Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Skipping vs Running: जांघों की चर्बी कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

Skipping vs Running for thigh fat loss: आजकल लोगों की लाइफ बहुत ज्यादा बैठने वाली हो गई और इस वजह से जांघों की चर्बी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन दोनों में से किस एक्सरसाइज को करना है ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं।

Skipping vs Running for thigh fat loss: जब शरीर में फैट बढ़ने की बात आती है तो सबसे ज्यादा जांघों की चर्बी तेजी से बढ़ती है। दरअसल, ये विसरल फैट (Visceral Fat) में आता है जो कि आंतरिक अंगों के चारों ओर जमा होती है। जांघ की चर्बी को इसलिए भी घटाना आसान नहीं होता और इसे घटाने के लिए लंबे समय तक मेहनत करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम दो अलग-अलग एक्सरसाइज की तुलना करेंगे और जानेंगे कि दोनों से कौन सा जांघ की चर्बी कम करने में मददगार है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की और समझा कि इन दोनों से कौन सी सबसे ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज है।

Skipping vs Running, जांघों की चर्बी कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि स्किपिंग और रनिंग दोनों ही जांघों की चर्बी कम करने में मदद करते हैं, लेकिन स्किपिंग थोड़ा बेहतर हो सकता है क्योंकि यह कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करता है और जांघों की मांसपेशियों का अधिक सक्रिय रूप से उपयोग करता है। इसके अलावा ये दोनों ही एक्सरसाइज का जांघों की चर्बी पर अलग-अलग तरीके से असर होता है।

इसे भी पढ़ें: कमर और जांघों पर जमा फैट कम करने के लिए इन 5 योगासन का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा

स्किपिंग, जांघ की चर्बी घटाने में कितना मददगार-Skipping for thigh fat loss

डाइट एक्सपर्ट बताती हैं कि स्किपिंग से दिल की धड़कन तेज होती है और हर जंप के साथ पैरों की कसरत होती है, जिससे जांघों को टोन करने में मदद मिलती है। रस्सी कूदने से रनिंग जैसी कई अन्य एक्सरसाइज की तुलना में प्रति मिनट अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे टोटल बॉडी फैट में तेजी से कमी आती है और जांघों की चर्बी स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है। इतना ही नहीं यह पैरों की मांसपेशियों जैसे क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग्स, काफ्स को मजबूत और टोन करता है, साथ ही उन पर जमी चर्बी को भी कम करता है, जिससे पैर अधिक सुडौल और आकर्षक बनते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वर्कआउट के बाद भी शरीर में चर्बी कम होती है।

thigh_fat

रनिंग, जांघ की चर्बी घटाने में कितना मददगार-Running for thigh fat loss

रनिंग भी चर्बी कम करने और मजबूत पैर बनाने के लिए अच्छा है, लेकिन समान परिणाम पाने में अधिक समय लग सकता है। इसके अलावा समझने वाली बात ये है कि रनिंग से कैलोरी बर्न होती है और पैरों की मांसपेशियां की भी टोनिंग होती है लेकिन इसमें लंबा समय लगता है। ये जांघों की चर्बी सहित पूरे शरीर की चर्बी पर असर दिखाती है इसलिए रनिंग से किसी खास जगह की चर्बी कम करना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जांघ, हिप्स और पेट पर जमा सेल्युलाइट (थुलथुली चर्बी) को कम करने में मदद करेंगे ये 6 फूड्स

इस प्रकार से जांघों की चर्बी कम करने में स्किपिंग ज्यादा फायदेमंद है। रनिंग घुटने या जोड़ों के दर्द वाले लोगों को रनिंग कठिन लग सकती है, जबकि सही तरीके से स्किपिंग करना आसान लग सकता है। सबसे अच्छा विकल्प वही है जिसका आप आनंद लेते हैं और नियमित रूप से कर सकते हैं। जब आप स्किपिंग या रनिंग को स्वस्थ आहार और दैनिक गतिविधि के साथ मिलाते हैं, तो आपको जांघों की चर्बी में बेहतर और तेजी से कमी देखने को मिलेगी। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए नियमित रहें और हर प्रतिदिन 30 मिनट या छोटे और अंतराल जैसे 1 मिनट करें और 30 सेकंड का ब्रेक के साथ स्किपिंग एक्सरसाइज करें।

FAQ

  • क्या जांघें पतली हो सकती हैं?

    अगर आप रोजाना कुछ ऐसी चीजें करें जिससे जांघों की मांसपेशियों पर असर हो जैसे कि सीढ़ियां चढ़ना या फिर दूसरी एक्सरसाइज को आपकी मोटी जांघें पतली हो सकती हैं।
  • जांघ की चर्बी तेजी से जलाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

    सबसे पहले तो अपनी डाइट में फैट कम कर दें और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और लो कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करें। इसके अलावा रोज 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ना और स्क्वाट्स लगाना शुरू करें। आपको फर्क नजर आने लगेगा।
  • क्या मैं अपनी जांघों को 2 सप्ताह में पतला कर सकती हूं?

    जी हां आप कर सकती हैं बस आपको रेगुलर इस पर मेहनत करनी होगी जैसे कि रोज HIIT (High-Intensity Interval Training) वर्कआउट करें। डाइट कंट्रोल करें और ज्यादा से ज्यादा उन कामों को करें जिससे शरीर के फैट में कमी आए।

Read Next

वेट लॉस के ल‍िए 10k कदम चलना वाकई जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 25, 2026 17:33 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Jan 25, 2026 17:33 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content