प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Home Remedies For Vomiting In Pregnancy: प्रेगनेंसी में उल्टी-मितली की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत


Home Remedies For Vomiting In Pregnancy In Hindi: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिसकी वजह से उल्टी-मितली महसूस होती है। खासतौर पर, प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में उल्टी  की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। कई महिलाओं को तो कुछ भी खाते या पीते ही उल्टी होने लगती है। इसकी वजह से अच्छा महसूस नहीं होता है और शरीर में कमजोरी आ सकती है। प्रेगनेंसी में लगातार उल्टी होना आपके और आपने होने वाले बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से प्रेगनेंसी में उल्‍टी को समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं -

प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Stop Vomiting In Pregnancy In Hindi

अदरक

प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में एंटीस्पैस्मोडिक गुण मौजूद होते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने  में मदद करते हैं। अदरक की तेज गंध उल्टी-मितली को रोकने में मदद करती है। गर्भवस्था में उल्टी से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

पुदीना 

प्रेगनेंसी में उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मेंथॉल होता है, जो ठंडक देने वाला और रिलैक्सिंग गुणों से भरपूर होता है। पुदीना पाचन एंजाइम्स को भी बढ़ावा देता है, जिससे उल्टी की समस्या कम हो सकती है। प्रेगनेंसी में उल्टी से राहत पाने के लिए आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके अलावा, आप रुमाल में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर सूंघ सकती हैं। इससे उल्टी को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

Pregnancy-Vomiting-Home-Remedies

दालचीनी

प्रेगनेंसी में लगातार उल्टी हो रही हो, तो आप दालचीनी का सेवन भी कर सकती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसमें थोड़ा शहद डालकर पिएं। इसके सेवन से आपको उल्टी-मितली से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में एसिडिटी होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

नींबू का रस 

नींबू का रस पीना प्रेगनेंसी में उल्टी की समस्या को रोकने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होते हैं, जो मतली को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और काला नमक डालकर पिएं। इसके अलावा, आप नींबू को काटकर और उस पर काला नमक लगाकर चाट सकती हैं।

सौंफ 

गर्भवती महिलाऐं उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए सौंफ का प्रयोग भी कर सकती हैं। सौंफ पाचन तंत्र को मजबूत करती है और उल्टी को रोकने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इसे पी लें। ऐसा करने से आपको पाचन सबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

गर्भवती महिलाऐं उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी में कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

वैक्‍स‍िंग के बाद चेहरे पर द‍िख रही है रेडनेस? तुरंत राहत के ल‍िए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer