Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Doctor Verified

क्या सरसों का तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय

Does Mustard Oil Cause High Cholesterol: क्या सरसों का तेल खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर।

Does Mustard Oil Cause High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और अनियंत्रित लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के नाम से जाना जाता है। खानपान में जरूरी सुधार करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। तेल और फैटी चीजों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में इकठ्ठा होता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, इन्हें बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि तेल खाने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। आइये इस लेख में जानते हैं कि क्या सरसों का तल खाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर।

क्या सरसों के तेल से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?-  Does Mustard Oil Cause High Cholesterol in Hindi

हर भारतीय रसोई में सरसों के तेल का इस्तेमाल सदियों से होते आया है। इस तेल में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, कार्ब्स, कैलोरी, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। यही नहीं, सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और ओमेगा 5 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके अलावा सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि सरसों के तेल का सेवन करने से शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। शुद्ध और कच्ची घानी सरसों के तेल में फैटिक एसिड पाए जाते हैं। ये शरीर में बाद कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। 

Does Mustard Oil Cause High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बालों में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे करें कंट्रोल

इसके अलावा सरसों के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण शरीर के पाचन तंत्र को फायदापहुंचाता है। शरीर को पोषण देने के साथ ही सरसों का तेल खाने से इम्यून सिस्टम को भी ठीक रखने में मदद करता है। अगर हम बात हाई कोलेस्ट्रॉल की करें तो, सरसों का तेल खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • अचानक से घबराहट होना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • सीने या छाती में दर्द
  • मतली और उल्टी की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Homemade Protein Powder: घर पर बनाएं ये 4 प्रोटीन पाउडर, रोजाना सेवन करने से हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 23, 2023 00:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content