Doctor Verified

पालक खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं? क्या ये वाकई टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है

Spinach benefits for male: सर्दियों में पालक आपको खूब खाने को मिल जाएगा। ये सेहत के लिए फायदेमंद भी है लेकिन क्या पालक टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है? आइए जानते हैं इस बारे में क्या है डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
पालक खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं? क्या ये वाकई टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है

Spinach benefits for male: सर्दियां आने के साथ बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में अगर हम बात पालक की करें तो इसे खाना आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। इसका प्रोटीन शरीर को गर्म रखने के साथ हड्डियों व मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। साथ ही ये आंख और बालों के लिए भी फायदेमंद है लेकिन आज हम बात करेंगे पुरुषों की सेहत के लिए पालक के फायदे (spinach benefits for mens health) की। इस बारे में हम विस्तार से जानकारी लेंगे Dr. Shashank M S, Consultant - Urology and Renal transplant, Aster CMI Hospital, Bangalore से।


इस पेज पर:-


क्या पालक टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है-Does spinach increase testosterone?

Dr. Shashank बताते हैं कि कच्चा पालक सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नाटकीय रूप से नहीं बढ़ाता, लेकिन यह प्राकृतिक रूप से स्वस्थ टेस्टोस्टेरोन स्तर बनाए रखने में सहायक होता है। पालक मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को टेस्टोस्टेरोन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करता है। मैग्नीशियम प्रोटीन से बंधे टेस्टोस्टेरोन (testosterone that gets bound to proteins) की मात्रा को कम कर सकता है, जिससे खून में अधिक मुक्त टेस्टोस्टेरोन उपलब्ध हो जाता है। इसके अलावा इसका ल्यूटीन और ज़ेक्सैंथिन प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को कब और कितनी बार करवानी चाहिए टेस्टोस्टेरोन की जांच? डॉक्टर से जानें

पालक खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं-Why is spinach good for men

पुरुषों के लिए पालक एक ऐसी सब्जी है जो कि स्टेमिना बढ़ाने के साथ हड्डियों व मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मददगार है। ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल की बीमारियों को कम करता है और खराब हार्मोनल हेल्थ से बचाता है। इतना ही नहीं, पालक खाने से पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है।

स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने में भी मददगार

पालक में थोड़ी मात्रा में जिंक भी होता है, जो हार्मोन संतुलन और शुक्राणु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं इसमें फोलेट और मैग्नीशियम ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं, जो पुरुषों की यौन क्रिया के लिए जरूरी है स्तंभन दोष (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) की समस्या से बचाते हैं।

पुरुषों में थकान को कम करने वाला

इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो खून में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है और पुरुषों में थकान को कम करने में मदद करता है। पालक विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं। पालक मांसपेशियों के कार्य के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करके मांसपेशियों की रिकवरी में भी सहायक होता है जिससे पुरुषों में थकान कम होती है और स्टैमिना बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: Running Vs Skipping: स्टेमिना बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? एक्सपर्ट से जानें

हार्मोन का संतुलन बेहतर होता है

सूजन कम होने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बेहतर बना रहता है। पालक में नाइट्रेट भी होते हैं जो रक्त प्रवाह में सुधार करता है, जिससे हृदय और यौन स्वास्थ्य को लाभ होता है। इसके अलावा पालक नाइट्रेट और पोटेशियम से भी भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को सही करते हैं और हाई बीपी व स्ट्रेस की स्थिति में कमी लाते हैं इससे हार्मोनल हेल्थ सही रहता है।

संतुलित आहार के हिस्से के रूप में नियमित रूप से कच्चा पालक खाने से समग्र ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन और पुरुषों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, भले ही यह अपने आप में टेस्टोस्टेरोन बूस्टर न हो। अंत में यही कि यह पत्तेदार सब्जी कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होती है, जो वजन नियंत्रण में सहायक होती है, और स्वस्थ वजन बनाए रखना सामान्य टेस्टोस्टेरोन स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • पालक खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    पालक में मौजूद विटामिन ए इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। ये एजिंग को कम करने के साथ बुढ़ापे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा वेट लॉस के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • पालक कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको पालक खाने से बचना चाहिए। ये प्यूरिन बढ़ाने के साथ गाउट की दिक्कत पैदा कर सकता है। 
  • प्याज खाने से मर्दाना ताकत बढ़ती है क्या?

    प्याज खाने टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है और ये हार्मोन्स को हेल्दी रखने के साथ स्पर्म क्वालिटी को भी बेहतर बनाने में मददगार है। 

 

 

 

Read Next

लहसुन का सेवन प्रोस्टेट के मरीजों के लिए कितना सही? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 21, 2025 15:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS