Doctor Verified

दाल खाने के बाद हो जाती है एसिडिटी की समस्या, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Tips To Make Dal More Nutritious: कई लोगों को दाल का सेवन करने के बाद एसिडिटी हो जाती है। लेख में जानें इस समस्या से छुटकारा पाने की कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दाल खाने के बाद हो जाती है एसिडिटी की समस्या, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Make Dal More Nutritious: आपने कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें दाल खाते ही एसिडिटी होने लगती है। ऐसे में उनके लिए दिन में भी दाल को पचाना मुश्किल हो जाता है। इसका कारण है दाल में मौजूद फाइटिक एसिड और प्रोटिन, जो पचने में ज्यादा समय लेते हैं और एसिडिटी करने लगते हैं। कई बार हम दाल बनाने और उसका सेवन करने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो दाल को पचा पाना मुश्किल बना देती हैं। लेकिन क्या ऐसे में दाल से बिल्कुल परहेज रखा जाए? नहीं, अगर आप सही तरीके से दाल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन रमिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए। 

eating dal

दाल बनाने और सेवन करने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स- Tips To Get Rid of Acidity After Consuming Pulses 

दाल को रात भर भिगोकर रखें

दाल बनाने से पहले दाल को भिगोकर रखना और धोना जरूरी होता है। इससे न सिर्फ इसमें मौजूद गंदगी साफ होती है, बल्कि दाल में मौजूद फाइटिक एसिड भी निकल जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक दाल बनाने से पहले उसे 6 घंटे के लिए या रातभर पानी में भिगोकर रखें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका डालना नहीं भूलें।  

दाल में नींबू जरूर डालें

दाल में नींबू डालने से न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि दाल ज्यादा पोष्टिक भी हो जाती है। नींबू में मौजूद विटामिन्स दाल के पोषक तत्वों को सोखना आसान बना देते हैं। इसलिए दाल तैयार होने के बाद इसे हल्का ठंडा करके इसमें नींबू का रस जरूर मिलाएं।

इसे भी पढ़े- रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

अलग-अलग तरीके से सेवन करें

दाल से होने वाली एसिडिटी को रोकने के लिए इसे अलग-अलग तरीके से सेवन करें। इसके लिए आप दाल की खिचड़ी, डोसा, चीला और लड्डू बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ज्यादा पोषक तत्व भी मिलेंगे और इसके सेवन से आपको एसिडिटी भी नहीं होगी।

दाल में तड़का जरूर लगाएं

कुछ लोग दाल को फ्राई करके खाते हैं, जो उसे ज्यादा ऑयली और एसिडिक बना देती है। इसकी जगह आप दाल का तड़का भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको घी में हींग,जीरा अदरक और कढ़ी पत्ता डालना है। ये सभी चीजें पाचन क्रिया को तेज करने और स्वाद बढ़ाने में मदद करती हैं। 

इसे भी पढ़े- मिक्स दाल खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

डिनर में करें अवॉइड 

दाल में मौजूद फाइटिक एसिड और प्रोटीन पचने में ज्यादा समय लेते हैं, जिस कारण रात में दाल को पचाना मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप ज्यादा देरी से खाना खाते हैं, तो दाल खाने में परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आपके दाल खानी है, तो फाइटिक एसिड निकालकर ही दाल बनाएं।

अगर आप इन टिप्स के जरिए दाल का सेवन करेंगे, तो इससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। साथ ही इससे दाल में पोषक तत्व औ स्वाद भी ज्यादा बढेंगे। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur (@dt.ramitakaur)

Read Next

सर्दियों में पिएं आंवला, गाजर, चुकंदर और अनार का जूस, चेहरे पर आएगा निखार

Disclaimer