
पुरुषों की सेहत में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की भूमिका उतनी ही अहम है, जितनी महिलाओं के लिए एस्ट्रोजन की होती है। यही हार्मोन पुरुषों की एनर्जी, ताकत, यौन क्षमता और आत्मविश्वास का आधार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के साथ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन धीरे-धीरे घटता है? यही कारण है कि कई पुरुष 35 या 40 की उम्र के बाद थकान, कमजोरी, यौन इच्छा में कमी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं का सामना करने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन लेवल कितनी बार चेक कराना चाहिए? क्या हर साल जांच जरूरी है या केवल तब जब कोई लक्षण दिखाई दें? इस लेख में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के सलाहकार एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डॉ. जयादित्य घोष (Dr. Jayaditya Ghosh, Consultant Endocrinologist working, Yashoda Hospitals, Hyderababd) से जानिए, पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन की जांच कब और कितनी बार करवानी चाहिए?
इस पेज पर:-
पुरुषों को कब और कितनी बार करवानी चाहिए टेस्टोस्टेरोन की जांच - How Often Should Men Check Their Testosterone Levels
डॉ. जयादित्य घोष बताते हैं कि टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुषों की शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों पर गहरा असर डालता है। पुरुष में किशोरावस्था में इसकी मात्रा अधिक होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यह धीरे-धीरे घटने लगती है। सामान्यतौर पर स्वस्थ पुरुषों को हर साल टेस्टोस्टेरोन जांच कराने की जरूरत नहीं होती लेकिन अगर किसी को लक्षण दिखाई दे रहे हैं या परिवार में हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज, मोटापा या हार्ट डिजीज जैसी समस्या रही है, तो जांच जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकती है सफेद मूसली, इन तरीकों से करें सेवन
1. 25 से 35 वर्ष: इस उम्र में आम तौर पर टेस्टोस्टेरोन लेवल स्थिर रहता है। यदि कोई लक्षण नहीं हैं, तो हर 2 से 3 साल में एक बार बेसलाइन टेस्ट कराना पर्याप्त है।
2. 35 से 50 वर्ष: इस आयु वर्ग में हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं। ऐसे में हर 1 से 2 साल में एक बार टेस्ट करवाना चाहिए, खासकर अगर एनर्जी लेवल में कमी, वजन बढ़ना या यौन स्वास्थ्य में समस्या महसूस हो रही हो।
3. 50 वर्ष के बाद: उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन तेजी से घटता है। इसलिए हर साल एक बार टेस्ट करवाना बेहतर होता है।
टेस्टोस्टेरोन टेस्ट कब करवाना चाहिए?
टेस्टोस्टेरोन लेवल दिनभर में बदलता रहता है। सुबह 7 से 10 बजे के बीच इसकी मात्रा सबसे ज्यादा होती है, इसलिए डॉक्टर आमतौर पर इसी समय टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। खाली पेट टेस्ट कराना भी बेहतर रहता है ताकि नतीजे सटीक मिलें।
इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

टेस्टोस्टेरोन को नेचुरली कैसे बढ़ाएं? - How to increase testosterone naturally
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद टेस्टोस्टेरोन को बैलेंस करती है।
- एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग करें, मसल्स एक्टिविटी हार्मोन प्रोडक्शन को बढ़ाती है।
- योग, ध्यान और डीप ब्रीदिंग तनाव कम करते हैं जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं।
- अंडा, बादाम, एवोकाडो, अश्वगंधा और घी जैसे फूड्स टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
- शराब और धूम्रपान से बचें, ये दोनों हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ते हैं।
डॉक्टर की सलाह
डॉ. जयादित्य घोष बताते हैं कि 35 साल की उम्र के बाद पुरुषों को साल में एक बार ब्लड चेकअप जरूर कराना चाहिए। ''अगर आपको थकान, वजन बढ़ना या यौन रुचि में कमी महसूस हो रही है, तो इसे उम्र का असर समझकर अनदेखा न करें। समय रहते टेस्ट करवाएं और जरूरत हो तो डॉक्टर की गाइडेंस में इलाज लें।''
निष्कर्ष
पुरुषों में एक उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन लेवल की जांच जरूरी है, इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए हर पुरुष को अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय-समय पर टेस्ट कराना चाहिए।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कब घटने लगता है?
आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद हर साल टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने लगता है। 40 से 50 की उम्र के बीच यह कमी ज्यादा दिखने लगती है।टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण क्या हैं?
थकान, कमजोरी, यौन इच्छा में कमी, मूड स्विंग, डिप्रेशन, नींद की समस्या और वजन बढ़ना टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण हैं।टेस्टोस्टेरोन टेस्ट कब और कैसे किया जाता है?
यह एक साधारण ब्लड टेस्ट होता है जो सुबह 7 से 10 बजे के बीच कराया जाता है, क्योंकि उस समय हार्मोन का लेवल सबसे अधिक होता है।
Read Next
क्या दाढ़ी का कम या ज्यादा बढ़ना पुरुषों के हार्मोनल हेल्थ से जुड़ा है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 12, 2025 15:53 IST
Modified By : Akanksha TiwariNov 11, 2025 08:55 IST
Published By : Akanksha Tiwari
