वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज हैं फायदेमंद?

अगर आप वजन कम करने के सभी उपाय करके थक गई हैं और उसके बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में आपको अपनी एक्सरसाइज में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज हैं फायदेमंद?

कई बार जिम में घंटों वर्कआउट करने के बाद भी महिलाएं अपने शरीर में बदलाव नहीं देखती हैं। ऐसे में महिलाओं को निराशा का सामना करना पड़ता है। वह समझ ही नहीं पाती हैं कि फास्ट फूड न खाने और हेल्दी डाइट को फॉलो करने बाद भी वह आखिर किस कारण से अपने फिगर को मेंटेन नहीं कर पा रही हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहींं हैं तो ऐसे में आपको अपनी एक्सरसाइट के पैटर्न को बदलने पर विचार करना चाहिए। यदि आप बेहतर रिजल्ट चाहती हैं तो आपको नीचे बताई जा रही एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। 

इन एक्सरसाइज को रुटीन में करें शामिल 

प्लैंक से करें शुरुआत 

वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज की शुरूआत करने वाली महिलाओं को प्लैंक्स को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। वहीं महिलाएं डम्बल पुलओवर से अपने कमर के आसपास की चर्बी को टाइट कर सकती है और ये वजन घटाने के लिए बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है।

weight loss excercise plank

ये हैं सबसे अच्छी एक्सरसाइज 

हैंगिंग लेग रेज आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। ये आपके स्पाइन, हिप्स, लेग्स और कोर पर काम करती है। इंकलाइन डम्बल बेंच प्रेस आपके अपर चेस्टर, शोल्डर्स और ट्राइसेप्स पर बहुत अच्छा काम करती है। बारबेल बेंच प्रेस की तुलना में यह एक्‍सरसाइज मसल्स के लिए अधिक फायदेमंद साबित होती है। 

hanging legs raise excercise

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, रहेंगे फिट और हेल्दी

डेकलाइन पुशअप 

डेकलाइन पुशअप बेसिक पुशअप का ही एडवांस्ड वर्जन है। इसमें किसी भी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है, ये आपके ज्वॉइंट्स को स्थिर बनाता है। साथ ही जोड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मांसपेशियों को भी सक्रिय करता है। ये आपके अपर चेस्ट, शोल्डर, कोर और ट्राइसेप्स पर बेहतर तरीके से काम करता है। पुलिंग अप एक नेचुरल एक्सरसाइज है। इसमें भी किसी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए आपको बस एक लटकने की जगह चाहिए होती है।

एक्सरसाइज को बनाएं थोड़ा हार्ड 

वजन कम करने के लिए अलग-अलग अटैचमेंट के साथ सिटेड केबल रो बहुत अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। इसे आप तब भी कर सकती हैं, जब थोड़ी थक चुकी हों। इसके साथ ही स्टैंडिंग अल्टरनेटिंग डम्बल कर्ल एक सुपर बेसिक एक्सरसाइज मानी जाती है।
 

वजन कम करने के दौरान आपको धैर्य रखना होगा, कई बार एक्सरसाइज का फायदा कुछ समय के बाद दिखता है। हर व्यक्ति के शरीर की सरंचना अलग होती है। कभी भी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज न करें। इससे आपको कई अन्य समस्याएं हो सकती है। 

 

Read Next

वजन घटाने के लिए रोज खाएं पानी में भीगे हुए अंजीर, मिलेंगे ये फायदे

Disclaimer