Benefits Of Eating Mixed Lentils: दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अधिकतर लोग दिन में एक टाइम दाल का सेवन अवश्य करते हैं। दाल घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से दी जा सकती हैं। दाल के सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। पुराने समय से ही घर में दाल को मिक्स करके बनाया जाता हैं। इस तरह की दाल स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों को भी बढ़ाती हैं। मिक्स दाल में कई दाल को मिक्स करके बनाया जा सकता हैं। जैसे अरहर, चना, मूंग, मसूर और उड़द की दाल मिलाई जाती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से मिक्स दाल खाने के अन्य फायदों के बारे में।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
मिक्स दाल खाने से पाचन संबंधी परेशानियां कम होती हैं। इन दालों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो पेट को साफ करने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है। मिक्स दाल के सेवन से अपच, गैस, बदहजमी और एसिडिटी से भी राहत मिलती हैं।
टॉप स्टोरीज़
वजन कम करने में मददगार
मिक्स दाल के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। मिक्स दाल में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- सौंफ और मिश्री खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें सेवन
मजबूत इम्यूनिटी
मिक्स दाल खाने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं। इन दालों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाकर बीमारियों से बचाता हैं। मिक्स दाल खाने से वायरल बीमारियों का खतरा भी कम होता है और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
मिक्स दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों में होने वाले दर्द को भी कम करता हैं। मिक्स दालों के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है।
बीमारियों से बचाव
मिक्स दाल के सेवन डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इन दालों में फैट की मात्रा कम होती है, जो हार्ट से संबंधित बीमारियों को भी कम करता हैं। मिक्स दाल के सेवन में फाइबर पाया जाता है, जो हार्ट को भी हेल्दी रखता है।
मिक्स दाल के सेवन से शरीर को यह फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस दाल का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik