Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

थायराइड से वजन बढ़ाने की समस्या को मैनेज करने के लिए 3 सफेद फूड्स से आज ही बना लें दूरी? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

थायराइड की समस्या में अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन और थायराइड हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए हेल्दी खानपान की सलाह दी जाती है और कुछ सफेद फूड्स को खाने से बचना चाहिए। आइए लेख में जानें -

Thyroid Weight Gain White Foods To Avoid In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहते हैं, खासकर वजन बढ़ने वाले थायराइड की समस्या से, जिसे हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) कहा जाता है। इस स्थिति में थायराइड हार्मोन अंडरएक्टिव थायराइड होता है यानी थायराइड ग्रंथि का कम सक्रिय होता है। इसके कारण लोगों को थकान होने, स्किन के अधिक ड्राई होने, ठंड लगने, स्ट्रेस होने, याददाश्त में कमी होने और बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है। इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी खानपान की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ सफेद चीजों को छोड़ना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें थायराइड से वजन बढ़ाने की समस्या को कम करने के लिए 3 सफेद फूड्स से आज ही दूरी बना लेनी चाहिए?

थायराइड में वजन को नियंत्रित रखने के लिए छोड़ें ये सफेद फूड्स - Avoid These White Foods To Control Your Weight In Thyroid In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, थायराइड की समस्या में इस हार्मोन को बैलेंस करने के लिए हेल्दी डाइट को शामिल करना जरूरी होता है। इसके अलावा, थायराइड के कारण होने वाली समस्याओं से बचने और वजन को नियंत्रित करने के लिए कुछ सफेद फूड्स को छोड़ना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड को कंट्रोल करने में कैसे मदद करता है कांचनार गुग्गुल? जानें आयुर्वेदाचार्य से सेवन का तरीका

मीठे का सेवन सीमित करें

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से पीड़ित लोगों को मीठे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। थायराइड की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को अधिक कैडी, कुकिज, शुगरी ड्रिंक्स, मिठाई, चॉकलेट, पैकेज्ड जूस और मीठी कॉफी या चाय जैसे मीठे फूड्स को खाने से बचना चाहिए। अधिक मीठा खाने से शरीर में फैट की स्टोरेज बढ़ने, इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करने, मेटाबॉलिज्म के स्लो होने और थायराइड के कारण थकान की समस्या बढ़ सकती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगती है।

थायराइज में मीठे फल, खजूर और शहद को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

gaining weight with thyroid avoid these white foods now in hindi 1 (2)

मैदा खाने से बचें

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से पीड़ित लोगों को मैदा या मैदा युक्त फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। थायराइड में लोगों को सफेद ब्रेड, पास्ता, पेस्ट्री, कुकिज, बेकरी, केक, बिस्कुट और मैदा युक्त अन्य फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से इंसुलिन स्पाइक्स के बढ़ने, शरीर में सूजन बढ़ने, हार्मोन्स के असंतुलित होने और थायराइड के कार्यों में रूकावट आने की समस्या हो सकती है।

थायराइड की समस्या में बाजरा, ज्वार, क्विनुआ और ब्राउन राइस को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

सफेद चावल न खाएं

थायराइड के कारण वजन बढ़ने की समस्या से पीड़ित लोगों को सफेद चावल खाने से बचना चाहिए, खासकर पॉलिस्ड चावल। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ाने और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। थायराइड में इससे राहत के लिए ब्राउन राइस और क्विनुआ को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

यह एक परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट है, जो शरीर में वसा के रूप में जल्दी जमा हो सकता है, विशेष रूप से तब जब शारीरिक गतिविधि कम हो।

निष्कर्ष

थायराइड के कारण वजन बढ़ने की समस्या से बचने के लिए इस दौरान इन लोगों को मीठे फूड्स, मैदा युक्त फूड्स और सफेद चावल को खाने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से सूजन बढ़ने, वजन के तेजी से बढ़ने, इंसुलिन स्पाइक होने, हार्मोन्स के असंतुलित होने और मेटाबॉलिज्म के स्लो होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस स्थिति में हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें। थायराइड के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हाइपोथायरायडिज्म बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

    हाइपोथायरायडिज्म की समस्या बढ़ने पर व्यक्ति को वजन बढ़ने, स्किन के अधिक ड्राई होने, अधिक थकान होने, कमजोरी होने, कब्ज होने, बालों के झड़ने, सुस्ती होने, अधिक ठंड लगने, स्ट्रेस होने और याददाश्त में कमी होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • हाइपोथायरायडिज्म में क्या खाना चाहिए?

    हाइपोथायरायडिज्म की समस्या में थायराइज हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए आयोडीन युक्त खाना खाएं। इसके अलावा, डाइट में दालें, कद्दू के बीज, ब्राजील नट, अंडे, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रहे, इसके कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • ज्यादा नमक खाने के क्या नुकसान है?

    ज्यादा नमक का सेवन करने से व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी समस्या होने, स्ट्रोक, किडनी खराब होने, वजन बढ़ने, पेट से जुड़ी समस्याएं होने या शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

Read Next

Veg Vs Non-Veg Protein: सोया चंक्स और अंडे में से कौन है 'प्रोटीन किंग'? एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 20:44 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 08, 2026 20:44 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 08, 2026 20:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content