सर्दियों में पालक की सब्जी खाने का मजा ही कुछ और है। जिस तरह पंजाबी लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना पसंंद करते हैं, वैसे ही मेरे घर में सभी पालक का साग और मक्के की रोटी खाने के शौकीन हैं। जैसे ही सर्दियां आती हैं, सब इंतजार करते हैं कि मम्मी कब पालक का साग बनाएंगी। फिटनेस इंफ्लुएंसर्स, डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स पालक की तारीफ करते नहीं थकते। आयुर्वेद के मुताबिक, पालक खाने से पित्त (अग्नि) को शांत करने में मदद मिलती है। पालक कैल्शियम, आयरन और विटामिन रिच होता है इसलिए सेहत के लिए इसके अनगिनत फायदे हैं। पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है और त्वचा भी हेल्दी रहती है।
कुछ लोग पालक को गलत ढंग से खाते हैं इस वजह से पालक फायदे के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचाता है। लोग आजकल सोशल मीडिया पर केवल किसी चीज को खाने के फायदे जान लेते हैं और उसे खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन हेल्दी चीजोंं को गलत ढंग से खाएंगे, तो सेहत बिगड़ जाएगी। पालक को खाने से पहले जानते हैं उसे खाने के गलत और सही तरीके के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी देने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
View this post on Instagram
1. पालक का जूस बनाकर पीना- Consuming Spinach Juice
- अगर थायराइड लेवल असंतुलित है और किडनी स्टोन की समस्या है, तो पालक का जूस पीने से बचें। पालक में ऑक्सालेट (Oxalate) की मात्रा ज्यादा होती है, जब हम पालक का जूस बनाते हैं, तो ऑक्सालेट की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है। जूस के फाॅर्म में पालक खाने से मिनरल्स ठीक से शरीर में अब्जॉर्ब नहीं हो पाते। लगातार पालक का जूस पीने से किडनी में स्टोन होने की आशंका बढ़ सकती है।
- पालक एक ऑक्सालेट रिच फूड है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, ऑक्सालेट का ज्यादा सेवन करने से किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ सकता है। ऑक्सालेट रिच फूड्स का सेवन कम करने से यह जोखिम घट सकता है।
- Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि पालक खाने से पथरी नहीं होती है। हालांकि, जिनके शरीर में पित्त प्रवृति (Pitta Prakriti) होती है यानी जिनके शरीर में गर्मी ज्यादा है उन्हें पालक खाने से पथरी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या रही है, उन्हें भी पालक का सेवन सीमित रखना चाहिए।
- साथ ही अगर आपको थायराइड है, इसका लेवल कंट्रोल नहीं है और आप पालक के जूस का सेवन करेंगे, तो थायराइड लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि पालक में गोइट्रोजेन (Goitrogens) होता है जो थायराइड के फंक्शन को नुकसान पहुंंचाता है। अगर थायराइड है, तो ज्यादा मात्रा में पालक का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पालक खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं? क्या ये वाकई टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है
2. पालक को ज्यादा देर तक उबालना- Boiling Spinach For Longer Time

बहुत से लोग पालक की सब्जी या सूप बनाने के लिए पालक को 15 से 20 मिनट तक उबालते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। पालक को केवल तीन से पांच मिनट तक कम तापमान पर ही उबालना चाहिए। याद रखें कि पालक विटामिन बी और सी का बहुत अच्छा स्रोत है, और ये दोनों ही वॉटर सॉल्यूबल विटामिन हैं इसलिए अगर आप पालक को ज्यादा देर तक उबालेंगे, तो ये विटामिन नष्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाने के क्या नुकसान हैं? एक्सपर्ट से जानें
3. कच्चा पालक खाना- Eating Raw Spinach
कई लोग पालक को कच्चा खा लेते हैं जो कि सही नहीं है। कई लोग सलाद या सैंडविच में कच्चे पालक का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें लगता है ऐसा करना हेल्दी है, लेकिन ऐसा नहीं है। कच्चे पालक में बैक्टीरिया होते हैं। लोगों में यह भ्रम है कि पालक को धो लेने से बैक्टीरिया हट जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। पालक को धाेने के बाद भी कुछ बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। इसलिए पालक को धोकर खाने के बाद भी इंफेक्शन हो सकता है और इससे गट लाइनिंग में इरिटेशन भी हो सकता है।
पालक खाने का सही तरीका- Right Way To Consume Spinach
- पालक को हल्की आंच पर तीन से चार मिनट उबालकर खाएं।
- पालक को कच्चा खाने से बचें।
- पालक का जूस पीने से बचें।
निष्कर्ष:
पालक को कच्चा, जूस के फॉर्म में खाने से बचना चाहिए। साथ ही पालक को ज्यादा उबालने से भी बचना चाहिए। पालक को हल्की आंच पर तीन से पांच मिनट उबालकर खा सकते हैं।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। डाइट और फिटनेस संबंधित अन्य जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।
Video Credit: Dietitian Shweta J Panchal
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 20, 2026 13:08 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 20, 2026 13:08 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 20, 2026 13:08 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 20, 2026 13:08 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha