Expert

रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय

क्‍या आप भी रोजाना करते हैं दाल का सेवन? जान लें इसे रोज खाने के फायदे और नुकसान 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय


दाल हमारे भोजन का अहम ह‍िस्‍सा है। दाल का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। दाल के साथ लोग चावल या रोटी चाव से खाते हैं। ज्‍यादातर घरों में रोजाना दाल बनती है लेक‍िन क्‍या हमें रोज दाल का सेवन करना चाह‍िए? डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट की मानें, तो दाल प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत है पर इसका ज्‍यादा या रोजाना सेवन करने से सेहत ब‍िगड़ सकती है। इस लेख में हम रोजाना दाल खाने के कुछ फायदे और नुकसान जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की।  

can we eat dal daily  

रोजाना दाल खाने के फायदे- Benefits of Eating Dal Daily 

दाल का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन म‍िलता है। अच्‍छी सेहत के लि‍ए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्‍व है। जानते हैं रोजाना दाल खाने के फायदे-  

पेट भरती है दाल 

दाल का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में एनर्जी रहती है। दाल का सेवन करने से शरीर में दाल और आयरन की कमी पूरी होती है। 

असानी से पच जाती है दाल 

दाल को पचाना आसान होता है। आपको पेट से जुड़ी समस्‍या जैसे डायर‍िया या अपच है, तो आप केवल दाल का सेवन करें। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के ल‍िए आपको दाल का सेवन करना चाह‍िए। दाल में डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं।

द‍िल के ल‍िए फायदेमंद है दाल 

द‍िल की सेहत का ख्‍याल रखने के ल‍िए आप दाल का सेवन करें। इसमें मौजूद फोलेट और मैग्नीशियम, हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। दाल बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करती है ज‍िससे हार्ट से जुड़ी बीमार‍ियों का खतरा कम होता है।    

इसे भी पढ़ें- Matki Dal: क्या है मटकी दाल?, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

रोजाना दाल खाने के नुकसान- Dal Side Effects

  • अगर आप दाल का सेवन रोजाना करेंगे, तो इसके कई नुकसान भी आपको उठाने पड़ सकते हैं-
  • दाल का रोजाना सेवन करने से पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है। अगर आप रोजाना दाल का सेवन करेंगे, तो पेट में गैस हो सकती हे। 
  • ऑक्‍सलेट की ज्‍यादा मात्रा क‍िडनी की सेहत के ल‍िए हान‍िकारक माना जाता है। दाल में ऑक्‍सलेट की मात्रा ज्‍यादा होती है। दाल का सेवन रोजाना करेंगे, तो क‍िडनी स्‍टोन का खतरा बढ़ सकता है। 
  • दाल में प्‍यूरीन की मात्रा ज्‍यादा होती है। गाउट के मरीजों को रोजाना दाल का सेवन करने से बचना चाह‍िए। 
  • ज‍िन लोगों को थायराइड होता है, उन्‍हें भी डॉक्‍टर रोजाना दाल का सेवन करने की सलाह नहीं देते।
  • रात में दाल का सेवन करने से अपच की समस्‍या हो सकती है। रात को आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। ये आसानी से पच जाती है।

दाल का सेवन रोजाना करना चाह‍िए या नहीं?

डायटीश‍ियन Sanah Gill के मुताब‍िक दाल का सेवन रोजाना कर सकते हैं पर द‍िनभर में प्रोटीन की सही मात्रा जानने के ल‍िए आपको डॉक्‍टर से सलाह लेनी चाह‍िए। एक ग्राम प्रोटीन प्रत‍ि क‍िलो के ह‍िसाब से दाल का सेवन करना चाह‍िए। आपका वजन 50 क‍िलो है, तो 45 से 50 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं ज‍िसमें दाल भी शाम‍िल है। एक कटोरी दाल की बात करें, तो उसमें करीब 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप प्रोटीन युक्‍त अन्‍य चीजों का भी सेवन कर रहे हैं, तो रोजाना दाल का सेवन न करें। वहीं आपकी डाइट में अगर प्रोटीन का केवल एक ही स्रोत यानी दाल शाम‍िल है, तो उसकी सीम‍ित मात्रा का सेवन रोजाना कर सकते हैं। 

दाल का सेवन रोजाना कर सकते हैं पर इसकी सीमि‍त मात्रा का ख्‍याल रखना जरूरी है।  

Read Next

क्या गट हेल्थ के लिए आलू पराठा खाना अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer