Doctor Verified

क्या आपको भी है रेड एक्ने की प्रॉब्लम? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

What Causes Red Acne In Hindi: रेड एक्ने की समस्या किसी को भी हो सकती है। हालांकि, हार्मोनल बदलाव इसका मुख्य कारण है। जानें, रेड एक्ने होने के अन्य कारणों के बारे में और बचाव के तरीके-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी है रेड एक्ने की प्रॉब्लम? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके


What Causes Red Acne Know The Prevention Tips In Hindi: चेहरे पर दाग-धब्बे या एक्ने की बात आती है तो इसके पीछे कई तरह के कारकों को जिम्मेदार ठराया जाता है। जैसे हार्मोनल बदलाव, ऑयली चीजों का अधिक सेवन, स्किन की केयर न करना और डस्ट आदि के संपर्क में अधिक रहना है। चूंकि, पिंपल या एक्ने के पीछे इतने सारे कारक जिम्मेदार होते हैं, इसलिए इनका ट्रीटमेंट भी फिक्स नहीं होता है। हालांकि, विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि चेहरे पर पिंपल या एक्ने हो, तो उसकी देखरेख और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। खैर, क्या आप जानते हैं कि जिस तरह एक्ने या पिंपल चेहरे पर हो सकते हैं। ऐसे ही रेड एक्ने भी चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। सवाल है, रेड एक्ने क्या है? रेड एक्ने को इंफ्लेमेटरी एक्ने के नमा से भी जाना जाता है। रेड एक्ने सूजे हुए लाल दाने होते हैं, जो मुख्य रूप से चेहरे पर होते हैं। यहां सवाल उठता है कि आखिर रेड एक्ने क्यों होते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

रेड एक्ने होने के कारण- What Is The Cause Of Red Acne In Hindi

what causes red acne (12)

स्किन पोर्स का बंद होना

मानसून के दिनों में आपने नोटिस किया होगा कि पसीना बहुत ज्यादा आता है, ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे डेड सेल्स भी बढ़ने लगते हैं। नतीजतन, स्किन पर बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे रेड एक्ने हो जाते हैं। इनमें सूजे हुए दाने जैसे दिखते हैं। कभी-कभी इनमें दर्द भी होता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर पिंपल्स की वजह से हो गई है रेडनेस, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

बैक्टीरियल इंफेक्शन

बैक्टीरियल इंफेक्शन भी रेड एक्ने का कारण होता है। असल में, बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्किन में सूजन आ जाती है। अगर इस दौरान त्वचा गंदगी के संपर्क में आ जाए, तो कंडीशन बिगड़ सकती है और रेड एक्ने पेनफुल हो सकते हैं। ध्यान रखें कि इस तरह के एक्ने में जलन और खुजली भी होती है।

स्किन सेंसिटिविटी

what causes red acne   03

जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, उन्हें भी रेड एक्ने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे लोगों को गंदगी के संपर्क में आने से, केमिकल युक्त स्किन प्रोडक्ट यूज करने से या किसी दूसरे के साथ स्किन प्रोडक्ट शेयर करने से दिक्कत होने लगती है। ऐसे में उन्हें रेड एक्ने हो सकते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: एक्ने से होने वाली रेडनेस और निशान को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, बेदाग रहेगी त्वचा

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव भी रेड एक्ने का कारण बनता है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव कई वजहों से होते हैं, जैसे प्यूबर्टी, मेंस्ट्रुएशन, प्रेग्नेंसी आदि। असल में, इन स्थितियों में महिलाओं की स्किन सीबम का प्रोडक्शन ज्यादा करती है, जिसकी वजह से रेड एक्ने हो जाते हैं। ऐसे में स्किन पोर्स भी बंद हो सकते हैं और दानों में सूजन, जलन और इचिंग की दिक्कत भी हो सकती है।

रेड एक्ने से कैसे करें बचाव- How To Get Rid Of Red Acne In Hindi

  1. अगर स्किन में ऑयल प्रोडक्शन ज्यादा है, तो स्किन की क्लीनिंग का विशेष ध्यान रखें।
  2. चेहरे को दिन में दो बार माइल्ड क्लिंजर से चेहरा वॉश करें।
  3. स्किन को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।
  4. जब भी घर से बाहर निकलें, सन प्रोटेक्शन यानी एसपीएफ 30 क्रीम जरूर चेहरे पर अप्लाई करें।
  5. स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें। इससे डेड स्किन दूर होने और रेड एक्ने के रिस्क कम होते हैं।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • रेड पिंपल को कैसे ठीक करें?

    रेड पिंपल को ठीक करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जैसे खीरे को प्रभावित हिस्से में लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और पिंपल की समस्या दूर होती है।
  • चेहरे पर दाने किसकी कमी से होते हैं?

    चेहरे पर दाने कई कारणों से हो सकते हैं। इसमें हार्मोनल बदलाव, डस्ट के संपर्क में रहना आदि। हालांकि, विटामिन और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी चेहरे पर दाने हो सकते हैं।
  • पिंपल की सूजन और लालिमा को कैसे कम करें?

    पिंपल की सूजन को कम करने के लिए आप कोल्ड कंप्रेस कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बर्फ से दाने की सिंकाई करें। इससे प्रभावित हिस्सा सुन्न हो जाता है, जिससे दर्द कम होता है और सूजन में भी कमी आती है।

 

 

 

Read Next

लगाएं या खाएं, त्वचा के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer

TAGS