हमारे यहां मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग सालों-साल से किया जा रहा है। असल में, लहसुन में ऐसे पोषक तत्व हैं, तो हमारे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और हार्मोन के स्तर के संतुलन को सपोर्ट करता है। इस तरह, लहसुन का सेवन करने से पुरुषों की मर्दाना ताकत में इजाफा होता है। हालांकि, इस बात को कभी नजरअंदाज न करें कि यह पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी किसी बीमारी का इलाज नहीं है। बहरहाल, इस लेख में Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से जानें मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन खाने के फायदे।
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन खाने के 5 फायदे- Garlic To Improve Stamina And Strength In Men
does eating garlic increase sexual strength
- एनर्जी में इजाफाः मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए पुरुष लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ऑक्सीजन सप्लाई में सुधार करते हैं। इससे शरीर के सभी जरूरी ऑर्गन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है, जो शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाता है।
- यौन स्वास्थ्य में सुधारः आयुर्वेद के अनुसार लहसुन की तासीर गर्म होती है। यह शरीर में बढ़े हुए वात और कफ दोष को शांत करने में मदद करती है। आयुर्वेद में वात दोष को स्टैमिना की कमी और यौन स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। लहसुन का सेवन करने से यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
- बेहतर स्पर्म क्वालिटीः लहसुन में विटामिन सी जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इससे न सिर्फ स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है, बल्कि उनकी मूवमेंट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि लहसुन का एक्सट्रैक्ट का सेवन करने से टेस्टोस्टेरान प्रोडक्शन में भी बढ़ोतरी होती है।
- सूजन में कमीः विशेषज्ञों की मानें, तो लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होते हैं, क्योंकि जो शरीर की सूजन में कमी करते हैं। यही नहीं, यह ब्लड वेसल्स के फंक्शन में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है, जिसका पॉजिटिव प्रभाव प्रजनन अंगों पर भी पड़ता है।
- कोलेस्ट्रॉल में गिरावटः यह आप जानते ही होंगे कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। वहीं, अगर लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसकी गर्म तासीर LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है। इससे ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, जो कि एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को लहसुन और शहद साथ में खाने से मिलते हैं कई फायदे, दूर होती है कमजोरी
क्या कहती है स्टडी
International Journal of Reproductive BioMedicine में एक पीयर-रिव्यूड एक्सपेरिमेंटल स्टडी प्रकाशित हुई। इसके अनुसार, मधुमेह (टाइप 1 और टाइप 2 दोनों) से पीड़ित चूहों में ब्लड शुगर बढ़ने से टेस्टीस में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ जाती है, जिससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर घट जाता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता तथा संख्या में भारी गिरावट आती है। इस एक्सपेरिमेंट में बताया गया है कि लहसुन का सेवन करने से टेस्टिकुलर डैमेज और बांझपन (Infertility) के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
Frontiers in Nutrition में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक रसायनों को बाहर निकालते हैं और शुक्राणुओं के नुकसान (लिपिड पेरोक्सीडेशन) को रोकते हैं। इससे पुरुषों में होने वाले बांझपन भी दूर होता है।
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं, "लहसुन में एलिसिन (Allicin) पाया जाता है, जो मुख्य रूप से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने में भी मदद मिलती है। कहने का मतलब है कि लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में स्टेमिना बढ़ता है, स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है और उसकी मूवमेंट भी सुधार होता है।" इस तरह देखा जाए, तो लहसुन का सेवन करने से पुरुषों कर प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है।
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन कैसे खाएं?- How To Use Garlic To Improve Stamina And Strength In Men
- लहसुन कच्चा खाएंः लहसुन को कच्चा चबाकर या पानी की मदद से निगलकर खा सकते हैं। इसे खाली पेट खाना अधिक फायदेमंद है।
- शहद के साथ खाएं लहसुनः दो-तीन लहसुन को कूट लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसे चबाकर खाएं।
- खाली पेट खाएंः मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए आप लहसुन की एक-दो कली सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे सेक्शुअल हेल्थ इंप्रूव होती है और फर्टिलिटी में भी सुधार देखने को मिलता है।
- सलाद-सूप में शामिल करेंः लहसुन की कली को सलाद और सूप में भी मिक्स करके खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
एक्सपर्ट की सलाह
इसमें कोई दो राय नहीं है कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन काफी कारगर तरीके से काम करता है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी का टॉक्सिंस निकालने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। गर्म तासीर वाले लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, लेकिन इस बात को नजरअंदाज न करें कि यह इनफर्टिलिटी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या डिलेड इजैक्युलेशन जैसी बीमारियों का समाधान नहीं है।
इन बातों का रखें ध्यान
- मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में खाएं।
- लहसुन का सेवन करते समय इसके पोर्शन साइज का ध्यान जरूर रखें।
- अधिक मात्रा में लहसुन खाने से सीने में जलन और मुंह से बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मेडिकल कंडीशन होने पर लहसुन को डाइट का हिस्सा न बनाएं। पहले एक्सपर्ट की राय ले लें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित पुरुष लहसुन का सेवन कर सकते हैं?
किसी भी तरह की बीमारी होने पर खुद से डाइट में बदलाव करना सही नहीं है। इसी तरह लो ब्लड प्रेशर में भी लहसुन खाना है या नहीं, इस संबंध में डॉक्टर की राय लेना बेहतर है।क्या भुने हुए लहसुन में औषधीय गुण कम होते हैं?
लहसुन को हल्का भूनने या पकाने से इसमें मौजूद एलिसिन की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि, जिन लोगों का पेट सेंसिटिव है, उनके लिए भुने हुए लहसुन पचाना आसान होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 22, 2026 15:41 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
