Fri Nov 20, 2026 | 02:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

सिर के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं, जिससे बाल कम झड़ें और तेजी से बढ़ें?

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और इनकी ग्रोथ थम गई है, तो आपके बालों का ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं, जिनसे बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और कई समस्याओं से निजात मिलती है।
सिर के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं, जिससे बाल कम झड़ें और तेजी से बढ़ें?सिर के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं, जिससे बाल कम झड़ें और तेजी से बढ़ें?

सर्दियां आने के साथ बालों की समस्या बढ़ जाती है, जिसमें कि सबसे ज्यादा लोग झड़ते बालों और डैंड्रफ से परेशान रहते हैं। हेयर केयर अलावा अगर हम दूसरे कारणों को देखें तो इन समस्याओं की एक वजह सिर का खराब ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में हम बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और तापमान में गिरावट की वजह से भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इससे स्कैल्प में बालों की जड़ों को पोषण नहीं मिलता, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने की वजह से भी बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। ऐसे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए मसाज से लेकर डाइट तक, इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

बालों में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं?

Dr. Chandani Jain Gupta कहती हैं कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए सबसे पहले तो आपको उन चीजों के बारे में जानना चाहिए जो कि आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद कर सकते हैं जैसे-

1. स्कैल्प मसाज करें

बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज करने के लिए सबसे पहले तो स्कैल्प मसाज करें। डॉ. चांदनी कहती हैं कि बहुत से लोगों को स्कैल्प मसाज का सही तरीका मालूम नहीं होता, जबकि यह आपके बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। तो आपको करना यह है कि

  • नारियल तेल को गुनगुना करके रख लें
  • एक कॉटन की मदद से स्कैल्प में बालों की जड़ों में इसे लगाएं।
  • हल्के हाथों से मसाज करें और इस दौरान ध्यान रखें कि उंगलियों की प्वाइंट्स से प्रेशर बनाते हुए बालों की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

2. बालों के विकास के लिए योगासन और प्राणायाम

डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों के विकास के लिए योग और प्राणायाम बेहद जरूरी है। दरअसल, यह दोनों ही बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार है। ऐसे में आप उत्तानासन और बालासन कर सकते हैं जो कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मददगार है। सर्वांगासन और शीर्षासन, दोनों ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। Journal Of Harmonized Research (JOHR) के अनुसार, हठ योग के अभ्यास, जैसे कि सूर्य नमस्कार, ताड़ासन आदि, बालों के झड़ने की समस्या से निपटने में मदद करते हैं। साथ ही यह बालों के विकास में भी मददगार है जिससे बाल लंबे और घने हो जाते हैं।

hair_growthhair_growth

3. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले जरूरी पोषक

डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद जरूरी होते हैं, जिसके लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन बालों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा आप विटामिन बी7 से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं। डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज करन के लिए हाइड्रेशन और आयरन बेहद जरूरी है, ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और आयरन से भरपूर चीजों को खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सिर में गंदगी जमा (Scalp Buildup) क्यों हो जाती है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें कारण और इलाज

4. हफ्ते में 2 बार बालों की ऑयलिंग और शैंपू का ध्यान रखें

डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज करने के लिए आपको इस बात रखना चाहिए कि हफ्ते में कम से कम 2 बार ऑयलिंग जरूर करें। जितनी बार शैंपू करें उससे पहले बालों की ऑयलिंग जरूर करें। इसके अलावा आप बालों को शैंपू जरूर करें जिससे स्कैल्प की सफाई आसानी से हो जाती है और बाल हेल्दी रहते हैं।

5. जीवनशैली में बदलाव जो बालों का झड़ना रोक सकते हैं

डॉ. चांदनी कहती हैं कि जीवनशैली में बदलाव बालों को झड़ने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं जैसे कि अच्छी नींद क्योंकि नींद की कमी से शरीर का कार्टिसोल लेवल बढ़ता है और बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा हार्मोनल हेल्थ का खास ख्याल रखें जो कि बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों के विकास के लिए आपको सबसे पहले तो इसकी केयर करनी है, अच्छा खाना है खासकर कि मौसमी चीजों का सेवन करें जैसे इन दिनों आंवला, संतरा और साग खाएं जो कि कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों को हेल्दी रखते हैं।

FAQ

  • ब्लड सर्कुलेशन तेज करने के लिए क्या खाएं?

    ब्लड सर्कुलेशन तेज करने के लिए आपको प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को खाना चाहिए जैसे चुकंदर, पत्तेदार सब्जियां और पालक का जूस।
  • ब्लड सर्कुलेशन बंद होने से क्या होता है?

    ब्लड सर्कुलेशन बंद होने से स्कैल्प में बालों को पोषण नहीं मिलता और तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का टैक्सचर भी प्रभावित हो जाता है।

Read Next

रूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क लगाएं या कंडीशनर? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 13:08 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta