Doctor Verified

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं आम की पत्तियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

आम की पत्तियों से बने फेस मास्क स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। जानें गर्मियों में इसके फेस मास्क कैसे बनाने हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं आम की पत्तियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Are mango leaves good for the face: चिलचिलाती गर्मी के कारण त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। तेज धूप के संपर्क में आने से टैनिंग हो सकती है। अगर ऐसे में त्वचा की देखभाल न की जाए, तो स्किन डलनेस भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, तेज गर्मी में सनबर्न और डार्क स्पॉट्स की समस्या भी हो सकती है। ये सभी समस्याएं त्वचा का निखार कम होने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में, आम की पत्तियों को स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में अगर आप आम की पत्तियों के फेस मास्क लगाते हैं, तो आपको प्राकृतिक निखार बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इनके फायदे जानने के लिए हमने सिरसा जिले से आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आम की पत्तियों के फेस मास्क कैसे बनाएं।

01 - 2025-05-20T184954.715

ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं आम की पत्तियों के फेस मास्क- Mango Leaves Face Masks To Get Glowing Skin In Summer

आम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी,सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद रखते हैं। आइए जानें आम की पत्तियों के फेस मास्क कैसे बनाएं-

आम की पत्तियां और शहद- Mango Leaves and Honey

आम की पत्तियों को शहद के साथ मिलाकर इसका फेस मास्क तैयार किया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए आम की पत्तियों को धोकर उबालें। इसके बाद इसका पेस्ट बनाकर बाउल में डालें। इसमें दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फेस मास्क बनाएं। दही और शहद स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। आम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये स्किन में पिग्मेंटेशन और एक्ने कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

आम की पत्तियां और हल्दी- Mango Leaves and Turmeric

आम की पत्तियों के साथ हल्दी मिलाकर इसका फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें दो चुटकी हल्दी डालें और आखिर में गुलाब जल मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इनसे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है। हल्दी स्किन की पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करती है। यह फेस मास्क लगाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

इसे भी पढ़ें- आम की पत्तियों से बालों को बनाएं नैचुरली काला, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

आम की पत्तियां और दही- Mango Leaves and Curd

आम की पत्तियों को दही के साथ मिलाकर इसका फेस मास्क बनाया जा सकता है। फेस मास्क को बनाने के लिए आम की पत्तियों को उबालकर पीस लें। इसमें दो चम्मच गाढ़ा दही मिलाएं और फेस मास्क बनाएं। इसे लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से चेहरा धोएं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन की डलनेस और डार्कनेस कम करता है। आम की पत्तियां स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। सप्ताह में दो बार भी यह फेस मास्क लगाने से काफी राहत मिलती है।

आम की पत्तियां और कच्चा दूध- Mango Leaves and Milk

अगर आपको सॉफ्ट और स्मूद स्किन चाहिए, तो आपको यह फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए। आम की पत्तियों के साथ कच्चा दूध मिलाकर लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। दूध स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखता है। इसे बनाने के लिए आम की पत्तियों को उबालकर पीस लें। इसमें जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। सूखने के बाद चेहरे पर लगाएं और फर्क महसूस करें।

इसे भी पढ़ें- बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें आम की पत्तियों का प्रयोग, मिलेंगे कई और फायदे

निष्कर्ष

गर्मियों में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आम की पत्तियों के फेस मास्क बहुत फायदेमंद हैं। ये डार्क स्पॉट्स, स्किन डलनेस और पिग्मेंटेशन की समस्या कम करते हैं। इन्हें लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और त्वचा में निखार भी बना रहता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या स्किन इंफेक्शन रह चुका है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें।

FAQ

  • क्या आम के पत्ते चेहरे के लिए अच्छे होते हैं?

    आम के पत्तों को त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन इंफेक्शंस का खतरा कम करते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस भी कम होती है। इन्हें स्किन केयर में शामिल करने से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी रहती है।
  • आम के पत्ते से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    आम के पत्ते कई बीमारियों में काम आते हैं। इनमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इन्हें डायबिटीज, शरीर की सूजन और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी आम की पत्तियों का सेवन करना फायदेमंंद होता है।
  • आम के पत्ते किस काम आते हैं?

    आम के पत्तों को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें काढ़ा या खानपान में इस्तेमाल करने से कई बीमारियां ठीक होती हैं। इन्हें फेस मास्क या हेयर मास्क बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं।

 

 

 

Read Next

हाथ और पैरों पर रैशेज होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer