प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषण या मन की बात के दौरान अपने रहन-सहन, कामकाज और कुछ खास फूड्स के बारे में जिक्र करते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोटी ने एक खास हिमालयी जड़ी-बूटी के बारे में बता की है और उसे संजीवनी बताया है, जिसे सोलो के रूप में जाना जाता है। यह हर्ब लद्दाख में मिलता है, जिसका साइंटिफिक नाम रोडियोला है। आयुर्वेद के अनुसार यह जड़ी बूटी शरीर को एनर्जी देने, मानसिक तनाव कम करने और थकान दूर करने में फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए, आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सोलो हर्ब के बारे में।
सोलो जड़ी बूटी क्या है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि सोलो जड़ी बूटी का रस कटु यानी तीखा और मधूर यानी मीठा दोनों होता है। पहली बार में यह मिश्रण असामान्य लग सकता है, लेकिन कई औषधियों में एक से ज्यादा रस पाए जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। सोलो हर्ब का सेवन मुख्य रूप से शरीर में वात और कफ शामक माना जाता है यानी शरीर में वात और कफ दोष को शांत करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: विडंग हर्ब से दूर हो सकती हैं पेट की कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें
सोलो हर्ब के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सोलो हर्ब सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जैसे-
1. कम ऑक्सीजन में मददगार
लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले एरिया में जहां ऑक्सीजन की कमी होती है, वहां लोग इसका इस्तेमाल हाइपोक्सिया (Hypoxia) यानी शरीर में ऑक्सीजन की कमी की स्थिति से निपटने के लिए करते हैं।

2. थकान और क्रैम्प्स से राहत
यह जड़ी बूटी शारीरिक थकान को दूर करने और मांसपेशियों में होने वाले क्रैम्प्स से राहत मिल सकती है।
3. मानसिक तनाव को कम करें
इस जड़ी बूटी का सेवन करने से दिमाग को फ्रेश रखने, मूड को बेहतर करने और रोजमर्रा के जीवन या वर्कआउट के बाद होने वाले मेंटल स्ट्रेस से लड़ने में मदद करती है।
4. एनर्जी बढ़ाएं
इस हर्ब का सेवन शरीर के एनर्जी लेवल को तुरंत बूस्ट करने और कार्यक्षमता बढ़ाने का एक बेहतरनी तरीका होता है। कुछ हद तक यह बेहतर नींद लाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों के स्मॉग के दौरान फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के नेचुरल तरीके क्या हैं? डॉक्टर से जानें
सोलो गर्ब का सेवन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि सोलो जड़ी बूटी का सेवन लंबे समय तक करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। तासीर गर्म होने के कारण ज्यादा सेवन से शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है। पित्त बढ़ने से गुस्सा, चिड़चिड़ापन और मूड में तेजी से उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, भारत जैसे गर्म जलवायु वाले देश में गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर जिन लोगों के शरीर में पहले से पित्त दोष बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है उन्हें इस हर्ब का सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 30, 2026 20:18 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 30, 2026 20:18 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma