Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

क्या लहसुन का सेवन करने से खून साफ होता है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट

Can Garlic Clean Your Blood: लहसुन अपने आप में ब्लड प्यूरिफिकेशन का काम नहीं करता है। हालांकि, यह बॉडी के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट करता है, जिससे बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

Does Raw Garlic Clean Your Blood: लहसुन का सेवन करना हमारी इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है और इस तरह यह हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि लहसुन का सेवन करने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और पाचन क्षमता भी बेहतर होती है। कुछ लोगों का मानना है कि लहसुन का सेवन करने से खून की क्लीनिंग भी होती है। अब सवाल है, क्या यह केवल एक मिथक है या इसका सच्चाई से कोई वास्ता है? आइए, जानते हैं फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) इस बारे में क्या कहते हैं।

क्या लहसुन का सेवन करने से खून साफ होता है?- Does Garlic Clean Your Blood

can garlic clean your blood 01 (10)

विशेषज्ञ के अनुसार मेडिकल डिटॉक्स के नजरिए से देखा जाए, तो लहसुन खून की सफाई नहीं करता है। हां, यह बॉडी के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में मदद करता है। साथ ही, यह हार्ट हेल्थ में सुधार करता है, ब्लड फ्लो बेहतर करता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और ब्लड प्रेशर के स्तर में भी कमी करता है। इस तरह कहा जा सकता है कि लहसुन हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें एलिसिन कंपाउंड होता है, जो कि शरीर से इंप्यूरिटीज को रिमूव करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या लहसुन खून को पतला करता है? एक्सपर्ट से जानें

खून की सफाई में लहसुन के फायदे

1. ब्लड सर्कुलेशन में सुधारः लहसुन के सेवन से ब्लड वेसल्स को सपोर्ट मिलता है और प्लेटेलेट स्टिकीनेस में कमी आती है। इससे ब्लड वेसल्स में ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती है और ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

2. कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमीः लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है और ब्लड प्रेशर का स्तर भी कम होता है। यही नहीं, यह ब्लड शुगर के लेवल को भी संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह यह न सिर्फ खून की सफाई के लिए फायदेमंद है, बल्कि हार्ट हेल्थ में भी सुधार करता है

3. एंटीऑक्सीडंट्स का प्रभावः लहसुन में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो फ्री रेडिकल से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, लहसुन का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है और सेलुलर हेल्थ में भी सुधार होता है। इस तरह हमारे बॉडी के सभी फंक्शन सही तरह से काम करते हैं।

4. नेचुरल डिटॉक्सः लहसुन का सेवन शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रिया में सहायता करता है। असल में, यह किडनी और लिवर को टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करती है। इसलिए, लहसुन का सेवन करने से बॉडी के कई ऑर्गन अच्छी तरह से काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

लहसुन को हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जात है। चूंकि, इसका सेवन करने से ब्लड वेसल्स को सपोर्ट मिलता है, बॉडी नेचुरल डिटॉक्स होती है। इसलिए, कहा जा सकता है कि लहसुन का सेवन करना चाहिए। हालांकि, जिन लोगों को लहसुन से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म करता है। ऐसे में एसिड रिफ्लक्स, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और ब्लीडिंग डिसऑर्डर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। साथ ही, जो लोग लंबे समय से किसी दवा पर आश्रित हैं, उन्हें भी इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

    7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से पाचन क्षमता बेहतर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। यहां तक कि रेगुलर खाली पेट लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स भी होता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार लहसुन कैसे खाएं?

    कच्चे लहसुन को शहद या गर्म पानी के साथ खाना चाहिए। इससे पाचन क्षमता बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • लहसुन कितने दिन में असर करता है?

    अगर आप रोजाना लहसुन की 1-2 कली का सेवन करते हैं, तो इससे एक सप्ताह में ही फर्क नजर आने लगेगा। हालांकि, आपको इसके पॉजिटिव असर के लिए नियमित रूप से एक महीने तक सेवन करना होगा।

Read Next

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 12:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 30, 2025 12:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content