Expert

Pregnancy Nausea: गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक, दूर होगी उल्टी की समस्या

Pregnancy Nausea In Hindi: गर्भावस्था के दौरान मतली-उल्टी होना बहुत ही आम समस्या होती है। इससे निपटने के लिए नींबू पानी या अदरक की चाय का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Pregnancy Nausea: गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक, दूर होगी उल्टी की समस्या


Best Drinks To Deal With Pregnancy Nausea In Hindi: गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिलाओं को अक्सर उल्टी-मतली की समस्या बनी रहती है। ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। उल्टी या मतली को हम मॉर्निंग सिकनेस के नाम से भी जानते हैं। अक्सर महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस की वजह से कुछ खा-पी नहीं पाती हैं। जबकि, इस दौरान महिला को हेल्दी फूड्स खाने चाहिए ताकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरह से हो। क्या आप भी ऐसी गर्भवती महिलाओं में से हैं, जिन्हें मॉर्निंग सिकनेस की दिक्कत बनी रहती है? तो परेशान न हों। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे उल्टी और मतली की समस्या दूर होगी। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए क्या पिएं?

Best Drinks To Deal With Pregnancy Nausea In Hindi

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं नींबू पानी

विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीने से मॉर्निंग सिकनेस की समस्या दूर हो सकती है। आप चाहें, तो नींबू में चुटकी भर नमक या चीनी मिक्स करके इसका सेवन करें। यह भी मतली या उल्टी की समस्या में कारगर है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में नींबू का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित होता है। कुछ महिलाएं उल्टी से डील करने के लिए नियमित रूप से नींबू की बनी चाय का सेवन करती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी की समस्या से रहती हैं परेशान तो ये 5 सीक्रेट्स आएंगे काम

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं अदरक की चाय

विशेषज्ञ अक्सर महिलाओं को अदरक की चाय पीने की सलाह भी देते हैं। इससे मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। असल में, अदरक में दो प्रकार के कंपाउंड होते हैं- जिंजरोल और शोगोल। ये तत्व पाचन तंत्र में रिसेप्टर्स का काम करते हैं। इसके अलावा, यह मतली या उल्टी की अर्ज को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। आप चाहें, तो अदरक में हल्का सा नमक बुरकर इसे चबाकर भी खा सकते हैं। हालांकि, अदरक की मात्रा बहुत कम रखें।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं पुदीने की चाय

Best Drinks To Deal With Pregnancy Nausea In Hindi

मतली और उल्टी की समस्या को कम करने के लिए आप पुदीने की चायस का सेवन भी कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान चाय सीमित मात्रा में पीनी चाहिए। अगर आपको उल्टी की समस्या बनी रहती है, तो तमाम घरेलू उपायों के साथ-साथ पुदीने की चाय आजमा सकती हैं। इसे दिन में एक बार लेना ही काफी होगा। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से अवश्य पूछ लें। हां, यह भी ध्यान रखें कि इसे गर्भावस्था की पहली तिमाही में पुदीने की चाय न पिएं, क्योंकि यह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं सेब का जूस

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए आप सेब का जूस भी पी सकते हैं। वैसे भी सेब को आप सुपर फ्रूट के नाम से जान सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी फल है। विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था के दौरान सेब का जूस पीने से मतली की समस्या से राहत मिलती है। वहीं, आप पूरे दिन में सेब के छोटे-छोटे टुकड़े का भी सेवन कर सकते हैं। यह भी उल्टी को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान पका हुआ पपीता खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer