नारियल तेल बालों की कई समस्याओं के लिए हल माना जाता है। इस तेल में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं। इससे बाल जड़ों से घने होते हैं और इनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। इन तमाम फायदे के बाद भी सर्दियों में बालों में नारियल तेल लगाना सही नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि सर्दियों में बालों में नारियल तेल लगाने से स्कैल्प में ऑयल की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे बाल और ऑयली हो सकते हैं और इनकी बनावट प्रभावित हो सकती है।
सर्दियों में बालों में नारियल तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि नारियल तेल लगाना आपके बालों की बनावट को भी प्रभावित करती है। जब आप सर्दियों में नारियल तेल लगाते हैं तो स्कैल्प पर नारियल तेल की एक परत जम जाती है। इससे स्कैल्प को पोषण कम पहुंचता है जिससे बालों की सेहत प्रभावित हो सकती है जैसे-
1. बाल झड़ सकते हैं
सर्दियों में नारियल तेल लगाने से बाल झड़ सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल के कण मोटे और भारी होते हैं जिसे स्कैल्प पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता। सर्दियों में अवशोषण की यह विधि और धीरे पड़ जाती है जिससे बालों में पोषण की कमी हो जाती है। इससे बालों की जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, नारियल तेल लगाने के बाद स्कैल्प पर जमा हो जाते हैं जिससे बालों को दूसरे तरह के पोषण भी नहीं पहुंच पाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: 25 की उम्र में ही पुरुषों के बाल झड़ने क्यों लगते हैं? डॉक्टर से जानें गंजेपन के 5 कारण
2. बाल अच्छी तरह से साफ नहीं होते
नारियल का तेल मोटा होता है और यह बालों में जम जाते हैं। इसे लगाने के बाद बाल अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में लोगों को बार-बार बालों को शैंपू करना पड़ता है। इसके अलावा सही से बालों की सफाई न होने पर बाल ऑयली नजर आ सकते हैं। कुछ लोगों के बाल भारी नजर आते हैं और बालों को अच्छी तरह से स्टाइल करने में भी दिक्कत होती है। इसके अलावा सर्दियों में नारियल तेल लगाने से बाल लंबे समय चिपचिपे से भी नजर आ सकते हैं।
01 (78)
3. बार-बार होने वाली डैंड्रफ की समस्या हो सकती है
नारियल का तेल जब आपके स्कैल्प पर जम जाता है तो इससे बार-बार होने वाली डैंड्रफ की समस्या होती है। दरअसल, जब आप नारियल तेल लगाते हैं तो सर्दियों में जम जाने के बाद स्कैल्प में नमी और गंदगी इक्ट्ठा होने लगती है, जिससे डैंड्रफ की समस्या रह-रहकर होने लगती है।
4. स्कैल्प इंफेक्शन हो सकता है
सर्दियों में स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है और नारियल तेल इस समस्या को और बढ़ा सकती है। जब स्कैल्प पर नारियल तेल के मोटे-मोटे कण जमा हो जाते हैं तो स्कैल्प के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, स्कैल्प में इंफेक्शन समस्या हो सकती है और यह इंफेक्शन लंबे समय तक रह सकती है।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स
5. बालों पर मोटी परत बनाता है
नारियल तेल का फ्रीजिंग पॉइंट काफी ऊंचा होता है, इसलिए ठंड के मौसम में यह आसानी से जम जाता है। सर्दियों में इसे लगाने पर, यह बालों के अंदर जाने के बजाय, बालों की सतह पर एक मोटी परत के रूप में जम जाता है। इससे बालों की बनावट प्रभावित होती है और बाल अंदर से कमजोर होकर खराब हो जाते हैं। इससे दोमुंहे बालों की समस्या ज्यादा हो सकती है।
इसके अलावा Researchgate.net के अनुसार नारियल तेल (Coconut Oil) का अत्यधिक या गलत तरीके से इस्तेमाल बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। नारियल तेल की गाढ़ी और चिकनी बनावट तथा इसमें मौजूद प्रोटीन के जमाव (protein accumulation) के कारण बाल भारी होकर झड़ने, टूटने और आपस में उलझने लगते हैं। नारियल तेल के अधिक प्रयोग से स्कैल्प के रोमछिद्र बंद (clogged pores) हो सकते हैं, जिससे सूजन, खुजली और स्कैल्प संक्रमण का खतरा बढ़ता है। नारियल तेल का अत्यधिक उपयोग बालों के प्राकृतिक नमी के संतुलन को बिगाड़ देता है, जिससे बाल रूखे, बेजान और कड़े (dry and brittle) हो सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए नारियल तेल का उपयोग सीमित और सही तरीके से ही किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सर्दियों में आप नारियल तेल की जगह हल्के तेल का इस्तेमाल करें। आप बादाम का तेल लगा सकते हैं या रोजमेरी ऑयल लगा सकते हैं। इसके अलावा बालों के हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं और तेल को बालों में रातभर लगा न रहने दें बल्कि, कुछ घंटे रखकर ही बालों को वॉश कर लें।
FAQ
चेहरे पर नारियल के तेल में क्या मिलाकर लगाएं?
चेहरे पर नारियल के तेल में आपको ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर लगाना चाहिए। इससे चेहरे की ड्राईनेस में कमी आती है और स्किन खूबसूरत नजर आती है।बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल रोजमेरी ऑयल है। इसके अलावा आप भृंगराज और आंवला तेल भी बालों में लगा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 26, 2026 19:32 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
-1793022573270.webp)