Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Running Vs Skipping: स्टेमिना बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? एक्सपर्ट से जानें

Running Vs Skipping: अक्सर लोग स्टेमिना बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज की तलाश में रहते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि रनिंग और रस्सी कूदने में से कौन सा इस स्थिति में मददगार हो सकता है, जानते हैं इस बारे में।

Running Vs Skipping: स्टेमिना की जरूरत शरीर को हर काम के लिए होती है। चाहे एक्सरसाइज करनी हो या फिर अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने ही एक अच्छी स्टेमिना सबके अंदर होना चाहिए। आज के समय में लोगों के अंदर इसकी कमी देखी जा रही है और लोग स्टेमिना की कमी की वजह से परेशान हैं। दरअसल, स्टेमिना बिल्डिंग के लिए रेगुलर की जाने वाली मेहनत चाहिए ताकि आपका शरीर उस हिसाब से तैयार हो सके। ऐसे में सवाल आता है कि स्टेमिना बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें (stamina building exercise)? किसे करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है आइए जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

दौड़ना या रस्सी कूदना: स्टेमिना बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें-Running or skipping for stamina building

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि दौड़ना और स्किपिंग दोनों ही स्टेमिना बढ़ाते हैं, लेकिन दौड़ना आमतौर पर बेहतर होता है क्योंकि इससे शरीर लंबे समय तक गतिशील रहता है और हृदय एवं फेफड़ों का व्यायाम अधिक नियमित रूप से होता है। अब बात दोनों की अलग-अलग करते हैं। जैसे कि

दौड़ने से स्टेमिना कैसे बढ़ता है-How running increases stamina?

एक्सपर्ट बताती हैं कि दौड़ने से सहनशक्ति धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से बढ़ती है और हर दौड़ के साथ शरीर ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग करना सीखता है। दौड़ना, एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो मांसपेशियों को मजबूत करती है, जिससे आप बिना थके लंबे समय तक दौड़ पाते हैं और शरीर की एक स्थिर गति तैयार कर पाते हैं। होता ये है कि दौड़ने से आपके दिल की मांसपेशियां मजबूती से काम करती हैं और शरीर हर धड़कन के साथ ज्यादा खून पंप कर पाता है। जब आप दौड़ते हैं तो ये पैरों की मांसपेशियों जैसे खासतौर पर क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग, काव्स को मजबूत करती हैं जिससे ज्यादा शक्ति मिलती है। इस तरह से एरोबिक एंड्यूरेंस बढ़ाने में ये शारीरिक गतिविधि काफी मददगार है।

stamina_booster

स्किपिंग से स्टेमिना कैसे बढ़ता है-How skipping increases stamina?

स्किपिंग से भी स्टेमिना बढ़ता है क्योंकि इससे हृदय गति तेजी से बढ़ती है, लेकिन ज्यादातर लोग बिना थके लंबे समय तक स्किपिंग नहीं कर पाते। स्किपिंग से गति, समन्वय और पैरों की ताकत बढ़ती है जबकि दौड़ने से लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है और समग्र फिटनेस बेहतर होती है। दरअसल, स्किपिंग एक लयबद्ध एक्सरसाइज है जिससे हृदय गति बढ़ती है फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। यह जांघों, पिंडलियों, कंधों, बाहों और कोर को सक्रिय करता है, जिससे ये मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका शरीर थकान के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनता है। एक साथ कूदने और रस्सी झूलने से हाथ-पैर का समन्वय, चपलता और त्वरित प्रतिक्रिया में सुधार होता है, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है। इसमें लगभग हर मांसपेशी काम करती है, जिससे समग्र शारीरिक स्थिति में सुधार होता है और आप एक अधिक कुशल एथलीट बनते हैं।

इस तरह अगर आप दोनों एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो स्टेमिना और भी तेजी से बढ़ सकता है। सबसे अच्छा विकल्प वह है जिसे आप बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से कर सकें, क्योंकि निरंतरता मजबूत स्टेमिना बनाने की कुंजी है। हालांकि, रनिंग ज्यादा आसान है और आप इसे शुरुआत से ही और आसानी से कर सकते हैं और ये लंबे समय तक फॉलो की जाने वाली एक्सरसाइज है।

Read Next

वेट लॉस के लिए Skipping करने की शुरुआत कैसे करें? Beginners के लिए टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 13, 2025 16:51 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 13, 2025 16:51 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content