Difference Between Acne And Pimples In Hindi: एक्ने और पिंपल्स से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। जैसे ही मौसम बदलने लगता है, लोगों को पिंपल्स या एक्ने की समस्या होने लगती है। हालांकि, पिंपल या एक्ने होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, खराब खानपान, लाइफस्टाइल से जुड़ी बुरी आदतें आदि। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। जैसे कई लोग बहुत सारे घरेलू उपाय अपनाते हैं, मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाते हैं, हल्दी, बेसन से बनाए फेस पैक यूज करते हैं। इसी तरह, कई लोग अपने चेहरे के पिंपल या एक्ने को दूर करने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन, क्या आप इन दोनों के बीच के अंतर को जानते हैं? वास्तव में, ज्यादातर लोगों के लिए एक्ने और पिंपल एक ही चीजें होती हैं। इसलिए, दोनों के लिए एक तरह की ऑएंटमेंट या घरेलू उपाय अपनाते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि एक्ने और पिंपल एक-दूसरे से अलग कैसे हैं?
एक्ने और पिंपल्स में अंतर कैसे पहचानें?- Difference Between Acne And Pimples In Hindi
नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं, "यूं तो एक्ने और पिंपल के बीच कई तरह के फर्क होते हैं। लेकिन, इसे और भी स्पष्ट तरीके से समझने के लिए आप कह सकते हैं कि पिंपल किसी स्किन प्रॉब्लम का लक्षण होता है। जबकि, एक्ने अपने आप में एक स्किन कंडीशन है। जिन लोगों की स्किन में एक्ने अक्सर होते रहते हैं, उन्हें पिंपल की शिकायत भी रहती है। इसके उलट, जिन लोगों को पिंपल होते हैं, जरूरी नहीं है कि उन्हें एक्ने भी हो। इस लेख में हम आगे इसे और बेहतर तरीके से समझेंगे।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुंहासे (Acne) क्यों निकलते हैं? जानें इन 5 तरह के एक्ने को दूर करने के आसान उपाय
एक्ने और पिंपल होने के कारण- Causes Of Acne And Pimples In Hindi
पिंपल होने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे हार्मोन में बदलाव, अतिरिक्त मात्रा में सीबम का बनना, जेनेटिक, डाइट, लाइफस्टाइल, पल्यूशन आदि। डॉ. जतिन मित्तल बताते हैं, "जब हमारे रोमछ्रिद्र बंद हो जाते हैं, तभी पिंपल होने लगते हैं। वहीं, एक्ने होने के पीछे भी इसी तरह के कारण जिम्मेदार हो सके हैं। हालांकि, एक्ने उन्हें ज्यादा होता है, जिनकी स्किन में सीबम ज्यादा जनरेट होता है। दरअसल, सीबम में एक किस्म के बैक्टीरिया होते हैं। अगर सीबम ज्यादा मात्रा में प्रोड्यूस होता है, तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया चेहरे में दाग-धब्बे पैदा कर सकते हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ उन लोगों को फ्राइड चीजों से दूर रहने सलाह देते हैं, जिन्हें एक्ने या पिंपल होने का रिस्क अधिक होता है। यानी जिन लोगों की स्किन अधिक सीबम जनरेट करती है।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लाल दाने एक्ने (मुहांसे) हैं या एक्जिमा? जानें दोनों में अंतर और इन्हें ठीक करने के उपाय
एक्ने और पिंपल के लक्षण- Symptoms Of Acne And Pimples In Hindi
डॉ. जतिन मित्तल स्पष्ट करते हैं, "पिंपल होने पर स्किन में सफ़ेद या काले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं, जिसमें हल्की सूजन हो सकती है या फिर सूजन नहीं भी हो सकती है। कई पिंपल बिल्कुल सपाट होते हैं। इसमें रेडनेस बनी रहती है। वहीं, एक्ने की बात करें तो एक साथ काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। यह चेहरे, गर्दन के आसपास के हिस्से में भी हो सकता है। एक्ने होने पर सूजन हो जाती है, दाने में दर्द होता है और घाव भी शामिल होता है। ध्यान रखें कि एक्ने के घाव अधिक उभरे हुए होते हैं। इसमें रेडनेस, इचिंग और हाथ लगाने पर दर्द भी होता है। एक्ने लंबे समय तक बने रहते हैं, जबकि पिंपल कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।"
पिंपल और एक्ने से छुटकारा कैसे पाएं?- Tips To Get Rid Of Acne And Pimples In Hindi
डॉ. जतिन मित्तल का कहना है, पिंपल या एक्ने। दोनों तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ बुनियादी बातों को फॉलो करना होगा, जैसे-
- अपने को चेहरे प्रॉपर तरीके से वॉश करें। बहुत ज्यादा एक्ने या पिंपल होते हैं, तो एक्सपर्ट को दिखाएं। उन्होंने जो फेस वॉश दिया हो, उसी को चेहरे पर अप्लाई करें।
- अपने चेहरे पर कम से कम मेकअप या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज करें।
- मॉइस्चराइज नियमित रूप से अप्लाई करें। इससे स्किन की सॉफ्टनेस बनी रहती है और पिंपल या एक्ने होने का रिस्क कम हो जाता है।
- एक्सपर्ट की सलाह पर खास किस्म के सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। इससे राहत मिल सकती है।
- पिंपल होने पर टी-ट्री ऑयल या शहद से बना मास्क भी अप्लाई कर सकते हैं।
All Image Credit: Freepik