Expert

सही है गट हेल्थ, तो फिर एकदम से क्यों हो जाती है खराब? जानें इसके कारण

गट हेल्थ आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार अनजाने में की गई गलती के कारण आंत का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आइए जानते हैं कैसे?
  • SHARE
  • FOLLOW
सही है गट हेल्थ, तो फिर एकदम से क्यों हो जाती है खराब? जानें इसके कारण


कहते हैं कि व्यक्ति की बीमारी का जड़ उसके पेट से शुरू होता है। अगर पेट का स्वास्थ्य बेहतर है तो आप कई गंभीर बीमारियों को बढ़ने से रोक सकते हैं और खुद को स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन आज के समय में लोग अक्सर पेट खराब होने की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके लिए खराब गट हेल्थ जिम्मेदार होता है। गट में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया की स्थिति आपके ओवरओल पेट के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए जब पेट हेल्थ में खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं तो गट हेल्थ खराब होने लगती है। आंत के माइक्रोबायोम और ओवरओल पाचन तंत्र के संतुलन को खराब करने वाले कई कारकों के कारण अच्छा आंत स्वास्थ्य (Good Gut Health) बिगड़ सकता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी से जानते हैं कि अच्छा आंत स्वास्थ्य खराब कैसे होता है? (How Good Gut Bacteria Turn Bad in Hindi)

गट हेल्थ खराब क्यों होता है?

बहुत ज्यादा मीठा या प्रोसेस्ड फूड खाना

हेल्दी गट हेल्थ अक्सर बहुत ज्यादा मीठा खाने ये प्रोसेस्ड फूड के सेवन के कारण खराब हो सकता है, खासकर सफेद आटे से बने मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स जैसे पिज्जा, पास्ता, सफेद ब्रेड, केक, आइसक्रीम और डेसर्ट (Worst Foods For Gut Health) का अधिक मात्रा में खाना। इन फूड्स के सेवन से आंत के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन खाद्य पदार्थों में अक्सर फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसका सेनव करने से पेट में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। 

पेट में इंफेक्शन 

बैक्टीरिया, वायरस या परजीवों के कारण होने वाले इंफेक्शन सीधे पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और माइक्रोबायोम के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। ये इंफेक्शन पेट में सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

पेट में एसिड की कमी 

सही पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए पेट के एसिड का पर्याप्त स्तर होना बहुत जरूरी है। पेट में एसिड की कमी से पाचन खराब हो सकता है, जिससे खराब बैक्टीरिया पेट में बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, पेट में एसिड की कमी ब्लोटिंग, एसिडिटी और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Gut Health Problems: आंतों से जुड़ी समस्याएं क्यों होती हैं? जानें इसके 4 कारण 

तनाव के कारण 

डिप्रेशन या तनाव पेट की सूजन को बढ़ाकर और आंत-मस्तिष्क अक्ष को प्रभावित करके पेट के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, तनाव हार्मोन पेट में हेल्दी बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे पाचन संबंधी असुविधा और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या हो सकती है। 

टॉक्सिक पदार्थों का सेवन

कीटनाशक और कुछ केमिकल्स जैसे पर्यावरणीय टॉक्सिक पदार्थ पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और माइक्रोबायोम को बिगाड़ सकते हैं। ये टॉक्सिक पदार्थ खराब भोजन, पानी और हवा के जरिए आपके शरीर में जा सकते हैं, जिससे पेट में सूजन और अन्य पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ से जुड़े ये 5 लक्षण बताते हैं आपको है Gut Dysbiosis की समस्या, न करें नजरअंदाज

एंटीबायोटिक्स का अधिक उपयोग 

एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया इंफेक्शन के इलाज के लिए जरूरी हैं, लेकिन इनका ज्यादा उपयोग पेट के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। एंटीबायोटिक्स पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को मारकर खराब बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होना और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए संतुलित आहार, तनाव कंट्रोल करना, बिना कारण दवाओं के सेवन से बचना और पर्यावरणीय डिटॉक्स पदार्थों के संपर्क में आने से बचाव करना जरूरी है। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

फेफड़े काले होना नहीं है सामान्य समस्या, जानें इसके शुरुआती लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version