Side Effects Of Spinach Juice In Hindi: पालक बहुत ही पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है। सर्दियों में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे सुपरफूड के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। पालक में काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन, क्यूमरिक एसिड पाए जाते हैं। पालक का सेवन नियमित रूप से करने के कई तरह की पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। यही नहीं, पालक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को रोकन में भी मदद करता है। पालक को आंखों के लिए भी काफी लाभकारी समझा जाता है। कई लोग पालक का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में पालक का जूस नहीं पीना चाहिए। इसका हेल्थ पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। आइए, डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इनके बारे में जानते हैं।
किडनी में पथरी हो सकती है- Formation Of Kidney Stones
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा मात्रा में पालक खाया जाना सही नहीं है। अगर कोई बहुत ज्यादा मात्रा में पालक के जूस का सेवन करता है, उसे किडनी में स्टोन होने का रिस्क बढ़ जाता है। दरअसल, पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऑक्सालेट किडनी में कैल्शियम जैसे मिनरल्स के साथ मिलकर स्टोन बना सकता है। इसलिए, अगर पहले से किसी ही किडनी स्टोन हो चुका है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर कम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: शरीर में स्टेमिना और एनर्जी बढ़ाने के लिए पिएं 2 मिनट में तैयार होने वाला ये जूस
आयरन का अवशोषण सीमित होता है- Iron Absorption
पालक में कई ऐसे कंटेंट होते हैं, जो आयरन अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन को सीमित कर सकते हैं या रेक सकते हैं। अगर पहले से किसी के शरीर में आयरन की कमी है या फिर एनीमिया है, तो उन्हें पालक के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी हेल्थ और बिगड़ सकती हैं। यहां तक कि एनीमिया के मरीजों की हालत गंभीर हो सकती है। आपको बता दें कि एनीमिया होने पर थकान और लो-एनर्जी जैसे कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 फलों-सब्जियों का जूस पीने से नहीं मिलता सेहत को कोई फायदा, बेवजह पी रहे हैं आप ये जूस
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या हो सकती है- Gastrointestinal Issues
पालक में ऐसे तरह के तत्व होते हैं। अगर ज्यादा मात्रा में उनका सेवन कर लिया जाए, तो इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। यही नहीं, पालक का जूस पीने से कुछ लोगों के पेट में गैस बन सकती है या फिर दस्त लग सकते हैं। कुछ लोगों को सजून की परेशानी भी पालक के जूस के सेवन के कारण हो सकती है।
एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है- Allergic Reactions
कुछ लोगों को अपनी डाइट पर काफी नजर रखनी पड़ती है। ऐसा इसलिए, क्यांकि उन्हें हर तरह का फूड आइटम सूट नहीं करता है। सूट न करने के बावजूद कोई फूड आइटम खा लिया जाए, तो इससे एलर्जी हो सकती है। पालक का जूस ऐसा ही फूड आइटम है। जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को पालक का जूस सूट कर जाए। अगर इसे खाते ही आपको दिक्कत होने लगे या किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन बॉडी पर दिखे, तो इसका सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं लौकी और पालक का जूस
दवाओं पर नेगेटिव असर- Interaction with Medications
यूं तो पालक का जूस हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बावजूद, अगर आप कुछ विशेष किस्म की दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो पालक का सेवन किया जाना सही नहीं है। पालक में विटामिन-के पाया जाता है। अगर कोई खून को पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहा है, तो उन्हें पालक का जूस नहीं पीना चाहिए। अगर आप ब्लड क्लॉट बनने वाली दवाईयों का सेवन कर रहे हैं, तो भी आप क्या खा रहे हैं, इस पर पैनी नजर रखनी चाहिए। कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि पालक का जूस सीमित मात्रा में पी सकते हैं। लेकिन, आपकी हेल्थ कंडीशन क्या है, इस बारे में पूरी जानकारी रखें। बेहतर होगा कि अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर अपने लिए सही डाइट चार्ट बनवा लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
क्या हम रोज पालक का जूस पी सकते हैं?
पालक पोषक तत्वों से भरी हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। नियमित रूप से पालक का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, स्किन चमकदार होती है। इसी तरह, पाल का जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हालांकि, पालक का जूस रोजाना पीने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, अगर किसी को विशेष किस्म की कोई परेशानी है, किसी को पहले कई बार किडनी स्टोन हो चुका है, तो बेहतर है कि पालक का जूस पीने से पहले एक्सपर्ट की राय ले लें।
पालक कब नहीं खाना चाहिए?
पालक का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करना सही नहीं है। अगर किसी को किडनी स्टोन हो चुका है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि पालक में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी में कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन का निर्माण कर सकते हैं। यही नहीं, पालक का अत्यधिक सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी सही नहीं माना जाता है।
पालक का जूस कब पीना चाहिए?
वैसे तो पालक का जूस आप कभी भी पी सकते हैं। यह आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाता है। लेकिन, पालक का जूस पीने का सही समय सुबह का माना जाता है। पालक का जूस, मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।
Image Credit: Freepik