Doctor Verified

क्या हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Thyroid And Sex Drive Female In Hindi: हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा क्यों होता है और कैसे होता है? जानें, एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can Hypothyroidism Cause Low Sex Drive In Women In Hindi: जब थायराइड ग्लैंड प्रॉपर तरीके से काम नहीं करता है और थायराइड हार्मोन का प्रोडक्शन औसत से कम होता है, तब इसे हाइपोथायराइडिज्म के नाम से जाना जाता है। ध्यान रखें कि थायराइड एक ऐसा हार्मोन है, जो हमारे शरीर के कई फंक्शंस को सुचारू ढंग से काम करने में मदद करते हैं। हाइपोथायराइडिज्म कई कारणों से हो सकता है, जैसे थायराइड सर्जरी, रेडिएशन ट्रीटमेंट, ऑटोइम्यूनि डिजीज आदि। हाइपोथायराइडिज्म होने पर महिलाओं में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे जोड़ों में दर्द, मसल्स में दर्द, ड्राई स्किन की प्रॉब्लम आदि। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि हाइपोथायराइडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर भी असर पड़ता है? यहां हम Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानेंगे कि हाइपोथायराइडिज्म किस तरह महिला सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है।

क्या हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है?- Does Hypothyroidism Affect Sex Drive In Women In Hindi

does hypothyroidism affect sex drive in women 01 (6)

हाइपोथायरायडिज्म का महिला सेक्स ड्राई पर गहरा असर पड़ता है, जिससे सेक्सुअल फंक्शन भी प्रभावित होते हैं। आइए, जानते हैं कि हाइपोथायरायडिज्म का किस तरह महिला सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है-

लिबिडो में कमी

हाइपोथायरायडिज्म के कारण महिला के शरीर में लिबिडो की कमी हो जाती है। असल में, हाइपोथायरायडिज्म के कारण एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के स्तर प्रभावित होते हैं। जब महिला के शरीर में इस तरह के हार्मोन का स्तर बदलता है, तो इससे महिला में लिबिडो की कमी हो जाती है। यह सेक्स ड्राइव को कम करने का एक मुख्य कारण है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड होने पर लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, समस्या रहेगी कंट्रोल

वजाइनल ड्राइनेस

हाइपोथायरायडिज्म वजाइनल ड्राइनेस होने का भी एक मुख्य कारण है। असल में, जब महिला के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, तो इसकी वजह से महिला के पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। सही समय पर ब्लीडिंग न होने पर महिला की योनि में ड्राइनेस की दिक्कत होने लगती है। वजाइनल ड्राइनेस की वजह से महिला के लिए इंटरकोर्स दर्दभरा अनुभव हो सकता है, जिससे सेक्स ड्राइव का स्तर भी प्रभावित होने लगता है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

थकान और कमजोरी

हाइपोथायरायडिज्म के कारण महिला के शरीर में थकन और कमजोरी भी बनी रहती है। दरअसल, हाइपोथायरायडिज्म के कारण शरीर में सही तरह से हार्मोन प्रोड्यूस नहीं होते हैं। इसकी वजह से थकान और कमजोरी हो जाती है। थकान के कारण कई बार महिलाओं की सेक्स के प्रति अरुचि हो जाती है। नतीजतन, सेक्स ड्राइव में कमी महसूस की जा सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या हाइपोथायरायडिज्म पुरुष प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है?

    हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों का ही पुरुष प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। खासकर, स्पर्म क्वालिटी, क्वांटिटी बुरी तरह घट सकती है।
  • अगर किसी महिला को थायराइड है तो क्या होता है?

    महिलाओं को थायराइड होने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे वजन बढ़ना, वजन कम होना, घबराहट और चिड़चिड़ापन आदि।
  • क्या हाइपोथायरायडिज्म पुरुष बांझपन का कारण बनता है?

    हां, हाइपोथायरायडिज्म पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से पुरुषों में फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

 

 

 

Read Next

नॉर्मल डिलीवरी कैसे होती है और इसमें इतना दर्द क्यों होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version