Expert

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं सत्तू से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए आप सत्तू के फेस मास्क लगा सकते हैं। जानें सत्तू से फेस मास्क कैसे बना सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं सत्तू से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


How to Make Sattu Face Pack: स्किन हेल्थ इंप्रूव करने के लिए डाइट और स्किन केयर दोनों जरूरी है। हेल्दी डाइट से पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। लेकिन स्किन में ग्लो लाने के लिए देखभाल पर ध्यान देना ही जरूरी है। स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट के स्किन केयर प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। इसके कारण कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में काम आते हैं दादी-नानी के बरसों पुराने घरेलू नुस्खें। क्योंकि, इन्हें प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है और यह स्किन में बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। ऐसे में सत्तू के बने फेस मास्क भी फायदेमंद होते हैं। सत्तू स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। गर्मियों में यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इनके बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-05-13T182107.740

पहले जानें त्वचा के लिए सत्तू क्यों फायदेमंद है? Sattu Benefits For Skin Health

सत्तू में आयरन और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड फ्लो इंप्रूव करते हैं। सत्तू में मौजूद मिनरल्स स्किन इलास्टिसिटी और हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। सत्तू स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। इससे स्किन हाइड्रेट, एक्सफोलिएट और नरिश होती है। इसके फेस मास्क लगाने से स्किन ग्लोइंग और स्मूद बनती है।

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सत्तू के फेस मास्क

सत्तू और कच्चा दूध- Sattu and Raw Milk

सत्तू और कच्चा दूध का फेस मास्क स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन में डलनेस और ड्राईनेस बढ़ गई है, तो यह फेस मास्क जरूर इस्तेमाल करें। कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। सत्तू स्किन की डलनेस और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच सत्तू लीजिए। इसे मिलाने के लिए कच्चा दूध इस्तेमाल करें और चेहरे पर लगाएं।

सत्तू और चावल का आटा- Sattu and Rice Flour

सत्तू और चावल का आटा दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। चावल के आटे के बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। सत्तू स्किन हेल्थ इंप्रूव करता है जिससे स्किन पर ग्लो भी आता है। फेस मास्क बनाने के लिए आप 2 चम्मच सत्तू के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे व गर्दन पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- सत्तू की रोटी खाने से शरीर को मिलती है ठंडक, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें 7 फायदे

सत्तू और दही का फेस मास्क- Sattu and Curd

सत्तू और दही का फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है। फेस मास्क बनाने के लिए सत्तू पाउडर में दही और आधा चम्मच हल्दी डालकर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं।

सत्तू और गुलाब जल- Sattu and Rose Water

सत्तू और गुलाब जल का फेस मास्क स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन की डलनेस कम करता है। सत्तू स्किन के डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। इससे स्किन में ग्लो और शाइन आती है। इसे बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच सत्तू में गुलाब जल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें- क्या हाई यूरिक एसिड में चना खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

सत्तू और एलोवेरा जेल- Sattu and Aloevera Gel

सत्तू और एलोवेरा जेल दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह फेस मास्क लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। इससे घमौरियों और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच सत्तू में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धोएं।

निष्कर्ष

सत्तू लगाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। यह स्किन की गहराई से सफाई करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। सत्तू ठंडा होता है इसलिए इसे लगाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है। अगर पहले कभी आपको स्किन इंफेक्शन या स्किन एलर्जी हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या चेहरे पर सत्तू लगाना अच्छा है?

    चेहरे पर सत्तू लगाना बहुत फायदेमंद है। इसे लगाने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा संबंधित कई समस्याएं ठीक होती हैं। चेहरे पर सत्तू लगाने से स्किन में डलनेस और डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं। 
  • सत्तू की तासीर क्या होती है?

    सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर और त्वचा को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके सेवन से गर्मी के कारण होने वाली पाचन संबंधित समस्याएं भी ठीक होती हैं। 
  • सुबह उठकर चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सुबह उठकर चेहरे पर हल्की और हाइड्रेट करने वाली चीजें लगा सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह स्किन और हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। 

 

 

 

Read Next

गर्मियों में अंडरआर्म्स में रहती है रैशेज की समस्या? जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version