Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

खाली पेट लहसुन खाना, सबसे पुराने नानी के नुस्खों में से एक है। आज हम जानेंगे 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? क्या ये सही है और सेहत के लिए क्या ये फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से।

सर्दियों में लोग ज्यादा एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन करते हैं यानी वो फूड्स जो शरीर में सूजन कम करें। दरअसल, सर्दियों में हड्डियों में अकड़न के साथ दर्द व सूजन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्दियों में जोड़ों के दर्द से भी लोग खूब परेशान रहते हैं। ऐसे में पुराने लोग इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए रोजाना लहसुन की 1 कली खाने का सुझाव देते थे। कुछ लोग तो पूरी सर्दी लहसुन खाते हैं ये मानते हुए कि ये इम्यूनिटी बूस्टर है। इसके अलावा लहसुन में मिलने वाले कई कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। ऐसे में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाना कितना सही?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर आप लहसुन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कि सम तासीर वाले हैं। जिन लोगों का शरीर ठंडा रहता है जिन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है उनके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद है। ध्यान देने वाली बात ये है कि लहसुन एसिडिक है और पित्त शरीर वाले लोगों के लिए इसे हर दिन खाना नुकसानदेह हो सकता है, सिर्फ सम तासीर हो वहीं इसे खाएं। इसके अलावा शरीर के वायु पर असर आएगा और पाचक पित्त एसिडिक हो जाएगी। आम भाषा में इसे ऐसे समझे कि अगर आप एसिडिक पीएच वाले व्यक्ति हैं तो खाली पेट लहसुन का सेवन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) का कारण बन सकता है। इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

LDL_CHOLESTEROL

इतना ही नहीं डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं खाली पेट लहसुन का सेवन बॉवेल मूवमेंट को प्रभावित करने के साथ पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इससे पेट में दर्द के साथ कई सारी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए सिर्फ सम प्रकृति वाले लोग ही खाली पेट लहसुन का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: क्या लहसुन खून को पतला करता है? एक्सपर्ट से जानें

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है-What happens if you eat garlic on an empty stomach?

खाली पेट लहसुन का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पाचन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है क्योंकि इसमें एलिसिन जैसे शक्तिशाली यौगिक होते हैं। दरअसल, कच्चे लहसुन में मौजूद एलिसिन में शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन खाना शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं जो लिवर को शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं। ये पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करता है और स्वस्थ आंत बैक्टीरिया यानी प्रीबायोटिक प्रभाव को बढ़ावा देता है। इस प्रकार से ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाना दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। यह भोजन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकता है और ग्लूकोज के स्तर को स्थिर कर सकता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: घी में मिलाकर लगाएं लहसुन की मात्र 2 कली, रातों-रात फटी एड़ियों का होगा कायाकल्प

हालांकि, डॉ. श्रेय शर्मा बार-बार कहते हैं कि अधिक मात्रा में सेवन करने या संवेदनशील व्यक्तियों में इससे सीने में जलन, मतली, दस्त या पेट में खुजली जैसे दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए संयम बरतना और अपने शरीर की जरूरतों को समझना जरूरी है।

FAQ

  • जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन का उपयोग कैसे करें?

    जोड़ों में दर्द के लिए आप लहसुन का उपयोग दो प्रकार से कर सकते हैं। पहले तो आप रोज सुबह खाली पेट 1 लहसुन की कली खा सकते हैं और दूसरा आप लहसुन को सरसों के तेल में पकाकर इससे हड्डियों की मालिश कर सकते हैं। 
  • पुरुषों को लहसुन खाने से क्या फायदा होता है?

    पुरुषों को लहसुन खाने से कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं। पहते तो ये टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाता है जिससे पुरुषों की स्टेमिना बढ़ती है और पुरुष की फर्टिलिटी भी बढ़ती है।
  • बालों के लिए लहसुन का तेल कैसे बनाएं?

    बालों के लिए लहसुन का तेल आप कई प्रकार से तैयार कर सकते हैं लेकिन सर्दियों में सरसों तेल में पकाकर लहसुन का तेल बनाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के झड़ते बालों की समस्या को रोकने में मददगार है।

Read Next

हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इस खास गोंद से आ सकती है मजबूती, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 29, 2025 18:09 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 29, 2025 18:09 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content