Expert

आईब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके

आईब्रो थ्रेडिंग करवाने के बाद अक्सर कई लोगों के रैसेज या पिंपल्स निकल आते हैं। यहां जानिए थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
आईब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके


खूबसूरती निखारने के लिए महिलाएं तरह-तरह की चीजों का उपयोग करती हैं। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी कई तरह के ट्रीटमेंट्स लेती हैं, जिनमें से एक है आईब्रो थ्रेडिंग करवाना। आज के समय में महिलाओं के अलावा कई पुरुष भी आईब्रो बनवाते हैं। थ्रेडिंग के बाद चेहरा और खूबसूरत दिखाई देने लगता है। हालांकि, कुछ लोगों को आईब्रो थ्रेडिंग करवाने के बाद रैसेज और दाने हो जाते हैं, इसके अलावा थ्रेडिंग के बाद स्किन में जलन और दर्द की शिकायत भी होती है। जिसके कारण आईब्रो बनवाना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए नोएडा के स्टूडियो 25 ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन पूजा कुछ तरीके बता रही हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस दिक्कत से बच सकते हैं।

थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? - Skin Rash After Eyebrow Threading

  • थ्रेडिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाला थ्रेड अगर गंदा होगा तो इससे भी त्वचा के अंदर की लेयर्स को नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा में दाने निकल सकते हैं।
  • आईब्रो बनवाने के बाद अगर स्किन की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो इसके कारण भी दाने निकल सकते हैं। ध्यान रखें कि थ्रेडिंग करवाने के तुरंत बाद धूल से दूर रहें। 
  • कुछ लोगों की सेंसेटिव स्किन होती है, जिसके कारण थ्रेडिंग के बाद स्किन पर जलन और दर्द की शिकायत होती है। 
  • स्किन पर एलर्जी के कारण भी थ्रेडिंग के बाद छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।

इसे भी पढ़ें: आईब्रो की देखभाल के लिए अपनाएं Bharti Taneja के बताए ये 5 टिप्स, बढ़ेगी खूबसूरती

आईब्रो थ्रेडिंग के बाद निकलने वाले दानों से बचाव के तरीके - How To Get Rid Of Pimples After Eyebrow Threading

1. सेंसटिव स्किन वाले लोगों को आईब्रो बनवाने के बाद बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। इससे त्वचा पर होने वाली जलन शांत होगी और ओपन पोर्स भी कम होंगे।

2. आईब्रो बनवाने के तुरंत बाद एलोवेरा जेल से मसाज करनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्यों एलोवेरा जेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

eye brow

इसे भी पढ़ें: घनी आईब्रो के लिए ट्राई करें घर पर बना ये ऑयल, बढ़ जाएगी खूबसूरती

3. आईब्रो बनवाने के बाद आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल एक अच्छा एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल उपाय है, जो त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है।

4. आईब्रो बनवाते समय चेक करें कि नए थ्रेड का उपयोग हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहले से इस्तेमाल किए गए थ्रेड से आपको इंफेक्शन हो सकता है।

5. आईब्रो बनवाने के बाद आप अच्छी क्रीम या मॉइश्चराइजर से भी मसाज कर सकते हैं। इससे पिंपल्स होने की संभावना कम हो जाती है।

6. आप गुलाब जल टोनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन की समस्या कम होगी।

7. थ्रेडिंग करवाने के बाद खीरे के टुकड़े से मसाज करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा खीरे के रस में रुई डुबोकर भी आप आईब्रो के आसपास लगा सकते हैं।

ध्यान दें कि यदि दाने (पिंपल्स) या रैसेज बढ़ रहे हैं या त्वचा में सूजन हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श करना अच्छा होगा। 

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

झुर्रियां और दाग-धब्बे कम करने के लिए रोजाना रात में शहद के साथ लगाएं ये 2 चीजें, जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version