Doctor Verified

पुरुष प्रोस्टेट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट, UTI की परेशानी होगी कम 

Powerful Micronutrients for a Healthy Prostate : उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों का प्रोस्टेट कमजोर हो जाता है। जिससे उन्हें यूटीआई, बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष प्रोस्टेट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट, UTI की परेशानी होगी कम 


Powerful Micronutrients for a Healthy Prostate : प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों की प्रजनन प्रणाली का अहम हिस्सा है। ये मूत्रमार्ग और प्रजनन क्षमता से जुड़ा हुआ होता है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि कमजोर पड़ने लगती है, जिसके कारण उन्हें बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (BPH), प्रोस्टेटाइटिस, यूटीआई और कैंसर की परेशानी होती है। इन दिनों जब लोगों की जीवनशैली, खाने में प्रोसेसिंग का इस्तेमाल, वायु प्रदूषण और तनाव की समस्या बढ़ रही है, तब बुजुर्गों के साथ-साथ कमजोर प्रोस्टेट की समस्या कम उम्र के पुरुषों में भी देखी जा रही है। इस स्थिति में प्रोस्टेट को हेल्दी रखने के लिए खाने में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर में बड़े बदलाव लाते हैं, जिससे प्रोस्टेट ग्रंथि की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स क्या होते हैं?- What is micronutrients

दिल्ली की गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा के अनुसार, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स वे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बहुत कम मात्रा में चाहिए होते हैं। लेकिन इनका असर शरीर पर बहुत ज्यादा होता है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण मौसमी और संक्रमित बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः पुरुष बेली फैट घटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, वजन भी होगा कम

पुरुष प्रोस्टेट को हेल्दी बनाए रखने वाले 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स- 5 micronutrients that keep the male prostate healthy

Prostate Cancer: Expert Explains Its Risk Factors, Symptoms And Prevention 

1. जिंक- Zinc

पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में सबसे ज्यादा जिंक की मात्रा पाई जाती है। जिंक की कमी के कारण प्रोस्टेट में सूजन, संक्रमण और लालिमा की समस्या देखी जाती है। जिंक पुरुषों में हार्मोनल संतुलन बनाने में भी मददगार होता है। हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि प्रोस्टेट को हेल्दी रखने और जिंक की कमी को पूरा करने के लिए पुरुषों को कद्दू के बीज, अंडे, मूंगफली और चने का सेवन करना चाहिए।

2. ओमेगा-3 फैटी एसिड- 

ओमेगा-3 फैटी एसिड एक ऐसा पोषक तत्व है, जो प्रोस्टेट में सूजन कम को कम करता है। साथ ही, प्रोस्टेट की वृद्धि को भी रोकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के लिए पुरुषों को खाने में अलसी के बीज और अखरोट को शामिल करना चाहिए। लेकिन इन पोषक तत्वों का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या तनाव पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

3. सेलेनियम- Selenium

Journal of Urology में प्रकाशित एक क्लीनिकल ट्रायल में ये बात सामने आई है कि जो पुरुष पर्याप्त मात्रा में सेलेनियम का सेवन करते हैं, तो उनमें प्रोस्टेट कैंसर की संभावना काफी कम होती है। सेलेनियम एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। जिससे पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर और यूटीआई की समस्या कम होती है। सेलेनियम की पूर्ति के लिए पुरुषों को डाइट में अखरोट, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और मछली का सेवन करना चाहिए।

4. विटामिन D- 

विटामिन डी पुरुषों के प्रोस्टेट की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। बार-बार पेशाब होने की परेशानी को दूर करने में भी विटामिन डी बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए पुरुषों को रोजाना सुबह 15 से 30 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए। इसके अलावा खाने में शिटेक मशरूम को शामिल करना चाहिए।

5. लाइकोपीन- Lycopene

American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि जो पुरुष सप्ताह में 5 से 6 बार लाइकोपीन युक्त आहार का सेवन करते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर और कमजोर प्रोस्टेट की समस्या का खतरा 35 प्रतिशत से कम हो जाता है। लाइकोपीन प्रोस्टेट कोशिकाओं की सुरक्षा करता है और कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। लाइकोपीन के लिए पुरुषों को खाने में पका हुआ टमाटर, तरबूज और लाल शिमला मिर्च को शामिल करना चाहिए। प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने के लिए पुरुषों को रोजाना लाइकोपीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से

प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें- What to do to keep your prostate healthy

खाने में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को शामिल करने के साथ-साथ कुछ चीजों से दूरी बनाना अवश्यक है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।

  • धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें।
  • तनाव को कम करने मेडिटेशन और योग करें।
  • पेल्विक फ्लोर जैसी एक्सरसाइज करने से प्रोस्टेट हेल्दी रहता है।
  • अगर आप 45 की उम्र पार कर चुके हैं, तो समय-समय पर प्रोस्टेट स्क्रीनिंग (PSA टेस्ट) करवाएं।

इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

निष्कर्ष

प्रजनन स्वास्थ्य, यूटीआई और उम्र संबंधी परेशानियों से बचने के लिए पुरुषों को प्रोस्टेट को स्वस्थ रखना जरूरी है। प्रोस्टेट को हेल्दी रखने में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की अहम भूमिका है। इसलिए अपने खाने में पर्याप्त मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स युक्त आहार को शामिल करें।

Image Credit: Google

FAQ

  • कमजोर प्रोस्टेट को मजबूत कैसे करें?

    प्रोस्टेट (Prostate) ग्रंथि पुरुषों की एक महत्वपूर्ण ग्रंथि होती है जो मूत्र और प्रजनन तंत्र से जुड़ी होती है। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों का प्रोस्टेट कमजोर हो जाता है। प्रोस्टेट को दोबारा से मजबूत बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाएं, रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं। मानसिक तनाव कम लें। ज्यादा तनाव लेने से प्रोस्टेट समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • प्रोस्टेट के लिए सोने से पहले क्या पीना चाहिए?

    बढ़ती उम्र में प्रोस्टेट को हेल्दी रखने के लिए रात को सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे प्रोस्टेट के कमजोर होने की संभावना ज्यादा रहती है।
  • क्या गर्म पानी प्रोस्टेट के लिए अच्छा है?

    गर्म पानी का सेवन या उपयोग प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए कुछ हद तक फायदेमंद होता है। लेकिन प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं और बीमारियों के लिए ये कोई उपाय नहीं है। अगर प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहते हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा देर तक बैठने से अंडकोष में दर्द हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer