Medically Reviewed by

क्या मोरिंगा पाउडर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है? जानें क्या है सच्चाई

Does Moringa Powder Increase Testosterone: मोरिंगा पाउडर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हार्मोनल इंबैलेंस के लिए जाने जाते हैं। तो क्या यह महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा सकते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मोरिंगा पाउडर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है? जानें क्या है सच्चाई

Moringa Powder For Testosterone In Female: आयुर्वेद की मानें, तो मोरिंगा सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी सब्जी है। इसे पोषक तत्वों का पॉवर हाउस कहा जाता है। एक्सपर्ट्स तो छोटे बच्चों की डाइट में इसे शामिल करने की सलाह देते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि मोरिंग हर रूप में सेहत के लिए लाभकारी है। कई लोग इसके पाउडर का सेवन करते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि मोरिंगा पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है, हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और किडनी-लंग्स को भी प्रोटेक्शन मिलती है। यहां तक कि हार्मोनल संतुलन के लिए भी मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह देखा जाए, तो यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मोरिंगा पाउडर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा सकती है? आइए, जानते हैं आयुर्वेदिक  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) क्या कहते हैं।


इस पेज पर:-


क्या मोरिंगा पाउडर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है?

does moringa powder increase testosterone in females 02 (4)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो पुख्ता तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि जानवरों में मोरिंगा पाउडर की वजह से टेस्टोस्टेरोन का स्तर घट सकता है, वहीं ऐसे अध्ययनों की भी कमी नहीं है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि मारिंगा पाउडर हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। हालांकि, यह कहने में गुरेज नहीं किया जा सकता है कि मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से महिलाओं की सेहत सुधरती है, क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो उनमें इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, शरीर की सूजन को कम करते हैं और बाल तथा स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए मोरिंगा पाउडर, जानें इसके फायदों के बारे में

महिलाओं के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे- What Happens If A Woman Takes Moringa Powder

हार्मोनल बैलेंस

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा की मानें, तो जो महिलाएं मोरिंगा पाउडर का सेवन करती हैं, इससे उनमें हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है। असल में, मोरिंगा में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और कुछ कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो कि हार्मोन रेगुलेट करते हैं। इसके अलावा, इसमें एडाप्टोजेनिक प्रॉपर्टी होती है, जो कि स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करमती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स कहते हैं, "मोरिंगा पाउडर में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई तत्व होते हैं, जो सेहत में सुधार करते हैं, एनर्जी के स्तर को मैनेज करते हैं और ओवर ऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: सहजन पाउडर के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है मोरिंगा पाउडर

अन्य लाभ

जो महिलाएं मोरिंगा पाउडर लेती हैं, उनकी स्किन हेल्दी होती है और बालों के टेक्स्चर में भी सुधार देखने को मिलता है। यही नहीं, मोरिंगा हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। वहीं, अगर आप मोरिंगा पाउडर को सप्लीमेंट के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं, तो इसके पोर्शन साइज का जरूर ध्यान रखें। इस संबंध में आप एक्सपर्ट की सलाह लने न भूलें।

निष्कर्ष

निःसंदेहत मोरिंगा पाउडर सेहत में सुधार के लिए जाना जाता है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि यह महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि, इसकी मदद से महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बना रहता है। साथ ही, ओवर ऑल हेल्थ भी बेहतर होती है। इसके बावजूद, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो से अपनी डाइट का हिस्सा एक्सपर्ट की सलाह पर ही बनाएं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • मोरिंगा पाउडर के महिलाओं के लिए क्या फायदे हैं?

    मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं, जैसे एनीमिया से राहत, हार्मोन संतुलन, पीरियड दर्द से राहत, और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दूध का उत्पादन आदि। 
  • तेजी से टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं?

    सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम क्यों है? अगर किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण ऐसा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं। हां, आप चाहें, तो लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा सकते हैं। जैसे प्रोटीन, जिंक और मैग्नीशियम युक्त डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, अच्छी नींद (7-9 घंटे) की नींद लें और तनाव से दूर रहें।
  • मोरिंगा लेने के साइड इफेक्ट क्या हैं?

    वैसे तो मोरिंगा के ज्यादा साइड इफेक्ट नहीं है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दस्त, गैस, और पेट खराब जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, गर्भवती महिलाएं, लिवर के रोगी और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसा सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

क्या खराब AQI के कारण मेनोपॉज के लक्षण बिगड़ सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 24, 2025 19:13 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 24, 2025 19:13 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS