे खास एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउड होते हैं जो कि हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ इनकी क्वालिटी को बेहतर बनाने में मददगार है। पहले जानते हैं आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से इस्तेमाल का तरीका और फायदे।
बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें?
झड़ते बालों के लिए आप नोनी हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नोनी का रस निकाल लें और इसे नारियल तेल में मिलाकर जड़ों की मालिश करें। इससे फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। धोने से पहले इसे एक घंटे या रात भर के लिए लगा रहने दें।
-नोनी के जूस को पानी में मिलाकर हेयर मास्क में मिला लें और तब इसे इस्तेमाल करें।
-आप नोनी जूस भी पी सकते हैं जो कि हर हाल में बालों के लिए फायदेमंद है। ये अंदर से पोषण प्रदान करता है और हेयर फॉल कम करके बालों का झड़ना कम करता है।

झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है नोनी?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि नोनी में कुछ खास गुण हैं जो कि झड़ते हुए बालों की समस्या पर रोक लगा सकते हैं।
1. एंटी फंगल है नोनी
नोनी झड़ते हुए बालों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटी फंगल गुण है और बारिश के मौसम में इसकी बहुत ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, इस मौसम में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन काफी ज्यादा हो जाता है और इससे खुजली व खुश्की की समस्या होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: नमी के मौसम में खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें? एक्सपर्ट से जानें
2. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि नोनी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है यानी ये स्कैल्प के सूजन को कम करने में मददगार है। इससे बालों का झड़ना कम होता है क्योंकि सूजन बालों की जड़ों को कम करते हैं। इससे बालों की सेहत बेहतर होती है। ये स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
3. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण है जो आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ये सूजन को कम करके और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर, हेयर फॉलिकल्स को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे बालें की सेहत बेहतर होती है और बालों का झड़ना कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: पान का पत्ता एंटीफंगल है? जानें त्वचा पर फंगल इंफेक्शन होने पर कैसे करें इसका इस्तेमाल
4. बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार
नोनी जूस बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है क्योंकि इसमें स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार है। इससे हेयर फॉलिकल्स तक न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। Pharmaceuticals Journals में प्रकाशित इस रिपोर्ट की मानें तो एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (AA) में नोनी फल के पानी को लगाने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाली गतिविधि का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान, स्किन टिश्यू में फॉलिकुलर डेंसिटी बढ़ने और बालों की ग्रोथ का मूल्यांकन किया गया।
5. अमीनो एसिड से भरपूर
नोनी जूस अमीनो एसिड से भरपूर है जो बालों की सेहत के लिए जरूरी है। ये न्यूट्रिएंट्स स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स को फायदा पहुंचाते हैं, जिससे बाल मजबूत और हेल्दी बनते हैं। नोनी जूस के हाइड्रेटिंग गुण स्कैल्प और बालों को मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे रूखापन और बालों का टूटना कम होता है। इससे बाल मुलायम और आसानी से मैनेज होने वाले बनते हैं, और उनके टूटने की संभावना कम हो जाती है।
निष्कर्ष:
अंत में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा यही सुझाव देती हैं कि नोनी जूस का रेगुलर इस्तेमाल बालों की चमक बनाए रखता है। नोनी जूस का pH नैचुरली एसिडिक होता है, जो स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। खासकर ऑयली बालों के लिए ये फायदेमंद है। इससे ऑयली बालों से छुटकारा मिलता है और हेयर फॉल में भी कमी आती है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप इस जूस को आप पी सकते हैं या इसे अपने बालों में लगा सकते हैं।
FAQ
बारिश में बाल क्यों झड़ते हैं?
बारिश में ज्यादा बाल झड़ने का कारण है बालों में उमस और नमी का होना जो कि बालों की जड़ों को प्रभावित करते हैं और इसके झड़ने का कारण बनते हैं। साथ ही स्कैल्प इंफेक्शन की वजह से भी ये दिक्कत होती है।डैंड्रफ की समस्या होने पर बालों में क्या लगाएं?
डैंड्रफ की समस्या होने पर बालों में नींबू का पानी और दही लगाएं। ये एंटी फंगल हैं जो कि स्कैल्प साफ करने के साथ बालों को अंदर से साफ रखते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 13, 2026 18:28 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma