Fri Sep 11, 2026 | 08:00 PM IST

Doctor Verified

लहसुन का सेवन प्रोस्टेट के मरीजों के लिए कितना सही? डॉक्टर से जानें

Garlic good for prostate health: पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या अक्सर देखी जाती है। ऐसे में लहसुन का सेवन कैसे काम करता है और कितना फायदेमंद हो सकता है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

Garlic good for prostate health: प्रोस्टेट, पुरुषों में एक ग्रंथि होती है जिसकी भूमिका पेशाब और स्पर्म के प्रोडक्शन में होती है। पर जब प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती है तो ब्लैडर सही से खाली नहीं हो पाता। इसके अलावा भी प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से दिक्कत और बढ़ने लगती है और समय पर इस स्थिति को कंट्रोल नहीं किया गया तो ये बीमारी अपना रूप बदल सकती है। ऐसे में अक्सर दवाओं के अलावा कुछ फूड्स को लेकर बात होती रहती है कि जो कि बढ़ते प्रोस्टेट को सिकुड़ने और इसे बढ़ने से रोकने में मददगार है जैसे कि लहसुन। हालांकि, इसे लेकर सवाल उठता है कि क्या सच में लहसुन का सेवन प्रोस्टेट के मरीजों के लिए अच्छा है? जानते हैं इस बारे में डॉ. विनीत सिंह सोमवंशी, कंसल्टेंट - यूरोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर से।

लहसुन का सेवन प्रोस्टेट के मरीजों के लिए कितना सही?

डॉ. विनीत सिंह सोमवंशी बताती हैं कि कुछ अध्ययन के अनुसार लहसुन में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन कम करने, इम्यूनिटी मजबूत करने और प्रोस्टेट की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से, लेकिन सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन करने से प्रोस्टेट बढ़ने (BPH) जैसी समस्या का खतरा कुछ कम हो सकता है और बढ़ती उम्र में पुरुषों को लाभ मिल सकता है।

ScienceDirect के इस शोध में benign prostate hyperplasia (BPH) के सत्ताईस रोगियों और प्रोस्टेट कैंसर के 9 रोगियों ने भाग लिया। रोगियों ने एक महीने तक प्रतिदिन 1 मिली लहसुन के अर्क का सेवन किया और फिर मूत्र प्रवाह की अधिकतम और औसत दरों में उल्लेखनीय रूप से बदलाव महसूस किया।

यह भी पढ़ें- स्ट्रॉन्ग प्रोस्टेट के लिए खाएं जिंक से भरपूर ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानें

प्रोस्टेट के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है लहसुन?

NIH के इस शोध की मानें तो लहसुन को प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है और यह सौम्य प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) या प्रोस्टेट वृद्धि में मदद कर सकता है। इसके अलावा लहसुन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन को कम करने में मददगार है। लहसुन में मौजूद ऑर्गेनोसल्फर यौगिकों, जैसे एलिसिन, एस-एलिल सिस्टीन (SAC) और डायलिल डाइसल्फाइड (DADS) की प्रचुर मात्रा प्रोस्टेट के टिशूज को बढ़ने से रोकते हैं।

prostate health

लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। एक ऐसी प्रक्रिया जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है और रोग के विकास में योगदान कर सकती है और लहसुन का सेवन इसी को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- पुरुष प्रोस्टेट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट, UTI की परेशानी होगी कम 

प्रोस्टेट के आकार और लक्षणों को कम करने की क्षमता

इसी अध्ययन में ये भी बताया गया है कि लहसुन के सेवन से बीपीएच (BPH) से ग्रस्त चूहों में प्रोस्टेट के आकार में कमी पाई गई। मनुष्यों पर किए गए एक नैदानिक अध्ययन से पता चला है कि लहसुन के अर्क का सेवन करने वाले रोगियों में प्रोस्टेट ग्रोथ में उल्लेखनीय कमी, मूत्र आवृत्ति में कमी और मूत्र प्रवाह दर में सुधार देखा गया। कुछ शोध बताते हैं कि लहसुन के यौगिक टेस्टोस्टेरोन और डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) जैसे हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं, जो बीपीएच (BPH) के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

जिन मामलों में प्रोस्टेटिक सूजन बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है, वहां लहसुन के एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को कम करने के साथ प्रोस्टेट ग्रोथ को कम करने में मददगार है। हालांकि यह बात याद रखना जरूरी है कि लहसुन किसी बीमारी का सीधा इलाज नहीं है। यह केवल एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनकर शरीर को सपोर्ट करता है।

जिन लोगों को पेशाब में दिक्कत, रात में बार-बार उठना या प्रोस्टेट से जुड़े लक्षण हैं, उन्हें अपने आप इलाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में डॉक्टर द्वारा दिया गया इलाज और नियमित जांच सबसे जरूरी होती है और लहसुन का उपयोग सिर्फ एक अतिरिक्त सहायता के रूप में किया जा सकता है।

FAQ

  • सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या फायदा होता है?

    सुबह खाली पेट लहसुन खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन बेहतर होता है और दिल हेल्दी रहता है। इसके अलावा ये बॉडी डिटॉक्स करने के साथ शरीर दर्द और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसलिए रोज सुबह लहसुन की 1 कली खाएं। 
  • पुरुषों को लहसुन खाने से क्या फायदा होता है?

    पुरुषों के लिए लहसुन के कई फायदे हैं, पहले तो ये टेस्टोस्टेरोन बढ़ाकर कामेच्छा बढ़ाता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। 
  • रात को सोते समय लहसुन खाने से क्या होता है?

    रात को सोते समय लहसुन खाने से पाचन में सुधार, अच्छी नींद, बेहतर इम्यूनिटी और हृदय स्वास्थ्य में मदद मिल सकती है लेकिन गैस और पाचन संबंधी समस्या वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

क्या गोखरू सच में बढ़ाता है पुरुषों की कामेच्छा? जानिए आयुर्वेदाचार्य की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 14:36 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 02, 2025 14:36 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 02, 2025 14:36 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content