कई बार ऐसा होता है कि हमें जल्दबाजी में कहीं निकलना होता है पर समय के अभाव के चलते हेयर वाॅश नहीं कर पाते हैं। ऐसी कंडीशन में हम ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोगों को यह जानकारी है कि ड्राई शैंपू का उपयोग सिर्फ बालों पर किया जाना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग इसका इस्तेमाल स्कैल्प पर भी करते हैं, ताकि क्राउन एरिया के बाल भी स्मूद और सिल्की नजर आएं। ऐसे में इस सवाल का जवाब हमें जरूर जान लेना चाहिए कि क्या ड्राई शैंपू स्कैल्प के लिए सेफ है? इसका जवाब जानें राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।
क्या स्कैल्प पर ड्राई शैंपू लगाना सेफ है?
-1778843370225.jpg)
ड्राई शैंपू का उपयोग बालों के लिए तरह सुरक्षित होता है, लेकिन इसे स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। डाॅ. इस संबंध में कहती हैं, ‘अगर ड्राई शैंपू यूज करते वक्त स्कैल्प पर लग जाए, तो इसके विशेष नुकसान नहीं होते हैं। इसके बावजूद, इस बात का ध्यान रखें कि यह स्कैल्प पर न लगे। असल में, ड्राई शैंपू एक तरह का स्टाइलिंग टूल है, क्लींजर नहीं। इसलिए इसका उपयोग लगातार और लंबे समय तक स्कैल्प पर करने से प्रभावित हिस्से को नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से स्कैल्प के पोर्स बंद हो सकते हैं, स्कैल्प में इरिटेशन हो सकती है, जिससे ड्राईनेस की समस्या पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई शैंपू के कारण बालों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
ड्राई शैंपू का स्कैल्प पर नकारात्मक असर
-1778843384558.jpg)
- ब्लाॅक फाॅलिकल्सः ड्राई शैंपू का उपयोग नियमित रूप से नहीं किया जाना चाहिए। इसमें एक प्रकार का रसायन होता है, जो कि बालों में चिपकी गंदगी और तेल को निकालने में मदद करता है। अगर आप इसका उपयोग सीधे स्कैल्प पर करते हैं, तो इसकी वजह से रोमछिद्र ब्लाॅक हो सकते हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए सही नहीं है।
- अस्थायी समाधानः ड्राई शैंपू एक स्थायी समाधान नहीं है, इसलिए इसका उपयोग बार-बार नहीं करना चाहिए। यह स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त सीबम और पसीने को सोखने के लिए स्टार्च या अल्कोहल का उपयोग करता है, जिससे बाल साफ दिखते हैं।
- परत जमने का जोखिमः ड्राई शैंपू वास्तव में स्कैल्प को साफ नहीं करता है, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल्स डेड सेल्स और सिर में मौजूद ऑयल साथ में मिक्स हो जाते हैं। अगर समय पर हेयर वाॅश न किया जाए, तो यह परत स्कैल्प पर जम जाती है। इससे स्कैल्प में दाने या रैशेज हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शैंपू के बाद या पहले, कब करें कंडीशनर का प्रयोग? जानें हेयर टाइप के अनुसार इस्तेमाल का सही तरीका
निष्कर्ष
ड्राई शैंपू बालों को क्लीन करने के लिए अस्थायी तरीका है। इसका उपयोग कभी-कभी किया जाना पूरी तरह सेफ है, लेकिन इसे नियमित रूप से इस्तेमाल न करें। इससे स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। साथ ही, ध्यान रखें कि स्कैल्प पर ड्राई शैंपू लगाने से बचें। अगर स्कैल्प में पहले से कोई दिक्कत है, तो वह ट्रिगर हो सकती है, जो कि सही नहीं है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या ड्राई शैंपू के अधिक इस्तेमाल से बाल झड़ सकते हैं?
हां, अगर इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाए, तो स्कैल्प में पाउडर जमा हो जाता है। इससे फॉलिकल्स कमजोर हो सकते हैं, जिससे हेयर फॉल बढ़ जाता है।एक हफ्ते में कितनी बार ड्राई शैंपू का उपयोग करना सुरक्षित है?
लगातार दो दिनों से अधिक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।क्या ड्राई शैंपू से स्कैल्प में डैंड्रफ हो सकता है?
ड्राई शैंपू सीधे तौर पर डैंड्रफ पैदा नहीं करता, लेकिन यह स्कैल्प पर तेल और डेड सेल्स की परत बना देता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 15, 2026 16:41 IST
Modified By : Meera Tagore May 15, 2026 16:41 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra