Fri Sep 11, 2026 | 08:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या गोखरू सच में बढ़ाता है पुरुषों की कामेच्छा? जानिए आयुर्वेदाचार्य की राय

Gokshura Benefits For Male: यह सच है कि गोखरू से पुरुषों में कामेच्छा बढ़ती है और सेक्सुअल संबंधी कई समस्याओं में भी कमी आती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें सभी जरूरी बातें-

आयुर्वेद में पारंपरिक रूप से गोखरू का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं। मुख्य रूप से इसे इम्यूनिटी बूस्ट करनेऔर रेजुवेनेशन के लिए जाना जाता है। गोखरू की तासीर ठंडी होती है, स्वाद मीठा होता है और इसमें स्टेमिना बल बढ़ाने की क्षमता होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि गोखरू त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है। बहरहाल, माना जाता है कि गोखरू पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए कारगर तरीके से काम करता है। तो क्या वाकई इसका पुरुष रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है? आइए, जानते हैं कि गोखरू पुरुषों में कामेच्छा कैसे बढ़ाता है? इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

क्या गोखरू पुरुषों में कामेच्छा बढ़ा सकता है?

can gokhru increase the sex drive in men 01 (10)

आयुर्वेद में गोखरू (Gokshura) का इस्तेमाल बहुत ही कॉमन है, लेकिन जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या गोखरू पुरुषों में कामेच्छा बढ़ा सकता है? National Centre For Biotechnology Information में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें, "हां, यह सच है कि पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए गोखरू का उपयोग किया जा सकता है। गोखरू में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पुरुषों में लिबिडो को बढ़ाने, सेक्स ड्राइव को कंट्रोल करने और टेस्टेस्टेरोन के स्तर को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।" इस तरह देखा जाए, तो गोखरू पुरुषों में कामेच्छा बढ़ा सकता है। हालांकि, पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए गोखरू का सेवन कितनी मात्रा में और किस तरह करना है, इस बारे में जानने के लिए आवश्यक है कि आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात करें।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की इन 5 समस्‍याओं का आयुर्वेद‍िक इलाज है गोखरू

गोखरू पुरुषों में कामेच्छा को कैसे बढ़ाता है?

टेस्टेस्टेरोन में बढ़ोतरी

गोखरू में स्टेरॉयडल सैपोनिन नाम का एक्टिव कंपाउंड होता है। यह पिट्यूटरी ग्लैंड को ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन को स्रावित करने के लिए उत्तेजित करता है। यह हार्मोन प्रजनन और यौन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसका मतलब है कि गोखरू का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है।

सेक्सुअल फंक्शन में सुधार

benefits of eating gokhru for sexual health 1 (4)

गोखरू का सेवन करने से सेक्सुअल फंक्शन में भी सुधार होता है। दरअसल, गोखरू हार्मोनल बैलेंस के लिए जाना जाता है और यह टेस्टेस्टेरान का स्तर भी बढ़ाता है। यही नहीं, विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि गोखरू की मदद से पुरुषों में सेक्सुअल डिजायर बेहतर होती है, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में सुधार होता है और ओवर ऑल सेक्सुअल हेल्थ में भी बेहतरी देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में सेहत के लिए गोखरू को माना जाता है बेहद फायदेमंद, जानें सही मात्रा और खाने का तरीका

बेहतर ब्लड फ्लो

कहने की जरूरत नहीं है कि बेहतर सेक्सुअल लाइफ के लिए ब्लड फ्लो का भी बेहतर होना जरूरी है। National Centre For Biotechnology Information में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है, "गोखरू में नाइट्रिक एसिड होता है, जो कि रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में ब्लड फ्लो में सुधार करता है, जिससे पुरुषों में इरेक्शन बेटर होती है और पुरुषों की सेक्सुअल परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है।"

तनाव के स्तर में कमी

यह बात हम सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में हर व्यक्ति किसी न किसी तरह के तनाव से घिरा हुआ है। इसे मैनेज करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। ध्यान रखें कि तनाव का सेक्सुअल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। कई पुरुषों को तनाव के कारण इरेक्शन में प्रॉब्लम हो जाती है। डॉ. श्रेय शर्मा की मानें, तो गोखरू का सेवन करने से तनाव को बैलेंस करने में मदद मिलती है। तनाव रहित लोगों में अंतरंगता बेहतर होती है।

स्पर्म हेल्थ में सुधार

तनाव, खराब स्वास्थ्य, खानपान की बुरी आदतें और अनहेल्दी लाइफस्टाइल। ये तमाम ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से स्पर्म हेल्थ खराब होती है। स्पर्म हेल्थ में सुधार के लिए क्वालिटी लाइफ और हेल्दी डाइट आवश्यक है। डॉ. श्रेय शर्मा की मानें, तो स्पर्म हेल्थ को बेहतर करने के लिए गोखरू भी कारगर तरीके से काम करता है। इसकी वजह से स्पर्म काउंट बेहतर होता है, स्पर्म मोबिलिटी में सुधार होता है और पुरुषों में फर्टिलिटी इश्यूज में भी कमी आती है। इस बात की पुष्टि NCBI की एक अन्य रिपोर्ट से भी होती है।

इसे भी पढ़ें: Gokshura/Gokhru: क्या हैं गोखरू (गोक्षुर) से होने वाले 6 फायदे? जानें इसके नुकसान भी

सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए गोखरू का सेवन कैसे करें?

एक्सपर्ट की सलाह पर आधे से एक चम्मच तक गोखरू पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। स्वाद में इजाफा करने के लिए शहद डाल सकते हैं। आप चाहें, तो इसका सेवन गुनगुने दूध के साथ भी कर सकते हैं। इसका सेवन दिन में दो बार करें। हां, अगर किसी को पहले से ही किसी तरह की सेक्सुअल समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।

निष्कर्ष

मौजूदा समय में कई कारणों से सेक्स ड्राइव में गिरावट आ रही है। ऐसे में गोखरू का सेवन करके पुरुष अपनी कामेच्छा को बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में आयुर्वेद एक्सपर्ट की राय लेना आवश्यक होता है। समय पर और सही मात्रा में गोखरू का सेवन करने से पुरुषों में न सिर्फ सेक्स ड्राइव बेहतर होती है, बल्कि फर्टिलिटी संबंधित समस्याओं में भी कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

सेक्स नहीं करने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, खुद बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 07, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 07, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 07, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 07, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 07, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 07, 2025 09:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content