गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं ये 4 ग्रीन फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए आप पत्तियों से बने फेस मास्क लगा सकते हैं। लेख में जानें अलग-अलग ग्रीन मास्क बनाने के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं ये 4 ग्रीन फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Which is the best hydrating face mask: चिलचिलाती गर्मी का असर त्वचा पर भी नजर आता है। गर्मी और पसीने के कारण स्किन में डलनेस बढ़ने लगती है। ऐसे में थोड़ी देर भी धूप में जाने से सनबर्न या टैनिंग हो सकती है। इसके अलावा, गर्म तापमान के कारण कुछ लोगों को घमौरियां और स्किन रेडनेस की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में स्किन को हील करने के लिए त्वचा पर ठंडी-ठंडी चीजें लगानी चाहिए। त्वचा को धूप से बचाने के साथ स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी जरूरी है। तेज गर्मी से त्वचा को राहत देने के लिए पत्तों से बने होममेड ग्रीन फेस मास्क भी फायदेमंद होते हैं। इन्हें पत्तों से तैयार किया जाता है। ये प्राकृतिक होते हैं इसलिए इन्हें लगाने से साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं होता है। गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप कई तरह के ग्रीन मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए लेख में जानें गर्मियों में हाइड्रेटिंग स्किन पाने के लिए कौन-कौन से ग्रीन मास्क लगाने चाहिए।

01 - 2025-06-11T132202.506

गर्मियों में हाइड्रेटिंग स्किन पाने के लिए लगाएं ये ग्रीन मास्क- Green Face Masks To Get Hydrating The Skin In Summer

पुदीना फेस मास्क- Mint Face Mask

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप पुदीने का फेस मास्क लगा सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियों को पीसकर पानी के साथ इसका पेस्ट तैयार करना है। अब इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दही मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर तक रहने दें। पुदीना त्वचा को ठंडक देता है। इससे सनबर्न और स्किन डलनेस कम होती है। दही और मुल्तानी मिट्टी त्वचा का गर्मी का असर कम करते हैं।

एलोवेरा फेस मास्क- Aloe Vera Face Mask

त्वचा को ठंडक देने के लिए आप एलोवेरा का फेस मास्क लगा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। ये स्किन इंफ्लेमेशन और स्किन इंफेक्शन कम करता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक मिलती है। फेस मास्क बनाने के लिए एलोवेरा में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने दें। यह फेस मास्क स्किन को दिनभर हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- एक्ने कम करने के लिए लगाएं हल्दी और कपूर का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

ग्रीन टी फेस मास्क- Green Tea Face Mask

त्वचा के लिए ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। ये डार्क स्पॉट्स और डलनेस कम करते हैं। साथ ही, स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए ग्रीन टी को 2 चम्मच पानी में 10 मिनट के लिए रखे दें। इसमें बेसन मिलाएं और सूखने दें। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

नीम फेस मास्क- Neem Face Mask

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप नीम का फेस मास्क भी लगा सकते हैं। यह त्वचा में इंफेक्शन का खतरा कम करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए यह बेहतर ऑप्शन है। फेस मास्क बनाने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं आम की पत्तियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

निष्कर्ष

चिलचिलाती गर्मी में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप रोज अलग-अलग तरह के ग्रीन मास्क लगा सकते हैं। ये फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ठंडक भी देंगे। इन्हें इस्तेमाल करने से त्वचा में प्राकृतिक निखार भी बना रहेगा। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी ब्यूटी एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

गर्मियों में त्वचा पर शहद लगाना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer