क्या गट हेल्थ के लिए आलू पराठा खाना अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

 आलू पराठा खाने से आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है और इसे आप दही और अचार के साथ खा सकते हैं। इससे आपको ये लाभ मिल सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गट हेल्थ के लिए आलू पराठा खाना अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से


आलू पराठा भारतीयों का एक प्रमुख नाश्ता है। कई लोग सुबह के नाश्ते में आलू पराठा, दही और अचार खाना बहुत पसंद करते हैं। आलू में स्टार्च, पोटैशियम, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आलू से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। दरअसल आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदलकर आपके शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है  इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। लेकिन फिर भी कई लोगों को ये सेहत के लिए हानिकारक लग सकता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और साथ ही सही तरीके से इसका सेवन करने से यह वजन कम करने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल आलू में कैलोरी और वसा की मात्रा कम पाई जाती है। इससे आपका वजन बहुत अधिक नहीं बढ़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आलू पराठा आपके गट हेल्थ के लिए कैसे अच्छा है। 

आलू पराठा खाने के फायदे

1. फाइबर से भरपूर 

आलू पराठा बनाने के लिए इस्तेमाल गेंहू का आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है। साथ ही संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से अपच और एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है। 

aloo-paratha-benefits

2. आंत के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद

आलू के पराठे के साथ हम दही का सेवन करना पसंद करते हैं। दही में प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। जो आंत के बैक्टीरिया के लिए काफी अच्छा होता है। इससे गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढे़ं- नाश्ते को दें एक हेल्दी ट्विस्ट, खाएं हाई फाइबर और विटामिन से भरपूर शकरकंद

3. फैट की कम मात्रा 

कई लोगों के मन में ये बात आ सकती है कि आलू पराठा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल जब आप सीमित मात्रा में आलू पराठा का सेवन करते हैं, तो इससे आपको भरपूर मात्रा में कार्ब्स और फाइबर मिलता है। जिससे पूरे दिन आपका पेट भरा रहता है और आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप अधिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं। 

aloo-paratha-benefits-for-gut-health

4. स्किन के लिए उपयोगी

इसमें विटामिन सी और बी-कॉम्पलेक्स पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही में मौजदू प्रोटीन स्किन को ग्लोइंग बनाता है। 

सावधानियां

वैसे तो आलू पराठा का सेवन करने से आपको कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, अगर आप बहुत अधिक आलू पराठे का सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। अधिक आलू पराठा खाने से आपको अपच, डकार और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसलिए दही और अचार के साथ आप इसे नाश्ते, लंच या डिनर में भी खा सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

क्या प्रेगनेंसी के दौरान ब्लैक टी पी सकते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version