त्रिफला से लेकर भृंगराज तक, जानें 6 जड़ी-बूटियां जो बालों के लिए हैं फायदेमंद

खूबसूरत, घने और मजबूत बाल हर किसी की चाहत होती है, लेकिन वर्तमान में बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना, बालों का कमजोर होना और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं। बालों की सही देखभाल के लिए सिर्फ बाहरी रूप से महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से भी पोषण देना जरूरी है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें खाने से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि हेल्दी बाल पाने के लिए किन जड़ी-बूटियों का सेवन करना चाहिए?
बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये जड़ी-बूटियां
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बालों को हेल्दी रखने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं-
1. त्रिफला
बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद में त्रिफला को खास महत्व दिया जाता है। इसे हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलाकर तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में त्रिफला को रसायन माना गया है। रसायन का मतलब ऐसी औषधियों से हैं, जिनका इस्तेमाल शरीर की सेहत और पोषण को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जाता है।
साल 2020 में Journal of Dermatological Treatment में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, त्रिफला का सेवन स्कैल्प सेबोरिया से पीड़ित मरीजों में स्कैल्प हेल्थ के सीबम को कम करने में काफी प्रभावी साबित हुआ है।
2. भृंगराज
भृंगराज को आयुर्वेद में केशराज के रूप में जाना जाता है। इसका इस्तेमाल बालों की देखभाल और स्कैल्प के लिए फायदेमंद माना जाता है। भृंगराज में कुछ नेचुरल फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्कैल्प की देखभाल करने में मदद करता है। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ये 7 गलतियां खराब कर सकती हैं आपके बाल और स्किन, अभी से करें बदलाव
3. गिलोय
गिलोय को आयुर्वेद में गुडूची के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर को बेहतर रखने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। गिलोय में अलग-अलग तरह की नेचुरल कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होते हैं। बालों के स्वास्थ्य के लिए यह पर्याप्त मात्रा में पोषण देता है।
4. अस्थिसंहार
अस्थिसंहार एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है, जिसमें कुछ नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और अन्य बायोएक्टिव होते हैं। अस्थिसंहार को बालों की ग्रोथ बढ़ाने को झड़ने की समस्या को कम करने में फायदेमंद माना जाता है।
5. ब्राह्मी
आयुर्वेद में ब्राह्मी को मेध्य रसायन के रूप में जाना जाता है। इसमें बैकोसाइड्स नामक एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। इसे खाने से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है, जो तनाव के कारण होने वाले हेयर फॉल की समस्या को कम करने में प्रभावी हो सकता है।
herbs-for-healthy-hair
6. मोती और कुक्कुटांडत्वक् भस्म
बालों की देखभाल में कुछ आयुर्वेदिक तैयारियों में मोती भस्म और कुक्कुटांडत्वक् भस्म को भी लाभकारी बताया गया है। यह दोनों ही हर्ब कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ या हेयर फॉल रोकने में असरदार होते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं, जिससे बाल कम झड़ें और तेजी से बढ़ें?
हेयर केयर के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सिर्फ जड़ी-बूटियों के सेवन से बाल हेल्दी नहीं रहते हैं। इसके लिए रोजाना के खान-पान और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है।
- प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे दाल, पनीर, दूध, अंडे और सोयाबीन खाएं।
- आयरन, जिंक और विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा लें।
- डाइट में आंवला, हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें।
- स्कैल्प को साफ रखें और बालों में ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचें।
- अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद में त्रिफला, भृंगराज, गिलोय, अस्थिसंहार और ब्राह्मी जैसी कई जड़ी-बूटियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, मोती भस्म और कुक्कुटांडत्वक् भस्म भी कुछ आयुर्वेदिक तैयारियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से कई में नेचुरल बायोएक्टिव होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
सिर में नए बाल उगाने के लिए क्या खाना चाहिए?
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन डी और ओमेगा-3 से भरपूर भोजन लें, जिसमें दालें, पनीर, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और फल का सेवन करें।कमजोर बालों की जड़ों को कैसे ठीक करें?
हल्के हाथों से नियमित स्कैल्प मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बहुत टाइट हेयरस्टाइल, तेज गर्मी या हार्श केमिकल्स से जड़ों में खिंचाव व तनाव कम करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 22, 2026 22:49 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Nov 22, 2026 22:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma