Acne Redness Treatment: गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को एक्ने की समस्या होती है। कुछ लोगों को पूरे मौसम ही एक्ने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में जब एक ही जगह पर बार-बार एक्ने होते हैं, तो लाल निशान नजर आने लगते हैं। जब एक्ने होते हैं तब त्वचा के पोर्स (छिद्र) तेल, मृत त्वचा कोशिकाओं और बैक्टीरिया से बंद हो जाते हैं। इस वजह से त्वचा में सूजन हो जाती है, जो रेडनेस का कारण बनती है। इसके अलावा जब शरीर, एक्ने के बैक्टीरिया से लड़ता है, तो इम्यून सिस्टम इन्फ्लेमेटरी रिस्पॉन्स उत्पन्न करता है, जो त्वचा की रेडनेस और सूजन का कारण बनता है। ये निशान दिखने में रैशेज जैसे लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। इस लेख में जानेंगे एक्ने के कारण होने वाली रेडनेस को दूर करने के उपायों के बारे में।
एक्ने से होने वाली रेडनेस का घरेलू इलाज- Acne Redness Home Remedies
- एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और रेडनेस को कम करता है।
- शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। शहद को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और कुछ समय बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
- ग्रीन टी बैग को ठंडा करके प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे एक्ने के कारण होने वाली रेडनेस को दूर करने में मदद मिलती है।
- एक्ने के कारण होने वाली रेडनेस का इलाज करने के लिए हल्दी का पेस्ट एक्ने वाले क्षेत्र पर लगाएं। हल्दी को लगाने से रंगत साफ होती है और निशान व दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
- एक्ने के कारण होने वाली रेडनेस का इलाज बर्फ से करें। बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। यह सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है।
एक्ने से होने वाली रेडनेस का इलाज कैसे करें?- Acne Redness Treatment
- एक्ने और एक्ने के कारण होने वाली रेडनेस का इलाज करने के लिए बेंजोइल पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। इससे सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है और निशान व दाग-धब्बे कम होते हैं।
- इसके अलावा सैलिसिलिक एसिड युक्त क्रीम को भी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद और त्वचा साफ होती है।
- ताजे फल, सब्जियां और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। जंक फूड और तैलीय खाद्य पदार्थों से बचें। इस तरह भी आप क्लियर त्वचा पा सकते हैं।
- चेहरे को दिन में दो बार हल्के क्लींजर से साफ करें। इस तरह एक्ने के निशान हल्के हो जाएंगे।
- त्वचा को समय-समय पर मॉइश्चराइज करें, इस तरह रेडनेस को कम किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।