Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ताजा लहसुन Vs लहसुन का पेस्ट: कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ताजा लहसुन या लहसुन का पेस्ट खाने के क्या फायदे हैं? आइए लेख में जानें -

Fresh Garlic vs Garlic Paste Which Is More Beneficial In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए ताजा लहसुन या लहसुन का पेस्ट स्वास्थ्य के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ताजा लहसुन या लहसुन का पेस्ट स्वास्थ्य के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद है?

ताजा लहसुन Vs लहसुन का पेस्ट - Fresh Garlic Vs Garlic Paste

एलिसिन की मात्रा

ताजा लहसुन में भरपूर मात्रा में एलिसिन होते है, जो शरीर का बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बाहर मिलने वाले लहसुन के पेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान इसमें एलिसिन की मात्रा काफी कम हो जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए कम फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सिरदर्द होने पर लगाएं ये एंटी इंफ्लेमेटरी तेल, दिमाग होगा रिलैक्स और दर्द होगा छूमंतर

तेज स्वाद

ताजा लहसुन का स्वाद और खुश्बू बहुत तेज होते हैं, जो खाने स्वाद को बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, मार्केट में मिलने वाले लहसुन के पेस्ट का स्वाद कम तीखा होता है। ताजा लहसुन के मुकाबले लहसुन का पेस्ट कम फायदेमंद होता है।

whole garlic or garlic paste which is beneficial for health in hindi

पोषक तत्व

ताजा लहसुन में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। वहीं, लहसुन के पेस्ट में प्रोसेसिंग के दौरान पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाता है, लेकिन लहसुन के पाउडर में विटामिन-बी6 और सेलेनियम अच्छी मात्रा में होता है। ऐसे में लहसुन के पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

ताजा लहसुन या लहसुन का पेस्ट क्या है ज्यादा फायदेमंद? - Which Is More Beneficial Fresh Garlic Or Garlic Paste?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लहसुन में एलिसिन (Allicin) जैसे तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। लहसुन के पेस्ट के बजाए ताजा लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, लहसुन को रोस्ट करके भी खाया जा सकता है। ताजा लहसुन को पेस्ट के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या लहसुन का सेवन करने से खून साफ होता है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट

ताजा लहसुन खाने के फायदे - Benefits Of Eating Fresh Garlic In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • इम्यूनिटी को बूस्ट करने
  • पाचन प्रक्रिया में सुधार करे
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल
  • हार्ट को हेल्दी रखने
  • हड्डियों के लिए फायदेमंद
  • शरीर को डिटॉक्स करे
  • इंफेक्शन से बचाव करे
  • सूजन को कम करे
  • स्किन के लिए फायदेमंद

सावधानियां

लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने, मेडिकल कंडीशन होने, ब्रेस्टफीडिंग कराने, प्रेग्नेंसी के दौरान, खून को पतला करने वाली दवा का सेवन करने, सर्जरी के पहले या बाद में या किसी मेडिकल कंडीशन में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

लहसुन के पेस्ट के बजाए ताजा लहसुन की कली या इसको रोस्ट करके खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लहसुन खाने के फायदे क्या हैं?

    औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, इंफेक्शन से बचाव करने, वजन कम करने, हड्डियां को मजबूती देने, स्किन को हेल्दी और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए?

    कच्ची लहसुन की कली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है। ऐसे में 1 दिन में 1-2 कली तक का सेवन किया जा सकता है।
  • कौन सी बीमारी में लहसुन नहीं खाना चाहिए?

    लहसुन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन एसिडिटी, ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने, लो ब्लड प्रेशर होने, लहसुन से एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग कराने, पेट में अल्सर होने, खून के पतला करने की दवा का सेवन करने, सर्जरी कराने, लहसुन से एलर्जी होने और पाचन से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

इस दिन पड़ रही है Makar Sankranti 2026, जानें घर-घर में बनने वाली इन 6 चीजों को खाने के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 13:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 14, 2026 13:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content