Doctor Verified

पुरुषों की इन 5 समस्‍याओं का आयुर्वेद‍िक इलाज है गोखरू

Gokhru ke fayde: पुरुषों में इंफर्ट‍िल‍िटी, लो स्‍पर्म काउंट जैसी 5 समस्‍याओं को दूर करता है गोखरू। जानें अन्‍य फायदे और सेवन का तरीका।    
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की इन 5 समस्‍याओं का आयुर्वेद‍िक इलाज है गोखरू


आयुर्वेद में गोखरू को फायदेमंद हर्ब माना जाता है। गोखरू की मदद से वात, कफ और पित्त दोष को संतुल‍ित करने में मदद म‍िलती है। पुरुषों के ल‍िए भी गोखरू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। गोखरू की तासीर गरम होती है। ठंड के द‍िनों में इसका सेवन कर सकते हैं। प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने के ल‍िए गोखरू का सेवन क‍िया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे पुरुषों के ल‍िए गोखरू के फायदे और सेवन का तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

gokhru benefits

1. बांझपन से छुटकारा म‍िलेगा

पुरुषों में भी बांझपन की श‍िकायत होती है। कुछ अध्ययन में गोखरू को बांझपन दूर करने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से फर्ट‍िल‍िटी बढ़ती है और बांझपन से छुटकारा म‍िलता है। दूध के साथ सुबह-शाम गोखरू के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गोखरू का पाउडर खाने से दूर होंगी स्किन से लेकर पीरियड्स तक की समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज  

गोखरू का सेवन करने से इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन की समस्‍या दूर होती है। गोखरू का सेवन करने से पुरुषों में प्रोस्‍टेट ग्‍लैंड को भी स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद म‍िलती है। सीम‍ित मात्रा में गोखरू का सेवन फायदेमंद होगा। सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ गोखरू पाउडर का सेवन कर सकते हैं।  

3. यौन स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार

गोखरू एक प्राकृत‍िक एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। टेस्टोस्टेरोन और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन का स्‍तर बढ़ाने के ल‍िए गोखरू हर्ब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में शीघ्रपतन का इलाज भी गोखरू की मदद से क‍िया जाता है। गोखरू का सेवन करने से शुक्राणु का स्‍तर बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।    

4. लो स्‍पर्म काउंट की समस्‍या दूर होगी

पुरुषों में लो स्‍पर्म काउंट की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए गोखरू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ज‍िन पुरुषों को स्‍पर्म की की क्‍वॉल‍िटी और स्‍पर्म काउंट बढ़ाना है, उन्‍हें शतावर के साथ गोखरू का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे शारीर‍िक क्षमता बढ़ेगी और कमजोरी दूर होगी।

5. शारीरिक कमजोरी दूर होगी

पुरुषों में शारीर‍िक कमजोरी दूर करने के ल‍िए गोखरू को फायदेमंद माना जाता है। गोखरू का रस, म‍िश्री के साथ बराबर मात्रा में म‍िलाएं। इस म‍िश्रण का सेवन करने से शरीर में ताकत बढ़ेगी और शरीर को एक्‍ट‍िव रहने में मदद म‍िलेगी। क‍िसी बीमारी के श‍िकार हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही गोखरू का सेवन करना चाह‍िए। गोखरू का चूर्ण बनाकर इसे शहद के साथ सुबह-शाम ले सकते हैं।

गोखरू का सेवन कैसे करें?

  • गोखरू का सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। बाजार में गोखरू का पाउडर बनता है।
  • गोखरू के फूल को सुखाकर और पीसकर घर पर भी पाउडर तैयार कर सकते हैं।
  • गोखरू पाउडर का सेवन पानी या दूध के साथ म‍िलाकर कर सकते हैं।
  • शहद के साथ गोखरू पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • सुबह के समय गोखरू का सेवन करना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • गोखरू के साथ मुलेठी म‍िलाकर चूर्ण के रूप में भी खा सकते हैं।
  • गोखरू का काढ़ा बनाकर भी पीना फायदेमंद माना जाता है।
  • गोखरू के काढ़े को हफ्ते में 1 से 2 बार पी सकते हैं।  

गोखरू का सेवन करने से पुरुषों में र‍िप्रोडक्‍ट‍िव हेल्‍थ अच्‍छी रहती है। बांझपन से छुटकारा म‍िल सकता है। इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन की समस्‍या दूर होती है। ओनलीमायहेल्‍थ, गोखरू के सेवन से होने वाले फायदों का दावा नहीं करता। डॉक्‍टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सफेद मूसली का सेवन, जानें सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version