Expert

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

आज के समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खराब आदतों का असर न केवल हमारी सेहत पर, बल्कि फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है। यहां जानिए, पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान का सीधा असर पुरुषों की प्रजनन क्षमता (male fertility) पर पड़ता है। तनाव, जंक फूड का बढ़ता सेवन, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और प्रदूषण जैसे कई कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुरुषों में प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) का सीधा संबंध उनकी डाइट और लाइफस्टाइल से है। सही पोषण और स्वस्थ आदतें शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या को बेहतर बनाने (best ways to increase male fertility) में मदद करती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगी, जो न केवल आपकी प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाएंगे।

पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? - What Foods Are Good For Men's Reproductive Health

1. विटामिन E से भरपूर फूड्स - Vitamin E-Rich Foods for Sperm Health

विटामिन E को 'फर्टिलिटी विटामिन' भी कहा जाता है, यह शुक्राणुओं की गुणवत्ता (sperm quality) और संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन E पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जिससे शुक्राणु कोशिकाएं ऑक्सीडेटिव तनाव से बचती हैं। रोजाना मुट्ठीभर भीगे बादाम या सूरजमुखी के बीज खाने से फायदा हो सकता है। स्टडीज में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि विटामिन E पुरुषों के रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें: क्या लौंग के तेल से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

2. जिंक से भरपूर फूड्स - Zinc-Boosting Foods for Male Fertility

जिंक पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी खनिज है। यह टेस्टोस्टेरोन (testosterone) के स्तर को बनाए रखने और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में सहायक है। कद्दू के बीज, काजू, मछली और अंडे का सेवन आप इसके लिए कर सकते हैं। जिंक की कमी से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। नियमित सेवन से शुक्राणुओं की गतिशीलता (sperm motility) बढ़ती है। रिसर्च में भी जिंक को पुरुषों के लिए लाभकारी बताया गया है।

reproductive health

3. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल - Antioxidant-Rich Fruits to Enhance Reproductive Health

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल शरीर में मुक्त कणों (free radicals) को कम करके शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनार और संतरा जैसे फलों को डाइट में रोजाना शामिल करें। ये फल शुक्राणुओं को स्वस्थ रखने और डीएनए को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नाश्ते में या स्नैक के रूप में इन फलों का सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी पर असर डालती हैं ये 3 चीजें, जानें कैसे करें सुधार

4. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स - Omega-3 Fatty Acids for Improved Testosterone Levels

ओमेगा-3 फैटी एसिड शुक्राणुओं की संरचना और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। मछली, अखरोट, अलसी के बीज आदि में ओमेगा-3 अच्छी मात्रा में होता है, यह ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और पुरुष हार्मोन को संतुलित करता है। सप्ताह में दो बार मछली खाएं या अलसी के बीज का सेवन करें।

5. पत्तेदार हरी सब्जियां - Leafy Greens

पत्तेदार हरी सब्जियों में फोलेट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन और शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। ये सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करने और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती हैं, रोजाना खाने में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

निष्कर्ष

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए सही आहार और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए सुपरफूड्स जैसे विटामिन ई, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल और पत्तेदार हरी सब्जियां आपकी डाइट में शामिल करके आप अपने प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। साथ ही, डॉक्टर की सलाह से अपने आहार में इन सुपरफूड्स को सही मात्रा में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

वजन घटाने और कोर्टिसोल लेवल को कम करने के लिए सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Disclaimer